Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Electric Bus: बिहार के पूर्णिया, भागलपुर, अररिया और कटिहार रूट पर चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, सिलीगुड़ी तक सफर होगा आसान

Electric Bus: बिहार के पूर्णिया से भागलपुर, कटिहार, अररिया और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) रूट पर 50 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी. पूर्णिया परिवहन निगम को अगले कुछ महीनों में 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी. इन बसों को लिए चार्जिंग प्वाइंट डिपो में बनाया जाएगा. विभाग अन्य जगहों पर भी चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए स्थान चिह्नित कर रहा है. विभाग ने इलेक्ट्रिक बसों के रूट को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है. फरवरी में बिहार को दी जाएगी 35 बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पूर्णिया के क्षेत्रीय अधीक्षक अजिताभ आनंद ने बताया कि फरवरी 2025 में परिवहन निगम से तीन दर्जन लग्जरी बस फर्राटे भरने लगेंगी. इन बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. बिहार के लोगों को बस की सुंदरता और भव्यता काफी पसंद आएगा. बता दें कि नीतीश प्रशासन के द्वारा फरवरी महीने में 35 बसें दी जाएंगी. इनमें से डीजल से चलने वालीं 25 बड़ी बसें और नगर सेवा के लिए 10 सीएनजी बसें मिलेंगी. अजिताभ आनंद ने बताया कि इसके अलावा 50 इलेक्ट्रिक बसें अगले 6 महीने के अंदर मिलने की संभावना है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें दिसंबर महीने में मिली थी 8 नई बसें अजिताभ आनंद ने बताया कि नई बस मिलने से पूर्णिया जिले से भागलपुर, कटिहार, अररिया और सिलीगुड़ी जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी. इससे पहले बिहार प्रशासन ने दिसंबर 2025 में पूर्णिया को 8 नई बसें दी थीं. इनमें से दो बस जोगबनी से सिलीगुड़ी रूट पर सफलता पूर्वक चलाई जा रही है. इसके अलावा दो बस सहरसा और पटना, दो बसे पूर्णिया से विशनपुर और दो बस भागलपुर रूटों पर चल रही है. इसे भी पढ़ें: पूर्णिया में 16 करोड़ की लागत से बनेगा प्रखंड सह अंचल भवन : विधायक The post Electric Bus: बिहार के पूर्णिया, भागलपुर, अररिया और कटिहार रूट पर चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, सिलीगुड़ी तक सफर होगा आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: लाडले बेटे को दें भगवान कार्तिकेय से जुड़ा ये मॉडर्न नाम, शिव-पार्वती की बनी रहेगी कृपा

Baby Names: भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती के बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय है. गणेश भगवान जितना भगवान कार्तिकेय की भी पूजा की जाती है. कार्तिकेय को युद्ध और विजय का देवता माना जाता है. ऐसे में अगर आपको हाल ही में पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला है और बेटे को किसी देवता का नाम देना चाह रहे हैं, तो भगवान कार्तिकेय से जुड़ा नाम बच्चों को दे सकते हैं. इस आर्टिकल में भगवान कार्तिकेय से जुड़े कई नामों का बताया गया है, जो कि न सिर्फ धार्मिक ही है, बल्कि यूनिक और मॉडर्न भी है. इन नामों का मतलब भी बहुत ही खास है. आप इन नामों में से कोई भी नाम शिशु के चुन सकते हैं. यह भी पढ़ें- Baby Names: बिटिया रानी को दें श्रीराधा से जुड़ा ये सुंदर नाम, भगवान कृष्ण की उम्र भर रहेगी कृपा यह भी पढ़ें- Baby Names: नन्हीं परी को दें मां सरस्वती से प्रेरित ये प्यारा नाम, पढ़ाई में रहेगी अव्वल रिद्विन– इस नाम का अर्थ ह्रदय होता है. अरिन– इस नाम का अर्थ योद्धा होता है. सौर्जेश– इस नाम का अर्थ वीरता का देव होता है. विशाख– जिसमें शाखाएं न हो. वेदव– इस नाम का अर्थ बुद्धिमान होता है. बच्चों के यूनिक और मॉडर्न नेम की तलाश कर रहें तो क्लिक करें प्रियकृत– यह भगवान कार्तिकेय का बहुत ही प्यारा नाम है. कार्हिक– यह भगवान कार्तिकेय से जुड़ा बहुत ही सुंदर नाम है. प्रभव– इस नाम का अर्थ प्रभावशाली होता है. स्कंद– जो शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाला हो. निखित– कार्तिकेय से जुड़ा बहुत ही सुंदर नाम. यह भी पढ़ें- Baby Names: अपनी लाडली बेटी को दें देवी सीता से जुड़ा ये प्यारा नाम, पहले नहीं सुने होंगे ये यूनिक नाम The post Baby Names: लाडले बेटे को दें भगवान कार्तिकेय से जुड़ा ये मॉडर्न नाम, शिव-पार्वती की बनी रहेगी कृपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हफ्ते में 60 घंटे से अधिक काम करने से सेहत को खतरा! जानिए आर्थिक सर्वेक्षण में क्या कहा गया

Economic Survey: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार 31 जनवरी 2025 को आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को पेश कर दिया है. आर्थिक सर्वेक्षण 2024 में यह चेतावनी दी गई है कि सप्ताह में 60 घंटे से अधिक काम करना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. खासतौर पर 12 घंटे या उससे अधिक समय तक डेस्क पर बैठने से मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. ज्यादा काम, ज्यादा बीमारियां आर्थिक सर्वेक्षण में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है. इसमें कहा गया कि 55-60 घंटे से अधिक काम करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है. मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि सैपियन लैब्स सेंटर फॉर ह्यूमन ब्रेन एंड माइंड के एक अध्ययन के अनुसार, लंबे समय तक डेस्क पर बैठने वाले लोग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं. WHO और ILO की रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय तक काम करने से तनाव, चिंता और अन्य मानसिक विकार हो सकते हैं. 12 घंटे से ज्यादा बैठने वाले लोगों में डिप्रेशन और स्ट्रेस बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है. इसे भी पढ़ें: Economic Survey: वित्त वर्ष 2024-25 में 6.3% से 6.8% के बीच रहेगी हिंदुस्तान की जीडीपी वृद्धि, पढ़ें प्रमुख बातें क्या करें? वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखें. काम के बीच ब्रेक लें और फिजिकल एक्टिविटी करें. मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल हेल्प लें. इसे भी पढ़ें: Economic Survey: वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए व्यापार लागत में लानी होगी कमी, सुविधाओं में सुधार जरूरी The post हफ्ते में 60 घंटे से अधिक काम करने से सेहत को खतरा! जानिए आर्थिक सर्वेक्षण में क्या कहा गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heart Attack Symptoms : हार्ट अटैक से पहले मिलने वाले खतरनाक संकेतों को पहचानें, बचाएं जान

Heart Attack Symptoms : आजकल की व्यस्त जीवनशैली और अस्वस्थ आदतों के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब युवा भी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं. दिल से जुड़ी समस्याओं का सही समय पर पता लगाना और इलाज कराना बेहद जरूरी है. हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ महत्वपूर्ण संकेत देता है जिन्हें पहचानकर आप बड़ा खतरा टाल सकते हैं.आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जिन्हें अगर आप महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी जान बचाएं. सीने में दबाव या दर्द : यदि आपके सीने में हल्का या तेज दर्द, दबाव या जलन महसूस हो तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है. कभी-कभी यह दर्द पीठ और बाहों में भी फैल सकता है. ऐसे में डॉक्टर से तुरंत सलाह लें. सांस लेने में परेशानी : अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है या बार-बार सांस फूलता है तो यह भी हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है. इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत मेडिकल सहायता लें. चक्कर आना : यदि आपको बार-बार चक्कर आने लगे तो यह भी दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें. बेवजह पसीना आना : अगर बिना किसी वजह के पसीना बहने लगे. खासकर शरीर के ऊपरी हिस्से में तो यह हार्ट अटैक का एक गंभीर संकेत हो सकता है. इस लक्षण को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त करें. अत्यधिक थकान : अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है और आप इसके कारण को समझ नहीं पा रहे हैं तो यह भी हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. सिरदर्द :अगर आपको अचानक तेज सिरदर्द होता है तो यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है .यह दर्द तब होता है जब दिल को पर्याप्त रक्त नहीं मिल रहा होता और मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही होती है. Also Read : Benefits of Sweet Potato: सर्दियों में खाएं शकरकंद, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदें इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें. The post Heart Attack Symptoms : हार्ट अटैक से पहले मिलने वाले खतरनाक संकेतों को पहचानें, बचाएं जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 साल में 5 गुना बढ़ा भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन, लेकिन डिजाइन और कंपोनेट्स में धीमी रही रफ्तार

Economic Survey 2024-25: हिंदुस्तान में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन पिछले एक दशक में कई गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 9.52 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, लेकिन इस वृद्धि के बावजूद डिजाइन और कलपुर्जा विनिर्माण में सीमित प्रगति हुई है. शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2024-25 में यह बात कही गई. वैश्विक बाजार में हिंदुस्तान का हिस्सा चार प्रतिशत रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि हिंदुस्तान का वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में हिस्सा चार प्रतिशत है, लेकिन इसका ध्यान मुख्य रूप से असेंबलिंग पर केंद्रित है, जबकि डिजाइन और कलपुर्जा विनिर्माण के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है. मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया योजनाओं का प्रभाव समीक्षा में यह भी बताया गया कि मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के चलते घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिला और विदेशी निवेश आकर्षित हुआ है, जिससे मोबाइल फोन के विनिर्माण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. मोबाइल फोन उत्पादन में वृद्धि वित्त वर्ष 2022-23 में हिंदुस्तान ने करीब 33 करोड़ मोबाइल फोन इकाइयों का उत्पादन किया, जिनमें 75 प्रतिशत से अधिक मॉडल 5जी क्षमता से लैस थे. इसके अलावा, मोबाइल फोन के आयात में भी बड़ी कमी आई है और अब हिंदुस्तान स्वदेश में अपनी 99 प्रतिशत स्मार्टफोन जरूरतों को पूरा कर रहा है. प्रोत्साहन योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक समीक्षा ने यह भी रेखांकित किया कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं, जैसे पीएलआई स्कीम ने घरेलू विनिर्माण को गति दी है, खासकर मोबाइल फोन के क्षेत्र में. डिजाइन और कलपुर्जा विनिर्माण में चुनौतियां हालांकि, डिजाइन और कलपुर्जा विनिर्माण में अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं और यह क्षेत्र अभी भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में हिंदुस्तान की पूरी क्षमता का लाभ नहीं उठा पाया है. हिंदुस्तान में क्यों बढ़ रही है सेकंड हैंड स्मार्टफोन्स की डिमांड? खास है वजह The post 10 साल में 5 गुना बढ़ा हिंदुस्तान का इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन, लेकिन डिजाइन और कंपोनेट्स में धीमी रही रफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : गया जंक्शन पर कॉनकोर्स बनाने के लिए पिलर की ढलाई शुरू

गया. अधिकारियों ने गया रेलवे स्टेशन स्थित चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर चल रहे कामकाज का शुक्रवार को जायजा लिया. जल्द ही नये तरीके से चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को शौचालय के साथ-साथ यूरिनल व कोनकोर्स की सुविधा दी जायेगी. इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही है. गौरतलब है कि चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर कामकाज किया जा रहा है. मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू किया जायेगा. चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को शौचालय व यूरिनल के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हर सुविधा प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगी. स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तेजी से कामकाज किया जा रहा है. जल्द ही हर सुविधा यात्रियों को प्रदान की जायेगी. सूचना है कि मार्च तक यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी. अ B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : गया जंक्शन पर कॉनकोर्स बनाने के लिए पिलर की ढलाई शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डाॅ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनायी

पूर्णिया. गिरजा चौक स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन में शुक्रवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डाॅ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर श्रीबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. सादे समारोह के रूप में श्रीकृष्ण सेवा सदन के उपाध्यक्ष नित्यानंद कुमार की अध्यक्षता में कोषाध्यक्ष रूपेश नंदन कुमार एवं प्रवक्ता मुकेश कुमार चौधरी ने श्रीकृष्ण सिंह के किये हुए कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किया. सेवानिवृत चिकित्सक डा विजय कुमार चौधरी ने कहा कि श्रीबाबू के किये हुए कार्यों की सराहना की और उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही. इस मौके पर मनोज कुमार मंडल, निलेश चौधरी उर्फ लड्डू ,आमोद चौधरी, छोटू पासवान, आदित्य आनंद, विकास कुमार राय आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डाॅ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनायी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Health Tips: सद्गुरु ने बताये डायबिटीज को भगाने के नुस्खे, जड़ से खत्म होगी बीमारी

Health Tips: डायबिटीज की बीमारी एक आम समस्या है. अमूमन हर घर में एक इंसान शुगर की समस्या से पीड़ित जरूर मिल जाता है. अक्सर यह समस्या खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण होता है. अगर सही समय पर इन चीजों में सुधार नहीं किया जाए, तो शरीर में शुगर का स्तर काबू से बाहर हो जाता है. मरीज को कई तरह की दवाओं से गुजरना पड़ता है. रोजाना दवा खाने पर व्यक्ति मजबूर हो जाता है. ऐसे में शुगर को आसानी से कंट्रोल करने के लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जिनको अपनाकर व्यक्ति शुगर के लेवल को नियंत्रित कर सकता है. यह भी पढ़ें- Sadhguru Jaggi Vasudev: बिजनेसमैन से कैसे बने आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें मिट्टी का लगाएं लेप सद्गुरु जग्गी वासुदेव के अनुसार, शुगर पीड़ित मरीज को जीवनशैली में अच्छा खासा सुधार करने की जरूरत होती है. व्यक्ति को प्रकृति के साथ कुछ समय बिताने की आवश्यकता होती है. साथ ही शुगर मरीज को नंगे पैर मिट्टी पर चलना चाहिए. साथ ही थोड़ा समय बैठकर ध्यान और योग भी करना चाहिए. इसके अलावा, शुगर मरीज को हफ्ते में एक दिन जरूर मिट्टी से नहाना चाहिए. मिट्टी का लेप लगाकर आधे घंटे ऐसे बैठे रहें. फिर उसके बाद अच्छी तरह से नहा लें. जितना आप मिट्टी के साथ संपर्क बढ़ाएंगे, उतना ही आपको शुगर को कंट्रोल करने में फायदा होगा. आयुर्वेदिक इलाज सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक, डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्ति को आयुर्वेदिक इलाज की तरफ बढ़ना चाहिए. यह शुगर की मरीज के लिए काफी प्रभावी इलाज है. हालांकि, इसके लिए मरीज को खानपान के साथ थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी करनी होगी. डायबिटीज की बीमारी से निपटने के लिए मरीज को आयुर्वेद में कुछ कड़वी चीजों से भी गुजरना होगा. इसमें मरीज को करेला, जामुन के बीज, आंवला, नीम और अलसी के बीज के साथ जामुन का सिरका का सेवन करना पड़ेगा. खाने में इन चीजों को करें शामिल सद्गुरु बताते हैं कि डायबिटीज की समस्या से निजात पाने के लिए मरीज को मिलेट यानी मोटा अनाज खाने की जरूरत होती है. उनके मुताबिक, मरीज को कुटकी, बाजरा और रागी जैसी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. इसके अलावा, मरीज को योग जैसे यौगिक क्रियाओं को रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए.  The post Health Tips: सद्गुरु ने बताये डायबिटीज को भगाने के नुस्खे, जड़ से खत्म होगी बीमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : दूसरे दिन भी धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द

गया. गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन दूसरे दिन शुक्रवार को भी रद्द रहा. इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि प्रयागराज में अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द हो रहा है. लेकिन, जल्द से जल्द ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू कर हो जायेगा. बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही. वहीं वापसी में भी संख्या 13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहने से यात्री काफी परेशान रहे. वहीं दूसरी ओर गाड़ी संख्या 20840 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 1231 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस रद्द रहे. वहीं दूसरी ओर यात्रियों ने हजारों रुपये के टिकट कैंसिल किया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों का रैक आने के कारण परिचालन सामान्य रूप से चालू कर दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : दूसरे दिन भी धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सास-बहू की लड़ाई में चार माह के मासूम बच्चे की हुई मौत

बैसा (पूर्णिया). रौटा थानाक्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत के फुलेश्वरी गांव में सासू-बहू की धक्कामुक्की में चार माह के मासूम शिशु की मौत हो गयी. बीती रात्रि इस घटना की सूचना मिलने पर रौटा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि लगभग आठ बजे फुलेश्वरी गांव निवासी कुलशुम बेगम एवं उसकी बहू सरमीन बेगम के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी. देखते-देखते दोनों ने आपा खो दिया और आपस में भिड़ गयी. इस दौरान दौरान बहू सरमीन बेगम के गोद में मौजूद चार माह का पुत्र मो राहील को गंभीर रूप से चोट लग गयी. इस चोट को शिशु बर्दाश्त नहीं कर पाया और जबतक में कोई कुछ समझ पाता, उसने वहीं दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना रौटा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन को ग्रामीणों ने दी. सूचना मिलते ही रौटा पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सास-बहू की लड़ाई में चार माह के मासूम शिशु की हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top