Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसटी ब्रदर्स ने न्यू शाइनिंग क्लब को तीन विकेट से हराया

बी डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला संपन्न, बंटे पुरस्कार प्रतिनिधि,गोड्डा बी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में एसटी ब्रदर्स ने न्यू शाइनिंग क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया है. फाइनल मैच पोड़ैयाहाट में स्पोर्ट्सा गया. न्यू शाइनिंग क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन का लक्ष्य दिया. इसमें सुमित सिंह 36 रन, राजन झा 33 रन बनाये. नीरज सिंह तीन विकेट व नयन मरांडी, चैम्पियन कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में एस टी ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 29.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. इसमें सचिन मरांडी 41, आर्यन प्रताप 26 रन बनाये. सिंधु राउत व सद्दाम हुसैन ने दो-दो विकेट लिया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया. उपविजेता टीम को पोड़ैयाहाट के मुखिया अनुपम भगत ने कप दिया. मैन ऑफ द सीरीज अर्जुन कुमार को पंचायत सचिव अनिल हांसदा ने दिया. टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर अर्जुन कुमार, बेस्ट फील्डर यासिर हुसैन, बेस्ट बैट्समैन चंदन कुमार को दिया गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीरज सिंह को दिया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि पोड़ैयाहाट में इस तरह का आयोजन काफी शानदार रहा. याद हो कि बी डिविजन में कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया. गोड्डा, महागामा व पोड़ैयाहाट में इसका आयोजन किया गया. अंपायर मिथुन कुमार, मोतीलाल, निक्कू कुमार एवम स्कोरर ऋषि कुमार को मेमेंटो प्रदान किया गया. इस अवसर पर कमेटी सदस्य मुकेश मंडल, अजीत कुमार, सनम कुमार एवम अन्य सदस्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसटी ब्रदर्स ने न्यू शाइनिंग क्लब को तीन विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीलरों ने सांसद को सौंपा मांगों का ज्ञापन

कटिहार. मांगों को लेकर पूरे बिहार के साथ जिले के भी जन वितरण प्रणाली विक्रेता पिछले एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. ऐसे में डीलरों ने न तो राशन का उठाव किया है और न ही वह वितरण कर रहे हैं. डीलरों के हड़ताल पर रहने से गरीब तबके के लोग अनाज नही मिलने से काफी परेशान है. फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने अपनी मांगों का ज्ञापन शनिवार को सांसद तारीक अनवर को सौंपा. डीलरों ने सांसद को अपनी पीड़ा बताते हुए संगठन की महामंत्री इंदिरा सिंहा, जिला सचिव संजीव कुमार, संगठन सचिव राजीव कुमार पूर्वे ने सांसद को आवेदन सौंपकर बताया की डीलरों को महीने में जो अनाज आवंटन होता है. उनमें न्यूनतम 25 क्विंटल जबकि अधिकतम 100 क्विंटल अनाज आवंटन है. एक किलो में मात्र 90 पैसा डीलर को प्रशासन देती है. जबकि डीलर का मासिक खर्च दुकान किराया 2500 रु, अनाज तोलने वाला 3500 रु, बिजली खर्च 500 रु, काटा खर्च 200 रु अन्य खर्च 500 रु मिलाकर कुल 7200 रु मासिक खर्च हो जाते हैं. जबकि यदि किसी डीलर को अधिकतम अनाज भी आवंटित किया जाता है तो 100 क्विंटल के हिसाब से उन्हें कमीशन मात्र 9000 रु मिलेगा. ऐसे में महीने में 7200 खर्च कर 9000 कमिशन से एक डीलर कैसे इस बढ़ती महंगाई में अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करेगा. हमारी मांगे है की तमाम पीडीएस विक्रेताओं को प्रशासनी कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन या कम से कम 30 हजार रूपये मासिक मानदेय दिया जाय. किसी भी उम्र में डीलर के मरनोपरान्त अथवा रोगग्रस्त होने पर आश्रितों के लिए अनुकम्पा का अधिकार अक्षुण रखा जाय, प्रशासनी कर्मियों की भांती सप्ताहिक अवकास सहित निर्धारित राजकीय अवकाश दिया जाय आदि मांग शामिल है. इस अवसर पर चंद्रशेखर मलिक, अशोक केसरी, अनिल पासवान, धीरज सिंह, सुभाष कुमार सिंह, अमित पाल, विकास यादव, अजीत सिंह आदि डीलर उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीलरों ने सांसद को सौंपा मांगों का ज्ञापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोढ़ा नगर पंचायत के सीसीटीवी उपकरणों को किया क्षतिग्रस्त

कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी बस्ती चौक पर आमलोगों की सुरक्षा के लिए लगाये जा रहे सीसीटीवी को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है. शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने कैमरों के तार दूर तक काटकर फेंक दिया और कुछ उपकरण भी गायब कर दिया. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य पार्षद ने थानाध्यक्ष को सूचित किया. थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस मामले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत से लगाये गये कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी थे. लेकिन इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाय और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय. नगर प्रशासन और पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है कि वे जल्द से जल्द उचित कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और क्षेत्र में शांति बनी रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोढ़ा नगर पंचायत के सीसीटीवी उपकरणों को किया क्षतिग्रस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संत माइकल हाइस्कूल : थैंक्स गिविंग डे कार्यक्रम में बच्चों को किया गया सम्मानित

संवाददाता, पटना संत माइकल हाइस्कूल की ओर से थैंक्स गिविंग डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही विद्यार्थियों में कृतज्ञता और करुणा के बुनियादी मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में जेवियर्स इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च के निदेशक फादर डॉ प्रकाश लुइस ने की. इस अवसर पर अंतरधार्मिक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया. मौके पर स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टु सावरीराजन ने सभा को संबोधित किया और शिक्षकों, अभिभावकों और मेधावी छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की. कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण प्रार्थना गीत के साथ की गयी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेष लघु नाटिका का मंचन कर थैंक्स गिविंग के महत्व को उजागर किया. कार्यक्रम का समापन संत माइकल हाइस्कूल द्वारा आयोजित ओलिंपियाड के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संत माइकल हाइस्कूल : थैंक्स गिविंग डे कार्यक्रम में बच्चों को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की सुरक्षा के लिए अस्थायी कवच लगाये जायेंगे

गया. ”साफ-सुथरा हो गया” अभियान के तहत शनिवार को वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने किया. इस दौरान आरडीएफ ( रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल ) के लिए निर्देश दिया कि कचरा को प्रोसेसिंग कर जल्द ही जगह को खाली करें. कचरा प्रसंस्करण की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गयी, ताकि कार्य सुचारू रूप से हो सके. नगर आयुक्त ने सैनिटरी लैंडफिल का निरीक्षण किया. यहां पर बचा हुआ निष्क्रिय अपशिष्ट रखा जा रहा है. सैनिटरी लैंडफिल को बराबर कर व्यवस्थित करने का निर्देश एजेंसी को दिया. नगर आयुक्त ने कहा कि प्लांट की चहारदीवारी निर्माण ठेकेदार से बात कर पूरा कराएं. अधूरी चहारदीवारी के कारण चोरी की घटना हर दिन यहां हो रही है. प्लांट के संचालन में दिक्कत हो रही है. नगर आयुक्त ने स्वच्छता पदाधिकारी को चहारदीवारी जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. तत्काल इंजीनियर अस्थायी कवच लगाएं, ताकि एफएसटीपी का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके. नगर आयुक्त ने कहा कि एसडीएम से समन्वय स्थापित कर यहां पर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करें. एनिमल क्रिमिएशन मशीन तक नहीं पहुंची है बिजली एनिमल क्रिमिएशन मशीन के निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि मशीन लगाने का काम पूरा हो गया है, पर यहां पर बिजली कनेक्शन नहीं पहुंच सका है. यहां तक पहुंचने के लिए रोड की भी व्यवस्था नहीं है. नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि बिजली जल्द पहुंचायी जाये. यहां तक गाड़ी को लाने के लिए एनसीएपी के तहत सड़क निर्माण करायी जाये. सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया कि एस्टिमेट तैयार कर कार्यालय में प्रस्तुत करें. यहां काम जल्द शुरू कराया जा सके. निरीक्षण के उपरांत गया नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वेस्ट प्रोसेसिंग एवं ट्रीटमेंट कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आये. सुरक्षा के साथ इसका संचालन किया जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की सुरक्षा के लिए अस्थायी कवच लगाये जायेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : बाइक दुर्घटना में अज्ञात अधेड़ की मौत

परैया. थाना क्षेत्र से गुजरे गया-परैया सड़क पर बगाही मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक अधेड़ की मौत शुक्रवार रात हो गयी. घटना में अजमतगंज पंचायत के सुंगारिस निवासी बाइक चालक युवक नवनीत मिश्रा को गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर किया गया. वहीं दुर्घटना में मृत अधेड़ की पहचान नहीं की जा सकी है. थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि शुक्रवार रात हुई घटना में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गयी. घायल युवक को रेफर किया गया है. पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : बाइक दुर्घटना में अज्ञात अधेड़ की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रसिद्ध माता कामाख्या देवी मंदिर में ठाड़ी व्रत का मेला आज, तैयारी पूरी

हरदा. जिले के प्रसिद्ध माता कामाख्या देवी मंदिर में आज ठाड़ी व्रत का पूजन होगा. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी हो गयी ठाड़ी व्रत तीन दिनों का पर्व होता है जिसे छठ पूजा की तरह नहाए खाय, खरना, संध्या अर्घ, फिर रविवार के दिन घरों में पूजा पाठ कर मंदिर के लिए घर से निकलते हैं. सिर पर धूपची , धान,गेहूं के बाली,के साथ पान प्रसाद, बैर, गजट, मिश्री, केला दूध के साथ निकलते हैं. रास्ते में जो भी मंदिर मिलते हैं उसकी परिक्रमा कर माता कामाख्या मंदिर के दर्शन करते हैं. वापसी जिस जगह सूर्य अस्त होता है वहीं पर धूपची को विसर्जित करके घर आते हैं. यह ठाड़ी व्रत पुत्र प्राप्ति,परिवार सुख समृद्धि के पूर्ण होने पर स्त्रीएं करती हैं. पंडित गौरी झा ने बताया कि कामाख्या मंदिर असम में स्थित कामरू कामाख्या मंदिर का एक अंग है .प्रत्येक मंगलवार को यहां पूजा होती है. भक्त मंदिर में आकर माता की आराधना करते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर पुनः माता को गछित को पूरा करते हैं. मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा,सचिव भोला यादव,सदस्य पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव, श्रीदेव झा,पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा आदि ने बताया कि यह ठाड़ी व्रत बसंत पंचम के बाद आने वाले पहले रविवार को किया जाता .वहीं कामाख्या ओपी थानाध्यक्ष ऋषि यादव ने बताया कि मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से विशेष निगरानी रहेगी . ज्ञात हो कि 28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मंदिर में लगनेवाले मेला राजकीय मेला का दर्जा दिये जाने की घोषणा की थी. धमदाहा विधायक सह मंत्री लेशी सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रसिद्ध माता कामाख्या देवी मंदिर में ठाड़ी व्रत का मेला आज, तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रर्दशन

पूर्णिया. अमेरिका की ट्रंप प्रशासन द्वारा हिंदुस्तानीय नागरिकों को अप्रवासी चिह्नित कर अमानवीय ढंग से जंजीरों और बेड़ियों में बांधकर हिंदुस्तान भेजे जाने के विरोध में पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी ने आर.एन. साव चौक पर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने की. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान प्रशासन को इस गंभीर मामले पर तुरंत अमेरिका से जवाब मांगना चाहिए और वहां के प्रशासन से कड़ी आपत्ति दर्ज करनी चाहिए. कार्यक्रम में मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र प्रशासन की विदेश नीति की आलोचना की. इस कार्यक्रम में पूर्व ज़िला अध्यक्ष रंजन सिंह, जवाहर किशोर उर्फ रंजन सिंह, एजाज अहमद, मो शाहिद, शबाब अनवर, गौतम वर्मा, करण यादव, अखलेश प्रसाद, शेख सद्दाम, अज़मेर करीम, मो विक्टर, मोहन झा, मनोज राम एवम दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अमेरिकी प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रर्दशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के 34.74 लाख लोगों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा

एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित कटिहार. फाइलेरिया संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) चलाया जायेगा. लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से सदर अस्पताल के जिला मलेरिया कार्यालय में एसीएमओ सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह अध्यक्षता में शनिवार को मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी मीडिया कर्मियों को एमडीए कार्यक्रम के लिए जिले के सभी लोगों को जागरूक करते हुए जिले में सभी समान्य लोगों को अपने घर में स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा सेवन करने की जानकारी दी गयी. इस दौरान भीडीसीओ एनके मिश्रा, भीडीसीओ राजीव कुमार सिंह, डीभीबीडी जेपी महतो, डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार, पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीड अभिमन्यु कुमार, प्रोग्राम लीड रणविजय कुमार, यशवंत कुमार, आजाद सोहेल, सीफार एडीसी अमन कुमार उपस्थित रहे. लोगों को खिलायी जायेगी दो प्रकार की दवाएं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह ने बताया कि 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को दो प्रकार के दवाओं का सेवन कराया जायेगा. इसमें एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा शामिल है. जो लोगों को उम्र आधार पर खिलाया जायेगा. फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को खिलाया जायेगा. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती स्त्री और गंभीर रूप से बीमार लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा नहीं खिलाई जायेगी. लोगों को सभी दवाई डोज के अनुसार खिलाने के लिए सभी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है. कर्मियों द्वारा लोगों को अपनी उपस्थिति में ही फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा खिलाया जायेगा. सभी लोगों को इसका लाभ उठाते हुए दवा का सेवन सुनिश्चित करना चाहिए. भीडीसीओ एनके मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से अगले 14 दिन जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर पहुंचकर दवा खिलाया जायेगा. जिले के 34 लाख 74 हजार 895 लोगों को एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवाई उम्र के अनुसार खिलाई जायेगी. इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में एक हजार 743 टीम बनाया गया है. सभी टीम में दो स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे. जिसके द्वारा लोगों को अपनी उपस्थिति में दवा खिलाने के बाद संबंधित घर के लाभार्थी लोगों को रजिस्टर में जानकारी दर्ज किया जायेगा. लोगों को घर घर फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा का सेवन कराने के लिए जिले में तीन हजार 311 आशा/आंगनवाड़ी कर्मियों को नियुक्त किया गया है. टीम के निरक्षण के लिए सभी प्रखंडों में 148 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए हैं. 14 दिनों के बाद भी छूटे हुए लोगों को चिन्हित करते हुए दवा सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में तीन दिवसीय बूथ लगाया जायेगा. ताकि सभी लोगों को दवा खिलाते हुए उन्हें फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित किया जा सके. एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी प्रखंडों में लाभार्थियों के उपस्थिति के अनुसार कुल 34 लाख 85 हजार 646 एल्बेंडाजोल और 86 लाख 74 हजार 075 डीईसी की गोलियां उपलब्ध कराई जा चुकी है. सभी दवाई स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों के सामने हीं खिलाना सुनिश्चित किया जायेगा. जिससे कि लोग फाइलेरिया बीमारी ग्रसित होने से सुरक्षित रह सके. उम्र के अनुसार लोगों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया सुरक्षा की दवा डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को उम्र के अनुसार फाइलेरिया से सुरक्षा का दवा खिलाया जायेगा. इसमें दो वर्ष से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी एक गोली, छह वर्ष से 14 वर्ष तक के लोगों को डीईसी की दो गोली एवं 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली खिलाई जायेगी. दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को एल्बेंडाजोल की एक गोली ही खिलाई जायेगी. एल्बेंडाजोल की गोली लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही चबाकर खाना है. सामान्य स्वस्थ लोगों द्वारा लगातार पांच साल तक फाइलेरिया से सुरक्षा की दवाई का सेवन करने से संबंधित व्यक्ति भविष्य में फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के 34.74 लाख लोगों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा appeared first on Naya Vichar.

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

समस्तीपुर के वारिसनगर में सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत एक जख्मी, तेज रफ्तार बाइक हुआ था अनियंत्रित

नया विचार समस्तीपुर-  समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सबार युवक ने बिजली की खम्बे में मारी ठोकर से बाइक सवार तीन युवक में से दो की मौके पर ही मौत हो गई ।एक का इलाज जारी है मृतक युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही किशनपुर वार्ड 11 निवासी राजकुमार राय के 22 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई एवं दूसरा प्रमोद राय के 21 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई ।वहीं जख्मी का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों बाइक सवार समस्तीपुर अपने निजी कार्य से जा रहा था इस दौरान तेज रफ्तार से जा रही बाइक ओं नियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकराई । जिसमें दो कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया सूचना में पहुंची पुलिस ने दोनों सबको समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज और एक को इलाज के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है इस मामले को लेकर वारिसनगर थाना अध्यक्ष का निरंजन कुमार का बताना है कि पुलिस को सूचना मिली थी बाइक सवार का सड़क दुर्घटना हो गया है ।जिसमें दो की मौत हो गई है जिसकी सूचना में पहुंची पुलिस ने दोनों शब्दों की पहचान किया और उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है ।वही मृतक के परिजनों का बताना है कि यह लोग निजी काम से समस्तीपुर जा रहे थे इस दौरान एक्सीडेंट हुआ था लोगों ने इसकी सूचना दी घटना स्तर पर पहुंचे तो दोनो की मौत हो चुकी थी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top