Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs ENG 1st ODI Pitch and Weather Report: रन बरसेंगे या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

IND vs ENG 1st ODI Pitch and Weather Report: पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान हिंदुस्तान ने धमाकेदार स्पोर्ट्स दिखाते हुए  4-1 से जीत ली. अब ओडीआई शृंखला की बारी है. रोहित शर्मा की अगुवाई में अब हिंदुस्तानीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच आज गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में स्पोर्ट्सने उतरेगी. यह तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला होगा.  यह दोनों टीमों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने एकदिवसीय कौशल को परखने का अवसर होगा. जहां इंग्लैंड ने टी20ई में चुनी गई टीम के मुकाबले एकदिवसीय दस्ते में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं, वहीं हिंदुस्तान की टीम में कई नए चेहरे शामिल हैं. अनुभवी रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल समेत कुछ अन्य खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे हैं. नागपुर की पिच को हाई-स्कोरिंग गेम बनाने के लिए जाना जाता है. इस मैदान पर स्पोर्ट्से गए नौ वनडे मैचों में, औसत पहली पारी का स्कोर 288 रन रहा है. इस मैदान पर सबसे ज़्यादा स्कोर 354 रन है, जो हिंदुस्तान ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम पर है. हिंदुस्तानीय टीम ने साल 2009 में ही 351 रन का सफलतापूर्वक पीछा भी किया था. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों की नजर बड़े स्कोर पर होगी और एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है.  नागपुर मैदान का इंट्रेस्टिंग फैक्ट यह मैच छह वर्षों में नागपुर में वनडे प्रारूप में हिंदुस्तान का पहला मैच होगा. पिछली बार जब मेन इन ब्लू ने इस मैदान पर 50 ओवर के प्रारूप में स्पोर्ट्सा था, तो विराट कोहली के शतक ने टीम को कम स्कोर वाले मुकाबले में रोमांचक जीत दिलाई थी. दोनों टीमों की लाइन-अप दिलचस्प होगी, जिसमें सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि हिंदुस्तान केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किस विकेटकीपर बल्लेबाज को चुनता है और क्या 2023 विश्व कप उपविजेता वरुण चक्रवर्ती को पदार्पण का मौका देता है. वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टी20ई श्रृंखला में हिंदुस्तानीय गेंदबाजों के सामने परेशानी हुई थी. हालांकि, जो रूट के मध्यक्रम में शामिल होने से राहत मिल सकती है, क्योंकि वह आधुनिक क्रिकेट में स्पिन के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं. हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच हुए मैचों में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट पांचवें नंबर पर हैं.   IND vs ENG 1st ODI एकदिवसीय में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड हिंदुस्तान और इंग्लैंड पहली बार नागपुर में एक दूसरे से स्पोर्ट्सेंगे. कुल मिलाकर, हिंदुस्तान और इंग्लैंड ने 107 वनडे स्पोर्ट्से हैं. इसमें मेन इन ब्लू 58 जीत के साथ आगे है जबकि हेड-टू-हेड मुकाबलों में 2019 विश्व चैंपियन के विश्व चैंपियन इंग्लैंड ने 44 बार जीत दर्ज की है. जबकि हिंदुस्तान में स्पोर्ट्से गए 52 वनडे मैचो में हिंदुस्तानीय टीम ने 34 बार जीत दर्ज की है.  IND vs ENG 1st ODI पिच रिपोर्ट नागपुर की पिच ऐतिहासिक रूप से स्पिनर्स के अनुकूल रही है. गर्मी के मौसम में पिच सूखकर और धीमी हो सकती है, जिससे यह उच्च स्कोर वाला मैच नहीं होगा. हिंदुस्तान ने हाल में एकदिवसीय में स्पिन के सामने कमजोरियां दिखाई हैं. लेकिन इंग्लैंड के पास केवल अदिल रशीद ही मुख्य स्पिन विकल्प है, जो हिंदुस्तान के पक्ष में जा सकता है. वहीं हिंदुस्तानीय टीम ने वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल कर अपनी स्पिन आक्रमण में धार देने का प्रयास किया है.  IND vs ENG 1st ODI मौसम रिपोर्ट Accuweather के अनुसार, नागपुर में दिन का तापमान 31°C रहने का अनुमान है, जो शाम को 17°C तक गिर सकता है.  बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान गिरने से ओस का प्रभाव हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है. हालांकि, यदि ओस नहीं गिरेगी तो पिच धीमी होती जाएगी. IND vs ENG 1st ODI कहां देख सकेंगे मैच हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव स्ट्रीम Disney+ Hotstar पर उपलब्ध होगा. IND vs ENG 1st ODI के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड हिंदुस्तान: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा इंग्लैंड: हैरी ब्रुक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्से, जेमी ओवरटन, जोस बटलर (कप्तान), जेमी स्मिथ, फिलिप साल्ट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, अदिल रशीद, सकिब महमूद, मार्क वुड The post IND vs ENG 1st ODI Pitch and Weather Report: रन बरसेंगे या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: चक्रवात सक्रिय, अगले 48 घंटे भारी बारिश-आंधी और तूफान का हाई अलर्ट

Rain Alert: फरवरी की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को समय से पहले ही गर्मी का एहसास होने लगा है. देश की राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है. यहां के मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते लोगों ने अब स्वेटर और रजाइयां समेटनी शुरू कर दी हैं. मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी का अधिकांश समय दिल्ली में शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना वहीं, दूसरी ओर, मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 48 घंटों के भीतर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी ठंड का सामना करना पड़ सकता है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश और असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो रहा है, जो पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के मौसम को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में गरज-तड़प के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. विभाग ने 6 और 7 फरवरी को इन इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. दैनिक मौसम परिचर्चा (05.02.2025) YouTube : https://t.co/T7BAiqbSI8Facebook : https://t.co/HbgQzmi32P#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #weathernews #rainfallupdate #fog #mausam #thunderstorm #hailstorm@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/MWMudZ0UkB — India Meteorological Department (@Indiametdept) February 5, 2025 इसे भी पढ़ें: पिता की संपत्ति में बेटियों का कितना अधिकार?  उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश के कारण बढ़ी ठंड दिल्ली से सटे राज्यों में भी मौसम ने करवट ली है. बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड में फिर से इजाफा हुआ है. खासकर मथुरा, आगरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है. वहीं, बिहार के भी कुछ हिस्सों में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा, इन इलाकों में कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है, जिससे यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में अप्रत्याशित रूप से बढ़ा तापमान दिल्ली का मौसम इस साल फरवरी में ही अप्रैल जैसा महसूस हो रहा है. 3 और 4 फरवरी को राजधानी में दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं हुई. हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना बना रहा. लेकिन अब तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे ऐसा लग रहा है कि इस साल गर्मी जल्द दस्तक देगी और प्रचंड रूप ले सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री अधिक है. अगर फरवरी में ही तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहता है, तो अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ने की पूरी संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी का प्रकोप अधिक रह सकता है, और लू के थपेड़ों का असर भी देखने को मिल सकता है. इस बीच, मौसम में हो रहे इन बदलावों को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है. इसे भी पढ़ें: किन्नर लड़के होते हैं या लड़की, जानें उनकी अनसुनी कहानी The post Rain Alert: चक्रवात सक्रिय, अगले 48 घंटे भारी बारिश-आंधी और तूफान का हाई अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deva Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में शाहिद कपूर की ‘देवा’ का डिब्बा गोल, जानिए कितना रहा कलेक्शन

Deva Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत देवा ओपनिंग डे के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. फिल्म के मंडे कलेक्शन के बाद से ही इसकी कमाई में गिरावट देखी गई. हालांकि फिर मूवी ने स्पीड पकड़ी और ओपनिंग वीकेंड पर करीब 20 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर लिया. आइए आपको मूवी के टोटल कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हैं. शाहिद कपूर की देवा ने छठे दिन कितनी कमाई की शाहिद कपूर की देवा अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. देवा को दर्शकों और आलोचकों से मुला-जुला रिएक्शन मिला और ये काफी हद तक वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार,रोशन एंड्रूज की ओर से निर्देशित फिल्म ने हिंदुस्तान में बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. शाहिद कपूर की देवा ने छठे दिन कितनी कमाई की देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 5.5 करोड़ रुपये देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 6.25 करोड़ रुपये देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 7.25 करोड़ रुपये देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 2.50 करोड़ रुपये देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 2.4 करोड़ रुपये देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 2.35 करोड़ रुपये देवा का टोटल कलेक्शन- 26.65 करोड़ रुपये शाहिद कपूर की ‘देवा’देखने गए अली गोनी को झेलनी पड़ी ये समस्या सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्टर अली गोनी INOX इनऑर्बिट में शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ देखने गए थे. हालांकि इस दौरान उन्हें ऐसी दिक्कत का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह सिनेमाघर छोड़कर चले गए. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रुकी. उन्होंने लिखा, इनऑर्बिट में हम फिल्म देख रहे है और ये देखो, ये तब से फिल्म अटकी हुई है.शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहा. एक दूसरे क्लिप में उन्होंने लिखा, ये 5000 की टिकट लेकर ये देखिए. बंद. वह बोल रहे है 15-20 मिनट लगेगा. उन्होंने लिखा कि तकनीकी समस्याओं के कारण फिल्म को पूरा नहीं देख पाए और बीच में से ही थियेटर से चले गए. यह भी पढ़ें- Deva Review: वायलेंट लुक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे शाहिद कपूर, देवा देखने से पहले पढ़ें रिएक्शन यह भी पढ़ें- Deva Box Office Day 4: चार दिन में ही शाहिद कपूर की देवा बॉक्स ऑफिस पर लगी हांफने, इतनी हुई कुल कमाई The post Deva Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में शाहिद कपूर की ‘देवा’ का डिब्बा गोल, जानिए कितना रहा कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2030 तक राज्य में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा अंबुजा नेवटिया समूह

कोलकाता. पूर्वी हिंदुस्तान में हॉस्पिटैलिटी, हेल्थ केयर व रियल एस्टेट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी अंबुजा नेवटिया ग्रुप ने अगले पांच सालों में अर्थात 2030 तक बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की है. समूह के चेयरमैन हर्षवर्द्धन नेवटिया ने बुधवार को यहां आयोजित आठवें बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि यह निवेश स्वास्थ्य सेवा, आतिथ्य, पर्यटन, आवासीय एवं वाणिज्यिक रियल एस्टेट और गोल्फ थीम वाली टाउनशिप के विकास पर किया जायेगा. श्री नेवटिया ने कारोबार के अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए राज्य प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सक्रिय शासन एवं समर्थन की भी जमकर सराहना की. श्री नेवटिया ने कहा, उनका समूह स्वास्थ्य सेवा में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश कर पांच नये अस्पताल स्थापित करेगा, जिनमें 1,300 बेड होंगे. इसके अलावा आतिथ्य एवं पर्यटन में समूह ताज होटल के साथ एक लक्जरी आतिथ्य सर्किट विकसित करने के लिए 2,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस सर्किट में कोलकाता और सिलीगुड़ी में सात प्रीमियम होटल और दो कन्वेंशन होटल शामिल होंगे, जिनमें 1,400 कमरे होंगे. उन्होंने कहा कि अंबुजा नेवटिया समूह बंगाल की पहली अंतरराष्ट्रीय मानक वाली गोल्फ टाउनशिप में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. करीब 240 एकड़ की इस परियोजना में गोल्फ कोर्स, विला, अपार्टमेंट, गोल्फ़ होटल और अन्य सुविधाएं होंगी.े डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 2030 तक राज्य में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा अंबुजा नेवटिया समूह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के टाटानगर से चलेगी दो और वंदेभारत एक्सप्रेस, यूपी और छत्तीसगढ़ का सफर होगा आसान

Indian Railways News: रांची-टाटानगर से दो और वंदे हिंदुस्तान ट्रेनें चलेंगी. टाटानगर से बनारस और बिलासपुर के लिए अप्रैल से वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस चलेगी. इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है. उत्तर प्रदेश के शहरों और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए टाटानगर से यात्रियों की संख्या काफी अधिक है. यात्रियों की संख्या और उनकी सुविधाओं को देखते हुए दो वंदे हिंदुस्तान की शुरुआत की जा रही है. टाटा यशवंतपुर ट्रेन रहेगी रद्द दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से एनआइ वर्क के कारण टाटा यशवंतपुर 6 और 13 फरवरी को रद्द कर दिया गया है. इसी तरह यशवंतपुर टाटा ट्रेन 9 से 16 फरवरी को रद्द रहेगा. इसी तरह शालीमार हैदराबाद ट्रेन को 17 और 19 फरवरी को, हैदराबाद से शालीमार जाने वाली ट्रेन को 18 और 20 फरवरी और शालीमार से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन 19 फ़रवरी को डाइवर्ट होकर चलेगी. धनबाद-नासिक रोड स्पेशल ट्रेन अब दो मार्च तक चलेगी रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चंद्रपुरा, बरकाकना, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, चोपन, सिंगरौली सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों के रास्ते संचालित की जा रही गाड़ी संख्या 03397/03398 धनबाद-नासिक रोड-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि की गयी है. अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02 मार्च तक किया जाएगा. हर मंगलवार एवं शुक्रवार को धनबाद से गाड़ी संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल दिनांक 28.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर क्रमशः गुरुवार एवं रविवार को 07.00 बजे नासिक रोड पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03398 नासिक रोड-धनबाद स्पेशल दिनांक 02.03.2025 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को नासिक रोड से 08.55 बजे खुलकर क्रमशः शुक्रवार एवं सोमवार को 21.00 बजे धनबाद पहुंचेगी. यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस.) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: Road Accident In Ranchi: कोयला लदे ट्रक के रौंदने से CUJ के PhD स्कॉलर और MA की छात्रा की मौत, ड्राइवर अरेस्ट ये भी पढ़ें: झारखंड में 8वीं और 9वीं की तरह क्या मैट्रिक और इंटर की भी परीक्षाएं टल जाएंगी? जैक बोर्ड के नए चेयरमैन को लेकर बड़ा अपडेट The post झारखंड के टाटानगर से चलेगी दो और वंदेहिंदुस्तान एक्सप्रेस, यूपी और छत्तीसगढ़ का सफर होगा आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News:प्रतिमा विसर्जन के दौरान चीरागोड़ा के युवक को मारा चाकू

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों ने चीरागोड़ा के रहने वाले हर्षित कुमार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार की शाम की है. हर्षित ने बताया कि वह अपने छोटे भाई को लेकर कोलाकुसमा में रहने वाले भाई के घर जा रहा था. कोलाकुसमा मोड़ के समीप वह ऑटो से उतरा और पैदल ही कोलाकुसमा की ओर जाने लगा. आगे जा रहे प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल कुछ युवक मारपीट कर रहे थे. विसर्जन के पास पहुंचते ही भीड़ से तीन युवक सोनी मुंडा, सुनील डोम व प्रकाश डोम निकले और पहले छाती पर पेचकस से वार किया. बाद में उनके सिर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. बताया कि भाग कर उसने अपनी जान बचायी. बाद में मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पिता अशोक सिंह ने घायल बेटे को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. पिता ने बेटे पर तीन युवकों द्वारा किये गये हमले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News:प्रतिमा विसर्जन के दौरान चीरागोड़ा के युवक को मारा चाकू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए 65 लाभुकों ने किया आवेदन

Dhanbad News: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए जिले के 65 लाभुकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. वैसे लाभुक को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिनकी अपनी जमीन है और देश भर में कहीं भी पक्का मकान नहीं है. इसके अलावा लाभुक की सालाना आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. फेज 2.0 में लाभुक को स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. लाभुक के रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आयेगी. ओटीपी इंट्री के बाद ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी. फेज-2.0 में आवेदक के परिवार में पति-पत्नी एवं अविवाहित शिशु शामिल होंगे. इधर, फेज वन में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 9123 आवास बनाने का लक्ष्य था. इसके लिए 205 करोड़ रुपये आवंटित किये गये. अब तक 7856 लाभुकों का पक्का का मकान बन चुका है. 1367 लाभुकों के घर का निर्माण कार्य चल रहा है. कुछ लाभुकों के बैंक लोन होल्ड किया गया तो कुछ का खाता फ्रीज किया गया है. बोले नगर आयुक्त : नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं. अब तक जिले के 65 लाभुकों ने ऑन लाइन आवेदन किये हैं. फेज-2.0 में लाभुकों को ही ऑनलाइन आवेदन करना है. लाभुक के मोबाइल पर ओटीपी आयेगा. ओटीपी की इंट्री करने पर ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी. फेज-1 में 9123 आवास बनाने का लक्ष्य था. फेज-2.0 में अब तक लक्ष्य नहीं मिला है. क्या-क्या लगेंगे दस्तावेज आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए आवेदक का आधार, पैन एवं वोटर कार्ड की छायाप्रति आवेदक के पिता, पति, पत्नी के आधार की छायाप्रति आवेदक के परिवार के सभी सदस्यों के आधार की छायाप्रति जमीन का दस्तावेज खतियान, डीड, वंशावली, बंटवारानामा आदि जमीन का अद्यतन लगान रसीद अंचल कार्यालय से निर्गत आय प्रमाण पत्र शपथ पत्र : पूरे हिंदुस्तान में आवेदक का कहीं पक्का का मकान नहीं है आवेदक के बैंकपास बुक की छायाप्रति जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति पूरे परिवार का एक साथ फोटोI डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए 65 लाभुकों ने किया आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: 33 केवीए बिजली करंट की चपेट में आकर झुलसा मजदूर

Dhanbad News: जेबीवीएनएल के गोधर सबस्टेशन में 33 केवीए बिजली करंट की चपेट में आकर बुधवार को एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. सहकर्मियों ने बताया कि बुधवार को सभी गोधर सबस्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे. इस बीच धैया लाहबनी का रहने वाला मुन्ना कर्मकार सीढ़ी लेकर जा रहा था. सबस्टेशन के ऊपर से गुजर रहे 33 केवीए बिजली के तार वाले स्थान के पास से गुजरते ही जोरदार आवाज हुई और करंट की चपेट में आकर मुन्ना जमीन पर गिर गया. आनन-फानन में सबस्टेशन की बिजली सप्लाई को बंद कर सहकर्मी उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार करंट की चपेट में आने से उसके शरीर का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है. कार्य के दौरान चालू थी सबस्टेशन की बिजली सप्लाई : मुन्ना कर्मकार समेत अन्य बुधवार को सबस्टेशन की बाउंड्रीवॉल में वायरिंग का काम कर रहे थे. बाउंड्रीवॉल में वायरिंग लगाने की जिम्मेवारी रितेश नामक ठेकेदार को दी गयी है. वायरिंग के कार्य के दौरान ही दुर्घटना हुई. सहकर्मियों के अनुसार कार्य के दौरान सबस्टेशन की बिजली सप्लाई चालू थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: 33 केवीए बिजली करंट की चपेट में आकर झुलसा मजदूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सौरभ गांगुली ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निवेश बढ़ाने की अपील की

बीजीबीएस के दौरान उद्योगपतियों की मौजूदगी में की मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना संवाददाता, कोलकाताहिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को महानगर में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) पर उपस्थित उद्योगपतियों से कारोबार के साथ-साथ स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अब स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी बेहतर कर रहा है और इसके विकास के लिए हमें इसे और भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है. उन्होंने समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, सज्जन जिंदल, संजीव गोयनका की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने उद्योग व व्यापार के साथ-साथ स्पोर्ट्स जगत के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. इस मौके पर सौरभ गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यों की भी जम कर सराहना की. उन्हें अपनी बड़ी बहन बताते हुए सौरभ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें ममता बनर्जी से हर समय मदद मिली. श्री गांगुली ने कहा : मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बहुत आभारी हूं, लेकिन जब वे मुझे हर साल आमंत्रित करते हैं, तो मैं उनसे पूछता हूं कि क्यों, इस उद्योग सम्मेलन में मेरी क्या भूमिका होगी, जहां बड़े-बड़े उद्योगपति मौजूद हैं? उन्होंने मुझसे बार-बार कहा कि आपको वहां आना चाहिए. जहां आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी दुनिया के सामने बंगाल का प्रतिनिधित्व कर सकें और उनके शब्दों में : हर साल जब मैं यहां आता हूं, तो देखता हूं कि इस उद्योग सम्मेलन की समृद्धि कई गुना बढ़ गयी है. इस औद्योगिक सम्मेलन का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र के सभी सफल उद्योगपतियों को एक छत के नीचे लाना है, ताकि बंगाल में औद्योगिक क्षेत्र का और अधिक विस्तार हो सके. उद्योगपतियों को आंकड़ों के साथ समझायें कि यहां कृषि से लेकर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मनोरंजन तक हर चीज पर चर्चा होती है. उन्होंने कहा : मुझे यह सोचकर बहुत खुशी हो रही है कि इतने सारे प्रसिद्ध उद्योगपति और उद्यमी हमारे राज्य में निवेश करना चाहते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सौरभ गांगुली ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निवेश बढ़ाने की अपील की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीजीबीएस में नहीं आये भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे

संवाददाता, कोलकाता भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने बुधवार को बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) में हिस्सा नहीं लिया. उनकी जगह कृषि मंत्री ने देश का प्रतिनिधित्व किया. भूटान के कृषि मंत्री यूंटेन फुंटशो ने देश की ओर से शिखर सम्मेलन में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने उद्योगपतियों को भूटान में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया.यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भूटानी प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में नयी दिल्ली की ओर से संभावित हस्तक्षेप का संकेत दिये जाने के एक दिन बाद सामने आया है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि आठवें बीजीबीएस सम्मेलन में भाग लेने के लिए तोबगे की निर्धारित यात्रा को लेकर ””दिल्ली में कुछ चल रहा है””. हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया था. ममता बनर्जी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था : फिलहाल की स्थिति के अनुसार, भूटान के प्रधानमंत्री बुधवार को कोलकाता आ रहे हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि दिल्ली (केंद्र) को इससे कोई परेशानी है या नहीं. उन्होंने (भूटान के प्रधानमंत्री ने) पिछले साल अक्तूबर में ही बीजीबीएस में खुद के मौजूद रहने की पुष्टि की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीजीबीएस में नहीं आये भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top