Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्नाटक की जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी क्यों नहीं हुई? बिहार के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बार फिर बिहार में हुई जातीय गणना पर सवाल उठाए. जिस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार कराए गए जातिगत सर्वेक्षण पर सवाल उठाकर राहुल गांधी बिहार का अपमान कर रहे हैं. सम्राट चौधरी ने खड़े किए कई सवाल सम्राट चौधरी ने कहा कि संविधान की नकली कॉपी लेकर घूमने से संविधान की रक्षा नहीं हो सकती. उन्हें बताना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई? उन्होंने कहा कि बिहार के जातिगत सर्वेक्षण पर टिप्पणी करने से पहले राहुल गांधी को बताना चाहिए कि कर्नाटक प्रशासन ने 2016 में 160 करोड़ रुपये खर्च करके जो जातिगत जनगणना कराई थी, उसका आंकड़ा 8 साल बाद भी क्यों जारी नहीं किया गया? हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जातिगत जनगणना कब कराएगी? तेलंगाना में कराए गए जातिगत सर्वेक्षण को कांग्रेस क्यों लागू नहीं कर पाई? संविधान के लिए खतरा बन गए राहुल गांधी – सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं. उन्हें बिहार की जाति जनगणना ही नहीं बल्कि देश के चुनाव आयोग, ईवीएम, संसद और विधानसभाओं के फैसले भी फर्जी लगते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनकी पार्टी न सिर्फ सत्ता में रहते हुए बल्कि विपक्ष में आने के बाद भी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती रही. Also Read : Bihar: नेतृत्व में ‘फ्रॉडिज्म युग’ लाने वाले का नाम है केजरीवाल, डिप्टी सीएम का आप पर हमला कर्नाटक की जाती जनगणना की रिपोर्ट क्यों नहीं करवाते जारी – सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर कर्नाटक की जाति जनगणना फर्जी नहीं है तो राहुल गांधी इसे जारी करवाने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते? इस साल 15 जनवरी की तारीख तय होने के बाद किसके दबाव में जनगणना रिपोर्ट जारी नहीं की गई? Also Read : Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को मिला प्रमोशन, जानें कौन-कौन हुए शामिल The post कर्नाटक की जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी क्यों नहीं हुई? बिहार के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी से पूछा सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ITC Hotels: बीएसई सेंसेक्स समेत 21 इंडेक्स से बाहर हो गए आईटीसी होटल्स शेयर, जानें क्यों

ITC Hotels Share News: आईटीसी (इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड) से अलग हुई आईटीसी होटल्स के शेयरों को 5 फरवरी 2025 से बीएसई सेंसेक्स और अन्य 21 सूचकांकों से हटा दिया गया है. यह कदम अस्थायी रूप से इंडेक्स में शामिल किए जाने के बाद उठाया गया है, ताकि पैसिव फंड्स अपने पोर्टफोलियो को दोबारा संतुलित कर सकें. जानें सेंसेक्स से क्यों हटे आईटीसी होटल्स के शेयर शेयर बाजारों में 29 जनवरी 2025 को आईटीसी होटल्स के शेयरों की अलग से ट्रेडिंग शुरू हुई. शेयर ने लोअर सर्किट नहीं छुआ, जिससे कंपनी को बीएसई इंडेक्स से हटाने का फैसला लिया गया. 5 फरवरी से आईटीसी होटल्स के शेयर सेंसेक्स और बीएसई के सभी सूचकांकों से बाहर हो गए. शेयर का आखिरी बंद भाव 165 रुपये रहा, जो 4.2% की गिरावट को दर्शाता है. कुल 700 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ. शेयरों की बिकवाली का असर आईटीसी होटल्स के बीएसई इंडेक्स से हटने के कारण 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करनी पड़ी. निफ्टी इंडेक्स से हटने के बाद 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बिकवाली हो सकती है. आईटीसी होटल्स का तिमाही वित्तीय प्रदर्शन आईटीसी होटल्स ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में 74.35 लाख रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 41.68 लाख रुपये था. यानी, कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. कंपनी की कुल आय इस तिमाही में 163.92 लाख रुपये रही, जो एक साल पहले 160.27 लाख रुपये थी. इससे साफ होता है कि कंपनी की आय में मामूली वृद्धि हुई है. सबसे महत्वपूर्ण पहलू कंपनी का कुल खर्च है, जो पिछले साल की समान अवधि में 215.96 लाख रुपये था, लेकिन इस बार घटकर 64.56 लाख रुपये रह गया. खर्चों में आई इस गिरावट के चलते कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. इसे भी पढ़ें: Repo Rate: होम लोन सस्ता होगा या नहीं? RBI शुक्रवार को करेगा ऐलान आईटीसी होटल्स के निवेशकों के लिए आगे की रणनीति विशेषज्ञों का मानना है कि इंडेक्स से हटाए जाने के कारण शेयरों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. हालांकि, कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को देखते हुए लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए यह अवसर साबित हो सकता है. आईटीसी होटल्स के इंडेक्स से बाहर होने और शेयरों की बिकवाली के कारण अस्थायी दबाव देखा गया. लेकिन, कम खर्च और बेहतर मुनाफे के चलते इसका भविष्य सकारात्मक हो सकता है. निवेशकों को बाजार की चाल पर नजर रखनी चाहिए और निवेश से पहले गहन विश्लेषण करना चाहिए. इसे पढ़ें: Gautam Adani: नवविवाहित दिव्यांग स्त्रीओं को 10-10 लाख रुपये देंगे गौतम अदाणी, ‘मंगल सेवा’ की हुई शुरुआत The post ITC Hotels: बीएसई सेंसेक्स समेत 21 इंडेक्स से बाहर हो गए आईटीसी होटल्स शेयर, जानें क्यों appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा झारखंड, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में बोले हेमंत सोरेन, देखें Video

Hemant Soren in Bengal Global Business Summit 2025: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि देश की वित्तीय स्थिति में झारखंड अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, भागीदारी और बेहतर संबंध जरूरी है. हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यूटाउन में बिस्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 2 दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने देश-विदेश के उद्यमियों और निवेशकों को झारखंड में निवेश करने का न्योता दिया. हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्लोबल बिजनेस समिट से एक राज्य का दूसरे राज्यों तथा अन्य देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं. उन्होंने कहा कि निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. विकसित राष्ट्र के लिए राज्यों में समन्वय जरूरी – हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य को और आगे ले जाने के लिए नये सिरे से पहल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल और झारखंड में कई ऐसी गतिविधियां हैं, जो एक समान हैं. उन्होंने कहा कि जिस तेजी से टेक्नोलॉजी बदल रही है, उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी जरूरी है. ‘ग्लोबल बिजनेस समिट से राज्यों, देशों से बनते हैं व्यापारिक रिश्ते’ झारखंड के सीएम ने कहा कि राज्यों में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस समिट से एक राज्य का अन्य राज्यों के साथ और अन्य देशों के साथ भी बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं. निवेश और नयी टेक्नोलॉजी से विकास की संभावनाएं बनती हैं. हेमंत सोरेन ने कहा, ‘इस समिट में मुझे देश-विदेश से आये मेहमानों और उद्योग जगत के लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है. मैं बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में आये उद्यमियों तथा निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं. आप निवेश करें, ताकि विकास के मामले में झारखंड भी तेजी से आगे बढ़े.’ झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें देश की वित्तीय स्थिति में झारखंड का अहम रोल – हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज है. कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी रॉ-मेटेरियल का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. ऐसे में देश की वित्तीय स्थिति में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है. झारखंड में कई खनिज आधारित उद्योग हैं. कई औद्योगिक घरानों ने झारखंड में निवेश किया है. इस राज्य को और आगे ले जाने के लिए नये उद्योग स्थापित करने की नये सिरे से पहल हो रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मंत्रणा करते झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन. फोटो : नया विचार ‘खनिजों के अलावा अन्य सेक्टर में भी अपार संभावनाएं’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ कला-संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेकों क्षेत्रों में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं. झारखंड देश का सबसे ज्यादा तसर उत्पादक राज्य है. ऐसे में टेक्सटाइल क्षेत्र में भी राज्य आगे बढ़ सकता है. कला-संस्कृति हो या प्राकृतिक सौंदर्य, हर मामले में झारखंड बेहतरीन जगह है. यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. हेमंत सोरेन की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई गतिविधियां एक जैसी – सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल एक-दूसरे के काफी करीब हैं. दोनों ही राज्यों में चल रही कई गतिविधियां एक जैसी हैं. ऐसे में बताना मुश्किल है कि कौन-सी गतिविधि झारखंड की है और कौन-सी बंगाल की. दोनों ही राज्य एक जैसी गतिविधियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. इससे दोनों ही राज्यों के समग्र विकास का नया रास्ता खुल रहा है. हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी भी गयीं थीं कोलकाता. फोटो : नया विचार ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन दोनों की पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में शामिल होने कोलकाता पहुंचे हेमंत सोरेन ने उम्मीद जतायी कि दोनों राज्य (झारखंड और पश्चिम बंगाल) हिंदुस्तान में प्रमुख निवेश स्थल के रूप में उभरेंगे. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) का हिस्सा हैं. दोनों के बीच संबंध काफी अच्छे माने जाते हैं. इसे भी पढ़ें 5 फरवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, देखें एक-एक जिले का रेट पीएम मोदी के विकसित हिंदुस्तान के संकल्प को पूरा करने में जुटे संजय सेठ, रांची के सांसद संजय सेठ लांच करेंगे ई-लाईब्रेरी डीजीपी की नियुक्ति को रद्द करने की मांग क्यों कर रही भाजपा, जानें क्या बोले बाबूलाल मरांडी The post देश की वित्तीय स्थिति में अहम भूमिका निभा रहा झारखंड, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में बोले हेमंत सोरेन, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

गंगसारा में गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरातफरी , एक जख्मी 

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड की गंगसारा पंचायत स्थित वार्ड 11 में बुधवार की शाम अशोक पोद्दार के घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगने के बाद उनके घर सहित आसपास के घरों में अफरातफरी मच गई। वहीं इस अगलगी में अशोक पोद्दार के पुत्र चंदन कुमार गंभीर रूप से झुलस गए,जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। अगलगी की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सरायरंजन थाना से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बचे आग पर काबू पाया । अगलगी कि इस घटना को लेकर भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.जी सी कर्ण से बात की तो उन्होंने आग बुझाने के लिए अग्नि रोधक सिलेंडर को भेजवाया। उससे आग पूरी तरह बुझ गई। इस अगलगी को नियंत्रित करने में डॉ .सुरेश यादव,सानू ठाकुर, किशुनदेव सिंह सहित दर्जनों लोगों ने सहयोग दिया।

समस्तीपुर

लाश के घर पहुंचते ही मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 

डीएसपी के आश्वासन के बाद हटाया जाम नया विचार मोरवा । प्रखंड के पटोरी थाना अंतर्गत धर्मपुर बांदे पंचायत में जमीनी विवाद में युवक की मौत के पोस्टमार्टम के बाद लाश के घर पहुंचते ही शोकाकुल परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक धर्मेंद्र सिंह की पत्नी रूबी देवी , 8 वर्षीय पुत्री सोनाली एवं 5 वर्ष के पुत्र आर्यन का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। विदित हो कि मंगलवार की शाम स्थानीय चौक पर अपने पट्टीदारों से जमीन संबंधी विवाद और बक झक ने उग्र रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते अपने ही चाचा द्वारा अपने ही भतीजे को लाठी डंडे एवं घातक हथियार से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया,जिसकी अस्पताल जाते जाते मौत हो गई। जबकि मृत युवक का पूर्व का चाचा और वर्तमान पिता वशिष्ठ सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गंभीर स्थिति के कारण उसे पी एम सी एच भेजा गया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस द्वारा रात से ही सारे गांव को छावनी में तब्दील कर आरोपी के विरुद्ध छापा मारी शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह लाश को घर पहुंचाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा दुर्गा मंदिर के निकट सड़क पर लाश को रखकर सड़क जाम कर शोकाकुल परिवार को मुआवजा , परिवार की सुरक्षा एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी गई। मौके पर उपस्थित डी एस पी बी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।इस घटनासे से संपूर्ण पंचायत में मातमी सन्नाटा व्याप्त है।

समस्तीपुर

मारपीट की अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में रविवार की दोपहर गांव के ही कतिपय लोगों ने हड़वे–हथियार के साथ मारपीट कर एक अधेड़ को घायल कर दिया। साथ ही उसके गले से 40हजार मूल्य के सोने की चैन एवं 5हजार मूल्य की घड़ी छीन ली। इस घटना को लेकर घायल अधेड़ के लिखित बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में गांव के ही कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि रविवार की दोपहर वे गंगापुर चौक से आ रहे थे। इस दौरान गांव के ही कतिपय लोगों ने एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उनके साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया। आरोपित लोगों में प्रीतम कुमार सिंह,प्रशांत कुमार उर्फ लक्की,निलेश रंजन, उज्जवल कुमार, धनंजय कुमार सहित छह लोगों के नाम शामिल हैं।इधर,दूसरे पक्ष के प्रीतम कुमार सिंह ने मारपीट करने एवं बाइक को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है। आरोपित लोगों में पंकज कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह, सत्यम कुमार एवं नवीन कुमार के नाम शामिल हैं।

समस्तीपुर

सरायरंजन में नवाह महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा 

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के सरायरंजन बाजार स्थित कारीख बाबा स्थान में नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा को यज्ञ स्थल से निकाल कर बाजार के चारों ओर गाजे – बाजे के साथ भ्रमण कराया गया। इसके बाद स्थानीय जमुआरी नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल कलश भरा गया। इस जल कलश को यज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित करते हुए पंडितों ने नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ शुरू कराया । इस महायज्ञ को सफल बनाने में रामचंद्र साह, राजेश्वर साह, भूषण साह, सुमीत साह, प्रमोद साह, अमरकांत सिंह, श्रवण साह, दिनेश साह, राजू साह, लाल बाबू साह सहित दर्जनों श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।

समस्तीपुर

सरायरंजन के सुशील एवं संजना को मिला सर्वश्रेष्ठ दंपती धावक पुरस्कार

नया विचार सरायरंजन – सरायरंजन नगर पंचायत के शीतलपट्टी गांव निवासी सुखदेव राय के पुत्र एवं पुतवधू क्रमशः सुशील कुमार और संजना राय को विवेकानंद यूथ फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ दंपती धावक पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके बाद यह सम्मान जुहू, मुंबई में प्रसिद्ध संगीतकार पद्मश्री अनुराधा पौडवाल द्वारा दिया गया है। बता दें कि सुशील कुमार और उनकी पत्नी दोनों मैराथन धावक और फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने विश्व के सबसे ऊंचे बर्फ मैराथन में भाग लिया है, जो हिमाचल प्रदेश के शिशु में आयोजित किया जाता है। उन्होंने हाल ही में 19 जनवरी को मुंबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टाटा मुंबई मैराथन के 42 किलोमीटर के श्रेणी में भी भाग लिया था।उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार, मित्रों और समर्थकों को धन्यवाद दियाहै। साथ ही कहा है कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार और मित्रों का सहयोग और समर्थन रहा है। सुशील कुमार और उनकी पत्नी की यह उपलब्धि न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार और समाज को भी गौरवान्वित करती है। यह उनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है।

समस्तीपुर

हैदराबाद से मृतक मजदूर का शव पहुंचा सरायरंजन,गांव में पसरा मातम 

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के सलहा गांव स्थित वार्ड 16 निवासी मो. अनामुल हक के पुत्र मो .अशरफ (30) की सड़क हादसे में हैदराबाद में मौत हो गई। वहीं उसका छोटा भाई मो. इमरान (19)गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार की सुबह मृतक का शव उसके पैतृक गांव में पहुंचा। मृतक मजदूर का शव आने से उसके स्वजनों एवं ग्रामीणों में मातम छा गया। मृतक के माता,पिता,भाई,बहन, चाचा,चाची आदि का रो-रो कर बुरा हाल था। ज्यों ही मृतक का शव उसके घर पर पहुंचा त्यों ही उसका घर चित्कार से गूंज उठा। मृतक के स्वजनों ने बताया कि उक्त युवक अपने छोटे भाई मो. इमरान (19) के साथ हैदराबाद स्थित एक टाइल्स फैक्ट्री में दो वर्षों से काम करता था। विगत 2 फरवरी की शाम किसी काम से वे दोनों बाइक पर सवार होकर बाजार गये थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बड़े भाई की घटनास्थल पर नहीं मौत हो गई। वहीं छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार की अलसुबह घायल युवक के साथ मृतक का शव एंबुलेंस से उसके घर पर लाया गया । बाद में गांव स्थित कब्रिस्तान में मृतक के शव को दफन किया गया। इधर, मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना जताने वालों में भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, रजनीकांत चौधरी, विष्णुदेव पासवान, संजय कुमार राय, सरोज कुमार झा,मो. एकरामुल हक़, मो. फ़िरदौस आलम, मो. परवेज, हसरत हुसैन,अजहर इमाम, अकील अहमद,फजले रब, तनजिल इमाम, मो .तौकीर, इम्तेयाज़ अहमद, कैफी, राजू, नौशाद आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

कई मांगों को ले डीलर संघ ने दी धरना

नया विचार सरायरंजन – प्रखंड के जन वितरण प्रणाली कार्यालय के समक्ष बुधवार को अपनी कई मांगों को लेकर प्रखंड स्तरीय जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के द्वारा धरना दिया गया। धरना स्थल पर उपस्थित जन वितरण प्रणाली संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पूरे बिहार में एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार को 90 पैसा कमीशन पर काम करना पड़ रहा है जिससे उनका परिवार का भरण पोषण होना सम्भव नहीं है ,इसलिए उन्होंने मांग की है कि ₹300 प्रति कुंटल दुकानदार को कमीशन होना चाहिए या तीस हजार रुपये महीना दुकानदार को मिलना चाहिए ।आगे उन्होंने बताया कि पहले दुकानदार को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी होती थी, लेकिन अब यह छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। प्रशासन पुनः जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी दे। इधर संघ के कोषाध्यक्ष अमरेंद्र राय ने कहा कि राशन लेते समय चट्टी बोरा का जो वजन 5 सौ 80 ग्राम होता है वह जन वितरण दुकानदार को नहीं दिया जाता है, साथ ही प्रत्येक विक्रेता को प्रति कुंटल अनाज 3 किलो कम दिया जाता है। जिससे हम दुकानदारों को काफी परेशानी होती है।मौके पर संघ के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष अमरेंद्र राय, राम इकबाल राम ,मनोज मिश्र, सुरेंद्र कुमार राय ,राजकुमार राम, देवनारायण राय, रामबाबू राय, जय जय कुमार राय ,कुशेश्वर महतो, जय मंगल राय, रविन्द्र राय ,अजित कुमार साह,ललित शर्मा, अमरजीत कुमार सिंह,समेत कई लोग मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top