Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ नप का अभियान, दुकानदारों से वसूला जुर्माना

बहादुगंज. प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के उपयोग पर प्रतिबंध को लेकर एक बार फिर से नगर प्रशासन एक्शन मोड में है. जहां प्रशासनिक सख्ती के बीच बुधवार को नगर पंचायत बहादुरगंज की टीम ने दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान नगर प्रशासन की छापेमारी टीम में पुलिस पदाधिकारी भी साथ थे. छापेमारी के क्रम में अभियान दल ने लगभग दर्जन भर दुकानों से कुल 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग बरामद किया एवं कई दुकानदारों से कुल तीन हजार जुर्माना भी वसूल किया. मौके पर छापेमारी दल ने आर्थिक दंड लगाने के साथ ही संबंधित वैसे दुकानदारों को निकट भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किसी भी सूरत में नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी एवं हर हाल में संबंधित अधिनियम के शत प्रतिशत अनुपालन करने निर्देश दिया. इस दौरान नप की अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शिखा पात्रा, पुलिस सब इंस्पेक्टर मो जिकीरुल्ला, नप कर्मी अकील आजम सहित पुलिस के जवान साथ थे. इस बीच धावादल द्वारा अचानक ही बाजार में छापेमारी से दुकानदारों में एकबारगी फिर हड़कंप मच गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ नप का अभियान, दुकानदारों से वसूला जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉ दिलीप जायसवाल का होगा अभिनंदन: आलोक

14-प्रतिनिधि, अररिया अररिया जिला एनडीए गठबंधन की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अररिया पधार रहे बिहार प्रशासन के कैबिनेट मंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह इस क्षेत्र के जनप्रिय विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल व एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की जा रही है. अररिया जिले के चरघरिया बॉर्डर से अररिया कॉलेज स्टेडियम तक दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया जायेगा. अररिया जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड स्थित आलोक कुमार भगत के निजी प्रतिष्ठान के परिसर में भव्य अभिनंदन किया जायेगा. स्वागत कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डॉ दिलीप जायसवाल का होगा अभिनंदन: आलोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शंभुगंज में नये बीईओ ने किया पदभार ग्रहण

शंभुगंज. शंभुगंज बीआरसी में डीपीओ प्रधानमंत्री पोषण योजना बांका के राजकुमार राजू द्वारा शंभुगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार लेकर पदभार ग्रहण किया गया. डीपीओ को बुके देकर शिक्षक व बीआरसी कर्मी के द्वारा स्वागत किया गया. वहीं नये प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यों को बेहतर ढंग से किया जायेगा. इस मौके पर मध्य विद्यालय शंभुगंज के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ रघुनंदन सिंह, प्रो. मध्य विद्यालय कमरडीह के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, बिहार राज्य पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) इकाई शंभुगंज के प्रखंड सचिव बालेश्वर कुमार, गोपी कांत मिश्र, बीआरसी कर्मी ललन कुमार सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शंभुगंज में नये बीईओ ने किया पदभार ग्रहण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्व कैंसर दिवस: 10 फरवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

किशनगंज.विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर किशनगंज जिले में कैंसर जागरूकता और जांच अभियान की शुरुआत की गई, जो 10 फरवरी तक जारी रहेगा. इस अभियान के तहत जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. कैंसर, एक ऐसा नाम जिससे हर कोई डरता है, लेकिन अगर समय पर इसका पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है. यह रोग असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है, जो शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है. प्रमुख रूप से धूम्रपान, तंबाकू सेवन, अस्वस्थ जीवनशैली, अनुवांशिक कारक और संक्रमण इसके मुख्य कारण हैं. लेकिन समय पर जांच, सही इलाज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से इस बीमारी को हराया जा सकता है. इसी उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर किशनगंज जिले में 10 फरवरी तक कैंसर जागरूकता और जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. जागरूकता रथ रवाना, लोगों को किया जाएगा सचेत प्रभारी जिला पदाधिकारी व डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से “कैंसर जागरूकता रथ ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ विभिन्न इलाकों में जाकर कैंसर के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति आम जनता को जागरूक करेगा. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार, जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. उर्मिला कुमारी, सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन और होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की टीम मौजूद रही. समय पर जांच से कैंसर का इलाज संभव गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने बताया कि कैंसर के मुख्य कारणों में धूम्रपान, तंबाकू सेवन, असंतुलित खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनुवांशिक कारण शामिल हैं. उन्होंने कहा, “अगर प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान हो जाए, तो इसका इलाज संभव है. जागरूकता और समय पर स्क्रीनिंग से इस बीमारी से बचा जा सकता है. जिले में 10 फरवरी तक विशेष कैंसर जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्व कैंसर दिवस: 10 फरवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिठाई दुकानदार के साथ मारपीट व फायरिंग, विरोध में सड़क जाम

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग स्थित एक मिठाई दुकान में बुधवार की शाम असामाजिक तत्वों ने दुकानदार और स्टाफ के साथ मारपीट किया और फायरिंग करते हुए भाग निकले. इससे आक्रोशित लोगों ने मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग को चुआबाग के समीप जाम कर दिया. इससे इस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस जाम हटाने का प्रयास करते रही. बताया जाता है कि चुआबाग स्थित प्रदीप साह के मिठाई दुकान पर बुधवार की शाम हथियार से लैस कुछ असामाजिक तत्व मुंह पर मफलर बांध कर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए केश उठाने की धमकी देने लगा. जिसका दुकानदार ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर दुकान में रखे छनौटा से दुकानदार व स्टाफ पर हमला बोल दिया. जिसमें दुकानदार प्रदीप साह का बेटा निक्की व बिट्टू, स्टाफ राजमन कुमार घायल हो गये. केश उठाने की धमकी देते असामाजिक तत्व फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना से आक्रोशित दुकानदार एवं स्थानीय लोगों ने बुधवार की शाम 6.30 बजे चुआबाग के समीप पटना-मुंगेर मुख्य सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण आवागमन ठप हो गया और हेरूदियारा-मुंगेर पथ पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. निक्की और बिट्टू कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे नयका टोला के कुछ युवक दुकान में नाश्ता किया और जाने लगे. जब पैसा मांगा तो उन युवकों ने हम दोनों भाई के साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. इसको लेकर बुधवार की सुबह कासिम बाजार थाना में निक्की कुमार ने रंगदारी और मारपीट का लिखित शिकायत किया था. जिसमें नयका टोला निवासी प्रिंस कुमार, राजा कुमार, रोहित सहित अन्य को नामजद किया था. दोनों भाईयों ने बताया कि उन्हीं लोगों ने शाम में दुकान में घुस कर मारपीट किया था. सड़क जाम कर रहे आक्रोशित मारपीट व गोलीबारी करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. पुलिस जाम की सूचना पर पहुंचे और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. कहती है थानाध्यक्ष कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कश्यप ने बताया कि मारपीट तो हुई है, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई. इस मामले में पीड़ित के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिठाई दुकानदार के साथ मारपीट व फायरिंग, विरोध में सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election Exit Poll Results 2025: बीजेपी को बहुमत, 26 साल बाद सत्ता में वापसी के आसार, AAP की हार का दावा!

Delhi Election Exit Poll Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी की प्रशासन बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है. नतीजों के मुताबिक आम की प्रशासन जा रही है, दिल्ली में 26 सालों बाद कमल खिलने वाला है. चुनाव के बाद करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत और आम आदमी पार्टी की हार का अनुमान जाहिर किया है. एक बार फिर कांग्रेस के हाथ निराशा आने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है. अधिकतर सर्वेक्षणों में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है.  एग्जिट पोल के आंकड़े मैट्रिज के सर्वेक्षण के मुताबिक दिल्ली विधानसभा में बीजेपी को 39 से 35 सीट मिल सकती है. मैट्रिज ने आप को 32 से 37 और कांग्रेस को जीरो से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है. पी-मार्क के एग्जिट पोल में अनुमान जाहिर किया गया है कि बीजेपी 39 से 49 सीट जीत सकती है. पी-मार्क के मुताबिक बीजेपी दिल्ली में पूर्ण बहुमत की प्रशासन बना सकती है. सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है. पीपुल्स इनसाइट के सर्वेक्षण में भाजपा को 40 से 44 सीट मिल सकती हैं. उसका अनुमान है कि आम आदमी पार्टी  को 25 से 29 सीट और कांग्रेस को 0 से 2 सीट मिल सकती हैं. पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल में बीजेपी प्रचंड बहुमत स जीतकर दिल्ली में प्रशासन बना रही है. पीपुल्स प्लस के मुताबिक बीजेपी को 51 से 60 सीट मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को पीपुल्स प्लस ने सभी एग्जिट पोल से कम 10 से 19 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया है. पीपुल्स प्लस ने अपने सर्वेक्षण में कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा. पोल डायरी के सर्वेक्षण का अनुमान है कि बीजेपी को 42 से 50 सीट मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीट. वहीं, कांग्रेस को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है. Also Read: Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव की वोटिंग खत्म, 5 बजे तक करीब 58 फीसदी मतदान, EVM में लॉक हुई 699 उम्मीदवारों की किस्मत The post Delhi Election Exit Poll Results 2025: बीजेपी को बहुमत, 26 साल बाद सत्ता में वापसी के आसार, AAP की हार का दावा! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IBPS PO Mains 2024 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, यहां करें चेक

IBPS PO Mains Scorecard 2024 Out: हिंदुस्तानीय बैंकिंग कार्मिक चयन (IBPS) ने IBPS PO मेन्स स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार नवंबर में परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से IBPS PO मेन्स स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, IBPS PO मेन्स स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने की सुविधा 5 फरवरी से 12 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी. इसके परिणाम 31 जनवरी, 2025 को घोषित किए गए थे. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान कदमों का पालन करके अपना IBPS PO मेन्स स्कोरकार्ड 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. कैसे डाउनलोड करें IBPS PO Mains 2024 का स्कोरकार्ड ? आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं. ‘IBPS PO मेन्स स्कोरकार्ड 2024’ के लिंक पर क्लिक करें. यह आपको लॉगिन पेज पर redirect करेगा, जहाँ आपको अपने क्रेडेंशियल्स डालकर सबमिट करना होगा. IBPS PO मेन्स स्कोरकार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा. IBPS PO मेन्स स्कोरकार्ड 2024 को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रखें. क्या होगी आगे की प्रक्रिया ? जो भी उम्मीदवार IBPS PO मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे इंटरव्यू राउंड में उपस्थित होने के योग्य हैं, जो कि 11 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान अपनी मूल दस्तावेज और कॉल लेटर लेकर आना होगा. अगर कोई उम्मीदवार इंटरव्यू के समय निर्धारित दस्तावेज पेश करने में विफल रहता है, तो उसे बिना किसी सूचना या पूर्व जानकारी के तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा और उसे इंटरव्यू में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवारों को अपनी पात्रता का समर्थन करने वाले दस्तावेज़ की स्कैन की गई प्रति आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपलोड करनी होगी. Also Read: JEE Main 2025: जेईई मेन सेशन 1 की आंसर की जारी, ऐसे करें अंकों की गिनती Also Read: Success Story: पति के गुजरने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 63 की उम्र में हर महीने कमा रहीं हैं 20 से 30 लाख रुपये The post IBPS PO Mains 2024 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीबीआई भाजपा की पॉकेट की संस्था, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा का बड़ा बयान

Jharkhand Politics News: हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अनुराग गुप्ता को झारखंड का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किये जाने के मुद्दे पर नेतृत्व गरमा गयी है. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई पर भी बड़ी बात कह दी. उन्होंने सीबीआई को भाजपा की पॉकेट की संस्था बता दिया. ‘बिना सबूत महागठबंधन प्रशासन पर आरोप लगाते हैं बाबूलाल मरांडी’ राकेश सिन्हा ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी विचलित हो गये हैं. उनकी बेचैनी बढ़ गयी. इसके बाद से वह लगातार बिना किसी सबूत के, बिना किसी आधार के महागठबंधन प्रशासन पर आरोप लगाते हैं. बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. उनको मालूम होना चाहिए कि मुख्यमंत्री के अधिकार क्या होते हैं? उन्हें यह भी मालूम है कि राज्य मंत्रिपरिषद के अधिकार क्या हैं? विपरीत जनादेश से विचलित हो गये हैं बाबूलाल मरांडी – राकेश सिन्हा राकेश सिन्हा ने बुधवार को बाबूलाल मरांडी पर पलटवार करते हुए कहा कि जनादेश विपरीत मिलने के असर से बाबूलाल मरांडी विचलित हो गये हैं. उनका सपना था कि वह फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे. जनता ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. इससे उनकी बेचैनी बढ़ गयी. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन के मंत्रिपरिषद के अधिकार के बारे में पता होना चाहिए. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मंत्रिपरिषद के निर्णय से प्रशासन ने की है डीजीपी की नियुक्ति – कांग्रेस कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य मंत्रिपरिषद ने फैसला लिया कि डीजीपी की नियुक्ति का निर्णय अब राज्य प्रशासन लेगी. इसी के तहत राज्य प्रशासन ने डीजीपी की नियुक्ति की है. राकेश सिन्हा ने कहा, ‘बाबूलाल जी, इतनी बेचैनी ठीक नहीं है. थोड़ा धैर्य रखें.’ झारखंड की नेतृत्व की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें विधायक दल के नेता का चयन नहीं होने की हो जांच – कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कोर्ट के आदेश के बावजूद आप अपने विधायक दल का नेता नहीं तय कर पा रहे हैं. जांच इसकी होनी चाहिए कि आप या आपका शीर्ष नेतृत्व क्या डील कर रहा है? सीबीआई और ईडी के माध्यम से आप लगातार प्रशासन को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं. करा लें सीबीआई जांच. सीबीआई आपकी पॉकेट की संस्था है.’ इसे भी पढ़ें देश की वित्तीय स्थिति में अहम भूमिका निभा रहा झारखंड, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में बोले हेमंत सोरेन, देखें Video झारखंड कांग्रेस के नेता अचानक क्यों गये दिल्ली? राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक में क्या होगा? पीएम मोदी के विकसित हिंदुस्तान के संकल्प को पूरा करने में जुटे संजय सेठ, रांची के सांसद संजय सेठ लांच करेंगे ई-लाईब्रेरी डीजीपी की नियुक्ति को रद्द करने की मांग क्यों कर रही भाजपा, जानें क्या बोले बाबूलाल मरांडी The post सीबीआई भाजपा की पॉकेट की संस्था, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा का बड़ा बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आप महंगे फोन का इस्तेमाल करते हैं? जानिए मोबाइल इंश्योरेंस आपके लिए जरूरी क्यों है?

Mobile Insurance: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. इनकी बढ़ती कीमतों के साथ, इन्हें सुरक्षित रखना बहुत आवश्यक हो गया है. मोबाइल इंश्योरेंस आपके महंगे स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए एक जरूरी चीज है. मोबाइल इंश्योरेंस के फायदे आकस्मिक क्षति से सुरक्षा : चाहे फोन गिरकर स्क्रीन टूट जाए या पानी में गिरकर खराब हो जाए, इंश्योरेंस इन सभी स्थितियों में मरम्मत या बदलने का खर्च कवर करता है. चोरी या गुम होने पर कवरेज : यदि आपका फोन चोरी हो जाता है या कहीं खो जाता है, तो इंश्योरेंस के माध्यम से आपको नया फोन मिल सकता है, जिससे आपको भारी आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. विस्तारित वारंटी और मरम्मत सेवाएं : कई इंश्योरेंस प्लान निर्माता की वारंटी समाप्त होने के बाद भी फोन की मरम्मत और अन्य सेवाएं प्रदान करते हैं, जिससे आपके फोन की उम्र बढ़ती है. क्या मोबाइल इंश्योरेंस आपके लिए आवश्यक है? यदि आप महंगे स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, तो इंश्योरेंस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि आप जिस प्लान का चयन कर रहे हैं, वह आपकी आवश्यकताओं के अनुसार हो और उसकी शर्तें स्पष्ट हों. कुछ प्लान में उच्च प्रीमियम या सीमित कवरेज हो सकता है, इसलिए विभिन्न विकल्पों की तुलना करना महत्वपूर्ण है. निष्कर्ष क्या है? मोबाइल इंश्योरेंस आपके महंगे स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए एक समझदारी भरा निवेश हो सकता है. यह न केवल आपको आर्थिक नुकसान से बचाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है. अपने फोन की सुरक्षा के लिए सही इंश्योरेंस प्लान का चयन करें और निश्चिंत रहें. क्या आपने अपने स्मार्टफोन के लिए इंश्योरेंस लिया है? अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें और अन्य पाठकों की मदद करें. iPhone 16 और Galaxy S25: लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन्स में कौन है बेहतर? Vivo V50: धाकड़ लुक और दमदार बैटरी के साथ आ रहा वीवो का फ्लैगशिप फोन, जानिए पैसा कितना लगेगा The post क्या आप महंगे फोन का इस्तेमाल करते हैं? जानिए मोबाइल इंश्योरेंस आपके लिए जरूरी क्यों है? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देश को गाली देने के लिए LoP बने हैं राहुल गांधी, गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता पर हमला

बिहार के बेगूसराय से सांसद और मोदी प्रशासन में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. अपने संसदीय क्षेत्र में पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी को  ‘मेक इन इंडिया’ दिखाई ही नहीं दे रहा है, तो क्या किया जाए. देश अब ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेकिंग फॉर वर्ल्ड’ की ओर जा रहा है. रक्षा में जहां हम आयात करते थे, आज निर्यात कर रहे हैं. निर्यात बढ़कर अब 90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, यह ‘मेक इन इंडिया’ का कमाल है. लेकिन लगता है कि वह “देश को गाली देने के लिए” ही विपक्ष के नेता बने हैं.     हताशा में हैं अरविंद केजरीवाल: गिरिराज सिंह  दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के नेता अरविंद केजरीवाल के 55 सीट जीतने के दावे पर केंद्रीय मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, “केजरीवाल दिल्ली विधानसभा की 70 में से 90 सीट जीतने का दावा नहीं कर रहे हैं? वह हताशा में हैं और हार रहे हैं. आखिर 55 क्यों कह रहे हैं? वह तो 62 सीट जीते हुए थे. इसका मतलब है कि उनकी हालत खराब है. वह हार चुके हैं. उनकी प्रशासन नहीं आने वाली है, इसलिए हताशा में ऐसी बात कर रहे हैं.” गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में गरीबों को छला गया, पूर्वांचल एवं बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ छलावा किया गया. उन्हें न पानी मिलता है, न सड़क है, न स्कूल है, न दवा है, जिसका वह दावा करते हैं.  इसे भी पढ़ें: बक्सर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, जीता बेस्ट सीए एसोसिएशन का अवार्ड  ‘जंगल राज’ वाले विकास का सपना भी नहीं देखते  केंद्रीय बजट को राजद के नेता तेजस्वी यादव द्वारा “छलावा” कहे जाने पर बेगूसराय सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव से बात कर लें तो अच्छा लगेगा. जिस बिहार को लालू यादव अंधकार में ले गए थे, उस राज्य में पूरा विद्युतीकरण हो गया. आज कोई अंधकार में नहीं है. पहले दो घंटे बिजली आती थी, तब लोग कहते थे बिजली आ गई, अब बिजली दो घंटे जाती है तो लोगों को लगने लगता है कि बिजली चली गई, यह अंतर है.  इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने माफ किया अमीरों का 16 लाख करोड़, नेता प्रतिपक्ष का चौंकाने वाला दावा The post देश को गाली देने के लिए LoP बने हैं राहुल गांधी, गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता पर हमला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top