Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘गाजा पर हो अमेरिका का अधिकार’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा बवाल

Donald Trump Gaza Strip ownership: अमेरिका पहुंचे इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गाजा से फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने के प्रस्ताव को दोहराया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने जॉर्डन का मसला भी उठाया है. इस मअसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति का रुख स्पष्ट नजर आ रहा है. उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि गाजा से विस्थापित फिलिस्तीनियों को युद्ध वाले इलाकों से बाहर बसाना चाहिए. व्हाइट हाउस में हुई नेतन्याहू-ट्रंप की बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में हुई बातचीत में गाजा क्षेत्र को विध्वंस स्थल बताया और वहां के लोगों के लिए स्थायी पुनर्वास की आवश्यकता पर जोर दिया है. ट्रंप ने ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि लोगों को गाजा वापस जाना चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र अब रहने लायक नहीं रहा है. उन्होंने सुझाव दिया कि एक नया स्थान चुनना चाहिए, जो लोगों के लिए खुशहाल और सुरक्षित हो. BIG | US President Donald Trump announces, “The United States will take over the Gaza Strip… We’ll own it…” Comment down your opinions!#DonaldTrump #Palestine #Gaza #Israel pic.twitter.com/7yUiUNpaR8 — Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) February 5, 2025 ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका गाजा में नष्ट हुई इमारतों को समतल करेगा और वहां एक आर्थिक विकास कार्यक्रम शुरू करेगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों के लिए रोजगार और आवास की असीमित संभावनाएं पैदा होंगी. ये टिप्पणियां उस समय आईं जब अमेरिकी प्रशासन ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए तीन से पांच साल का समय निर्धारित किया है. इसी दौरान, इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता के रूप में आमंत्रित करने पर आभार व्यक्त किया. नेतन्याहू ने कहा कि ट्रम्प इजराइल के लिए अब तक के सबसे अच्छे दोस्त हैं और यह उनके समर्थन का प्रतिक है, जिसके कारण इजराइल के लोग उन्हें बेहद सम्मानित करते हैं. The post ‘गाजा पर हो अमेरिका का अधिकार’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराबबंदी वाले बिहार में फॉरेस्टर ऑफिस में छलका रहे थे जाम, वर्दी पहन शराब पीने का वीडियो वायरल

Bihar News: जमुई के झाझा प्रखंड स्थित नागी डैम पक्षी अभयारण्य में तैनात फॉरेस्टर अनीश कुमार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो और ऑडियो उनकी कार्यप्रणाली पर गहरी चोट की है. वायरल वीडियो में अनीश कुमार वर्दी में हैं. उसके बाद भी एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं. 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए भी देखा गया इसके अलावा, एक अन्य वीडियो में फॉरेस्टर अनीश कुमार को पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के बदले कथित तौर पर 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा गया है. वायरल ऑडियो क्लिप में फॉरेस्टर अनीश कुमार अपने सहकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. रिश्वत लेते फॉरिस्टर Also Read:  स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के दोस्त पर युवक ने चलाई गोली, मर्डर का लाइव वीडियो देखिए वन विभाग ने लिया संज्ञान वन विभाग द्वारा इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया गया है और एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉरेस्टर अनीश कुमार इलाके में अपनी दबंगई और वर्दी के रौब के लिए कुख्यात हैं. वह अक्सर लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post शराबबंदी वाले बिहार में फॉरेस्टर ऑफिस में छलका रहे थे जाम, वर्दी पहन शराब पीने का वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Milkipur Upchunav 2025: क्या अयोध्या के हार का बदला लेगी BJP? वोटिंग जारी

Milkipur BY Election 2025: अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. 2024 में हुए लोकसभा चुनाव चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा के विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी. जिसपर आज चुनाव हो रहा है. मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी से होना है. दोनों ही दलों इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. क्या है मिल्कीपुर सीट का सियासी गणित अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3 लाख 70 हजार मतदाता हैं और इस बार के उपचुनाव में यहां से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी से अजित प्रसाद और बीजेपी से चंद्रभान पासवान चुनावी मैदान में हैं. वहीं बीएसपी ने उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. मिल्कीपुर विधानसभा सीट एक आरक्षित सीट है.बीएसपी भले इस चुनाव में नहीं उतरी हो लेकिन बीएसपी का परंपरागत वोटर्स यहां जीत-हार में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. इस सीट पर दलित वोटर्स अधिक संख्या में हैं और जिस तरफ इनका झुकाव रहा उनका जीतना लगभग तय है. बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है मिल्कीपुर विधानसभा सीट मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गया है। दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अयोध्या की सीट गवानी पड़ गई थी. इस सीट से अवधेश प्रसाद ने लल्लू सिंह को अच्छे मार्जिन से चुनाव हर दिया था. बीजेपी के लिए अयोध्या हारना बड़ी हार थी यही कारण है कि इस बार बीजेपी का जोर समाजवादी की सीट पर जीत हासिल करके यूपी में यह संदेश दें कि पार्टी अभी भी लोगों के बीच मजबूत है. यह भी पढ़ें.. AAP ने लॉन्च की ऐसी वेबसाईट जिसे देख विपक्षी भी हो गए दंग, जानें इसके बारे में यह भी पढ़ें.. Delhi Chunav Voting Live Updates: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू The post Milkipur Upchunav 2025: क्या अयोध्या के हार का बदला लेगी BJP? वोटिंग जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Health Tips: क्या होगा जब आप लगातार 15 दिनों तक करते रहेंगे पपीते का सेवन? जानें चौंकाने वाले फायदे

Health Tips: हमारे सेहत के लिए पपीते का सेवन बेहद ही फायदेमंद बताया गया है. यह एक ऐसा फल है जिसमें आपको कई तरह के पोषक तत्व मिल जाते हैं जिसकी वजह से जब हम इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो हमारे सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें पपीते का सेवन करना पसंद नहीं है. आज हम आपको पपीता खाने के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जो कि आपके शरीर में सिर्फ 15 दिनों तक इसके सेवन से दिखने लगेंगे. तो चलिए नियमित तौर पर पपीते के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार पके हुए पपीते में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और सी पाया जाता है. ऐसे में अगर आप इसका सेवन नियमित तौर पर करना शुरू कर देते हैं तो ऐसे में आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है. केवल यहीं नहीं, पपीते के सेवन से आपको बढ़ती हुई उम्र की वजह से होने बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग समाचारें यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां दिल की बीमारियों से बचाव पपीते में आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, सी और ई पाया जाता है. इन ऑक्सीडेंट्स की वजह से आपके शरीर में कॉलेस्ट्रोल जम नहीं पाता है. कॉलेस्ट्रॉल नहीं जमने की वजह से आपका दिल हेल्दी रहता है. इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो आपके ब्लड में कॉलेस्ट्रॉल लेवल्स को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. वेट लॉस में मदद अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में भी आपको पपीते का सेवन करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आप अपने बढ़े हुए वजन को कम होता हुआ महसूस कर पाएंगे. ये भी पढ़ें: Fake Cashew: अनजाने में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली काजू? ऐसे करें असली की पहचान एजिंग के लक्षणों से छुटकारा अगर आप समय से पहले बूढा नहीं होना चाहते हैं तो आपको पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपके चेहरे और शरीर पर बढ़ते हुए उम्र की निशानियां नहीं दिखती हैं. कैंसर से बचने में मदद आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन पपीते में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई पाया जाता है जो कैंसर के सेल्स को बनने से रोकने में मदद करते हैं. यह भी एक कारण है कि आपको अपने डेली डायट में पपीते को शामिल करना चाहिए. ये भी पढ़ें: Fake Medicines: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली दवाई? ऐसे करें पहचान The post Health Tips: क्या होगा जब आप लगातार 15 दिनों तक करते रहेंगे पपीते का सेवन? जानें चौंकाने वाले फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : रात में ही उंगलियों पर स्याही लगाई, बोले अरविंद केजरीवाल- ये कितने बेईमान हैं दिखा दो

Viral Video : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वोटिंग के कुछ घंटे पहले वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- यह वीडियो देखिए। चुनाव से पहले वोटरों की उंगलियों पर स्याही लगाई जा रही है. उन्हें वोट देने से रोकने की लिये. आज हम इलेक्शन कमीशन से मिल कर आए थे. यह ही डर जताया था. उम्मीद करते हैं की चुनाव आयोग पूरी दिल्ली में इस पर युद्धस्तर पर कार्यवाही करेगा. लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार छिनने नहीं देगा. देखें वीडियो इस वीडियो को दिल्ली के हर फ़ोन पर पहुँचा दो और दिखा दो लोगों को कि ये लोग कितने बेईमान हैं और किस तरह हिंदुस्तानीय जनतंत्र को ख़त्म करना चाहते हैं। https://t.co/FFl2WfHW5p — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 4, 2025 आतिशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा- इस वीडियो को दिल्ली के हर मोबाइल पर पहुंचा दो और दिखा दो लोगों को कि ये लोग कितने बेईमान हैं. किस तरह हिंदुस्तानीय जनतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा लड़ रहे हैं चुनाव आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं सीएम आतिशी कालकाजी में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली में मतदान जारी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. इन चुनावों में 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. सुरक्षा के लिहाज से, दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है. सीमा चौकियों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है. इस व्यापक सुरक्षा के तहत, दिल्ली में हर मतदान केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. The post Viral Video : रात में ही उंगलियों पर स्याही लगाई, बोले अरविंद केजरीवाल- ये कितने बेईमान हैं दिखा दो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राशिद खान ने फिरकी से रच दिया इतिहास, ध्वस्त हो गया ब्रावो का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rashid Khan: आईसीसी का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी अब नजदीक आ रहा है. इसको लेकर टीमें जहां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं खिलाड़ी भी विभिन्न लीगों में स्पोर्ट्सकर अपनी फॉर्म और फिटनेस को अंतिम रूप देने में लगे हैं. इसी बीच टी20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में 631 विकेट थे, लेकिन राशिद खान ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 632 विकेट पूरे कर लिए हैं. साउथ अफ्रीका टी20 लीग में स्पोर्ट्सते हुए उन्होंने डुनिथ वेल्लालेज को आउट कर यह कीर्तिमान स्थापित किया. उनकी शानदार गेंदबाजी का सिलसिला यहीं नहीं रुका, और अब तक वह अपने विकेटों की संख्या 633 तक पहुंचा चुके हैं. ब्रावो ने यह रिकॉर्ड काफी पहले अपने नाम किया था, लेकिन अब राशिद ने इसे तोड़ दिया है. 𝗥𝗘𝗖𝗢𝗥𝗗-𝗕𝗥𝗘𝗔𝗞𝗜𝗡𝗚 𝗥𝗔𝗦𝗛𝗜𝗗! Rashid Khan passes Dwayne Bravo to become the leading T20 wicket-taker of all time! 🔥 pic.twitter.com/2fn7jq2UO5 — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 4, 2025 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले राशिद ने अब तक 461 टी20 मुकाबले स्पोर्ट्से हैं, जिनमें लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के विकेट शामिल हैं. उनका औसत लगभग 18 का रहा है, जबकि उनकी इकॉनमी मात्र 6.5 की रही है, जो टी20 में बेहतरीन मानी जाती है. राशिद खान अब आधिकारिक रूप से टी20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज बन चुके हैं.  ड्वेन ब्रावो ने 2006 में टी20 क्रिकेट में कदम रखने के बाद 582 मैचों में 631 विकेट चटकाए थे. लंबे समय तक वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने रहे, लेकिन अब राशिद खान ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ब्रावो, जो सालों से इस सूची में शीर्ष पर थे, अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. 1000 विकेट लेना भी मुश्किल नहीं टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी गेंदबाज 1000 विकेट तक नहीं पहुंचा है, लेकिन जिस लय में राशिद खान स्पोर्ट्स रहे हैं, उसे देखते हुए यह मुमकिन लगता है कि वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं. महज 26 साल की उम्र में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया है और दुनियाभर की लीग में अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को छकाते नजर आते हैं. राशिद खान की गेंदबाजी का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता. उनकी स्पिन इतनी घातक है कि टी20 क्रिकेट में इस समय उनका कोई सानी नहीं है. अब यह देखना रोमांचक होगा कि वह आने वाले सालों में और कौन-कौन से कीर्तिमान अपने नाम करते हैं. टी20 मैच का कैसा रहा हाल SA टी-20 लीग के क्वालीफायर 1 में एमआई केप टाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच मुकाबला स्पोर्ट्सा गया, जहां राशिद खान की अगुवाई में एमआई केप टाउन ने शानदार प्रदर्शन किया. कप्तान राशिद खान ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके. इससे पहले, एमआई केप टाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम 160 रन ही बना सकी और 39 रनों से यह मुकाबला गंवा बैठी. इस जीत के साथ ही राशिद खान की टीम ने SA टी-20 लीग के फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को स्पोर्ट्सा जाएगा, जिसमें एमआई केप टाउन खिताब के लिए मैदान में उतरेगी. IND vs ENG: BCCI ने चुपके से बुमराह को किया टीम से बाहर, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा झटका T20 में किया तहस-नहस, अब ODI में मचेगा तूफान! जानिए हिंदुस्तान-इंग्लैंड की भिड़ंत का पूरा हिसाब-किताब The post राशिद खान ने फिरकी से रच दिया इतिहास, ध्वस्त हो गया ब्रावो का वर्ल्ड रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में आंधी, तूफान और लू होगी विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित, 39 अग्निशमन केंद्र होंगे स्थापित

रांची-झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में आपदा राहत की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने राज्य में प्राकृतिक कारणों से होने वाली क्षति से निबटने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में आंधी-तूफान तथा लू से होने वाली जानमाल की क्षति को देखते हुए उसे विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित करने को कहा है. मुख्य सचिव ने इन्हें आपदा घोषित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित भी कर दिया. पहले ये आपदा में नहीं आते थे. उन्होंने कहा है कि हम समय से राहत व बचाव कार्य करके प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति को न्यूनतम कर सकते हैं. मुख्य सचिव मंगलवार को आपदा प्रबंधन से जुड़ी राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक कर रहीं थी. चिह्नित जलाशयों पर गोताखोरों की तैनाती बैठक में तय हुआ कि राज्य के चिह्नित जलाशयों पर गोताखोरों की तैनाती की जायेगी. इसके लिए निबंधित पेशेवर मछुआरों को प्रशिक्षित किया जायेगा. चयनित गोताखोरों को 10 हजार रुपये मानदेय भी दिया जायेगा. वहीं, राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गयी. यह राशि अतिवृष्टि से होनेवाली जान-माल की क्षति, सर्पदंश, खनन आपदा, वज्रपात, रेडिएशन संबंधी आपदा, पानी में डूबने, भगदड़, गैस रिसाव से उत्पन्न स्थिति के साथ ही तथा सड़क दुर्घटना से मृत व्यक्ति के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान देने में खर्च की जायेगी. 39 अग्निशमन केंद्र होंगे स्थापित बैठक में यह तय किया गया कि राज्य के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की संकीर्ण गलियों में निर्मित मकानों-भवनों में आगजनी की स्थिति से निबटने के लिए 39 अग्निशमन केंद्रों की स्थापना की जायेगी. इनके लिए अग्निशमन वाहन (मिनी वाटर टेंडर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी) खरीद के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी. यह निर्णय लिया गया कि आपदा प्रबंधन विभाग वज्रपात और डूबने से होने वाली मौतों के हॉट स्पॉट को झारखंड स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के सहयोग से चिह्नित करेगा. फिर यहां होने वाले संकट से निबटने के लिए रणनीति बनेगी. बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, होमगार्ड एवं अग्निशमन के डीजी अनिल पालटा, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, आपदा प्रबंधन सचिव राजेश शर्मा आदि मौजूद थे. ये भी पढ़ें: Bengal Global Business Summit: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ममता बनर्जी का न्योता स्वीकारा, आज जाएंगे कोलकाता ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में आठ फरवरी के बाद तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, आज कैसा रहेगा मौसम? The post झारखंड में आंधी, तूफान और लू होगी विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित, 39 अग्निशमन केंद्र होंगे स्थापित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से बिहार में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, आज 8 जिलों घने कोहरे का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम या शुक्रवार से प्रदेश में तेज सर्द उत्तर-पश्चिम हवा चलने के आसार हैं. इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं. उत्तर हिंदुस्तान के पर्वतीय इलाकों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है, जिससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और उत्तर हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है. छह फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 2-3 दिन बादलों की मौजूदगी रहेगी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. आठ फरवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ आइएमडी पटना ने एक अन्य पूर्वानुमान में बताया है कि आठ फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव हो सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के वातावरण में अधिक ठंडक महसूस की जा सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है क्योंकि इस दौरान घना कुहासा भी छा सकता है. Also Read: बिहार में 10 एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती, वीडियो में देखिए पुलिस ने कैसे किया नष्ट आज 8 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग ने गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पुर्णिया और किशनगंज में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट घने कुहासे के कारण जारी किया गया है, जो पांच फरवरी तक जारी रह सकता है. 6 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post Bihar Weather: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से बिहार में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, आज 8 जिलों घने कोहरे का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: पेट चीरकर गर्भ से बच्चे को कैसे निकालते हैं डॉक्टर, देखें वीडियो

Watch Video: धरती से बड़ा दर्जा मां को दिया गया है. 9 महीने अपने शिशु को गर्भ में पालने के दौरान मां अनेकों दर्द और कष्ट सहती हैं. उस पीड़ा और दर्द का अंदाजा हम नहीं लगा सकते. लेकिन सोचिए, जब एक मां अपने शिशु को जन्म देती है तो उन्हें कितना दर्द और पीड़ा से गुजरना पड़ता है. ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है, जिसमें एक डॉक्टर ऑपरेशन कर मां की गर्भ से शिशु को बाहर निकाल रही हैं. इस वीडियो को देख कर रूह कांप जाती है. यह वीडियो drpraveena_the_cosmetic_gynae नाम के इंस्टाग्राम आईडी से शेयर की गई है. View this post on Instagram A post shared by Dr Praveena Agarwal (@drpraveena_the_cosmetic_gynae) मातृत्व के एहसास से , जो फूले ना समाती है.  नौ माह तक गर्भ में. शिशु को रक्तपान कराती है. https://www.instagram.com/reel/DFpcBOiPFzq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA== विशेष सूचना- यह वीडियो मनोरंजन के लिए नहीं है. इस वीडियो के उस मर्म पर ध्यान दीजिए, जो केवल एक मां समझ सकती है. वीडियो को देखिए और मां के प्रति कृतज्ञ बनिए. मां का सम्मान करिए.    इसे भी पढ़ें: 4500 करोड़ के महल में रहने वाली अनन्या कौन है? इसे भी पढ़ें: आज 3 राज्यों में छुट्टी, स्कूल-ऑफिस बंंद The post Watch Video: पेट चीरकर गर्भ से शिशु को कैसे निकालते हैं डॉक्टर, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cancelled Trains List: हटिया-खड़गपुर, हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस और संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस से सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर

Cancelled Trains List: रांची-हटिया-खड़गपुर ट्रेन आज से नौ फरवरी तक रद्द रहेगी. हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस भी आज पांच फरवरी से नौ फरवरी तक रद्द रहेगी. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह फरवरी को रद्द रहेगी. लिंक रैक अनुपलब्ध होने की वजह से रांची इसे रद्द किया गया है. नयी दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन से सफर करना है तो भी ये जानकारी आपके लिए राहतभरी होगी. अतिरिक्त कोच लगने से सफर आसान होगा. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह फरवरी को रहेगी रद्द ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह फरवरी को रद्द रहेगी. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि लिंक रैक अनुपलब्ध होने की वजह से रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली संबलपुर-जम्मूतवी ट्रेन को रद्द किया गया है. हटिया-खड़गपुर ट्रेन रहेगी रद्द दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इसके कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस 05 से 09 फरवरी तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 05 से 09 फरवरी तक रद्द रहेगी. नयी दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन में स्थायी रूप से कोच संयोजन में वृद्धि ट्रेन संख्या 12454/12453 नयी दिल्ली-रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 20408/20407 नयी दिल्ली-रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच संयोजन में वृद्धि की गयी है. ट्रेन संख्या 20408 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में 05 फरवरी से वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर लगाया जायेगा. वहीं ट्रेन संख्या 20407 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 06 फरवरी से वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर लगाया जायेगा. ट्रेन संख्या 12454 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में 08 फरवरी से वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर लगाया जायेगा. ट्रेन संख्या 12453 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 09 फरवरी से वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर लगाया जायेगा. ये भी पढ़ें: Tata Motors Recruitment: टाटा मोटर्स में फुल टाइम अप्रेंटिस के लिए शानदार मौका, ये है लास्ट डेट, पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Bengal Global Business Summit: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ममता बनर्जी का न्योता स्वीकारा, आज जाएंगे कोलकाता The post Cancelled Trains List: हटिया-खड़गपुर, हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस और संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस से सफर करने से पहले पढ़ लें ये समाचार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top