Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How to correct excess turmeric in food: खाने में हो गई है ज्यादा हल्दी? अपनाएं ये आसान नुस्खे

How to correct excess turmeric in food: हल्दी हिंदुस्तानीय खाने का अहम मसाला है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होती है. लेकिन कभी-कभी खाने में हल्दी ज्यादा डालने से उसका स्वाद कड़वा या कसैला हो सकता है. अगर आपके खाने में भी हल्दी ज्यादा हो गई है और स्वाद बिगड़ गया है, तो परेशान न हों! कुछ आसान नुस्खे अपनाकर आप खाने का स्वाद संतुलित कर सकते हैं. How to correct excess turmeric in food: खाने में हो गई है ज्यादा हल्दी? अपनाएं ये आसान नुस्खे 1. नींबू या टमाटर डालें खाने में हल्दी ज्यादा हो जाने पर उसमें नींबू का रस या टमाटर का पेस्ट मिलाएं. इनका खट्टापन हल्दी की तीव्रता को कम कर देता है और स्वाद को संतुलित करता है. 2. मलाई या दही का इस्तेमाल करें अगर ग्रेवी में हल्दी ज्यादा हो गई है, तो उसमें थोड़ा सा ताजा क्रीम (मलाई) या दही डालें. ये हल्दी के कड़वेपन को कम करने में मदद करेगा और डिश का स्वाद भी बेहतर होगा. 3. नारियल दूध या बेसन डालें दक्षिण हिंदुस्तानीय व्यंजनों में नारियल दूध का खूब इस्तेमाल होता है. यह हल्दी की अधिकता को कम करने के लिए भी बेहतरीन उपाय है. इसके अलावा, ग्रेवी में थोड़ा सा बेसन डालकर भी स्वाद को संतुलित किया जा सकता है. 4. आलू या ब्रेड का उपयोग करें अगर सब्जी या ग्रेवी में हल्दी ज्यादा हो गई है, तो उसमें एक उबला हुआ आलू डाल दें और कुछ देर पकने दें. आलू हल्दी को अवशोषित कर लेगा और फिर आप इसे निकाल सकते हैं. इसी तरह, ब्रेड का एक टुकड़ा डालकर भी हल्दी की अधिकता को कम किया जा सकता है. 5. मीठे का करें हल्का प्रयोग हल्दी के अधिक स्वाद को कम करने के लिए खाने में थोड़ा-सा शहद, गुड़ या चीनी डाल सकते हैं. लेकिन इसे ज्यादा न डालें, वरना डिश का स्वाद पूरी तरह बदल सकता है. 6. अधिक मात्रा में सामग्री मिलाएं अगर कोई भी उपाय काम न करे, तो सबसे आसान तरीका है कि डिश में बाकी सामग्री की मात्रा बढ़ा दें. इससे हल्दी अपने आप संतुलित हो जाएगी. अगर गलती से आपके खाने में हल्दी ज्यादा हो गई है, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर स्वाद को बिगड़ने से बचा सकते हैं. अगली बार मसाले डालते समय थोड़ी सावधानी बरतें, ताकि स्वाद बना रहे और सेहत भी! Also Read: How to use Fenugreek Seed for Hair: मेथी दाने को उबालकर या पीसकर बालों पर कैसे लगाएं? जानें आसान तरीके Also Read: Benefits of Pomegranate:  सुबह खाली पेट खाएं 4 चम्मच अनार के दाने, वजन घटाने के साथ बालों और दिमाग के लिए भी है फायदेमंद The post How to correct excess turmeric in food: खाने में हो गई है ज्यादा हल्दी? अपनाएं ये आसान नुस्खे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train News: गया रेलवे स्टेशन से खुलने और गुजरनेवाली 11 ट्रेनें रद्द, इन तिथियों में कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

Gaya Train Cancelled News: गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली 11 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को रद्द रहा. वहीं तीन ट्रेनें अलग अलग तिथियों में रद्द रहेगी. इस कारण यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि प्रयागराज में अधिक भीड़ होने के कारण समय सीमा के अंदर रैक नहीं आने के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है. इधर ट्रेनों के रद्द होने की सूचना अचानक दिये जाने से यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. गुरुवार की सुबह गया से पटना, किऊल, डीडीयू से गया, धनबाद से सासाराम जानेवाली ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समय सीमा के अंदर रैक नहीं मिलने के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है. इन ट्रेनों का परिचालन रहा रद्द गाड़ी संख्या 63296 डीडीयू-गया पैसेंजर. गाड़ी संख्या 63252 गया-पटना पैसेंजर. गाड़ी संख्या 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी. गाड़ी संख्या 03667 पटना-गया पैसेंजर. गाड़ी संख्या 03668 गया-पटना पैसेंजर. गाड़ी संख्या 03208 मानपुर-किऊल पैसेंजर. गाड़ी संख्या 13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस. गाड़ी संख्या 12282 नयी दिल्ली- भुवनेश्वर दुरंतो. गाड़ी संख्या 12825 रांची- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस. गाड़ी संख्या 22307 हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस. गाड़ी संख्या 12314 नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस. अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 31 जनवरी को गाड़ी संख्या 20840 नयी दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 31 जनवरी को गाड़ी संख्या 1231 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस रद्द रहेगी. चार फरवरी को गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. Also Read: Mahakumbh भगदड़ में अचानक लापता हुई बेटी, पैरो के नीचे चिल्लाती रही सोनम, मृतका की मां ने बतायी दर्दनाक कहानी The post Train News: गया रेलवे स्टेशन से खुलने और गुजरनेवाली 11 ट्रेनें रद्द, इन तिथियों में कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

टेढ़ागाछ. प्रखंड मुख्यालय परिसर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए सुबह 11 बजे प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में बीडीओ अजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारी एवं कर्मीयों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया. इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.इस मौके पर सहकारिता पदाधिकारी आदर्श कुमार,कृषि पदाधिकारी गणेश सिंह, दीपक कुमार, अरुण कुमार पांडे ,फखरे आलम, रियाजुद्दीन अहमद, नरेश कुमार मंडल, गंगा प्रसाद, गौतम कुमार, अजमल आलम व अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi news : बापू के विचार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : हेमंत सोरेन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया. मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका जाकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. श्री सोरेन ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखा. बाद में उन्होंने कहा कि बापू के विचार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. राष्ट्रपिता भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार व आदर्श सभी को मार्गदर्शन दे रहे हैं. बापू के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है. उनके पदचिह्नों पर चल कर ही राष्ट्र आगे बढ़ सकता है. महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक : केशव महतो रांची. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री कमलेश ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. देश की आजादी में उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. सत्य व अहिंसा को हथियार बनाकर उन्होंने संघर्ष का नया रास्ता दिखाया. उन्होंने दुनिया को सिखाया कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है. आज हमें बापू, आंबेडकर और संविधान के सम्मान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है व आंदोलन करना पड़ रहा है. आज गोडसे की विचारधारा को मानने वाले व उसके आदर्शों को आत्मसात करने वाले भी महात्मा गांधी के आदर्शों का हवाला दे रहे हैं. कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, किशोर शाहदेव, सोनाल शांति, खुर्शीद हसन रूमी, राजेश सिन्हा सन्नी, राजन वर्मा, राकेश किरण महतो, गजेंद्र कुमार सिंह, नेली नाथन, शमशेर आलम, भानू प्रताप बड़ाईक, सुरेन राम आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi news : बापू के विचार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : हेमंत सोरेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लापता चालक व ट्रैक्टर का अब तक नहीं मिला सुराग,

लापता ट्रैक्टर चालक की पत्नी पहुंची पूर्व विधायक के पास, बहादुरगंज . बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत समेशर पंचायत स्थित मिर्धनडांगी गांव में मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहे ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर सहित लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मामला बीते शनिवार का है. वाहन स्वामी अजेंद्र कुमार चरघड़िया बहादुरगंज निवासी के द्वारा बहादुरगंज थाना में मामला दर्ज करवाया गया है जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं पांच दिनों बाद भी ट्रैक्टर चालक टिंकू कुमार का कोई पता नहीं चलने पर गुरुवार को लापता चालक की पत्नी बॉबी देवी अन्य लोगों के साथ मदद की गुहार लगाने के लिए पूर्व विधायक तौसीफ आलम के आवास पर पहुंची जहां उसके करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. क्या कहा पूर्व विधायक पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि पांच दिन हो गए लेकिन अभी तक लापता चालक और ट्रैक्टर का कोई पता नहीं चल पाया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अभी तक ट्रैक्टर चालक का कॉल डिटेल तक पुलिस निकाल नहीं पाई है और न ही पुलिस अधिकारी पीड़ित के घर पर पहुंचे है. उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यदि जल्द लापता चालक का पता नहीं चलता तो हाथ पर हाथ धर कर हम लोग नहीं बैठेंगे और सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. उन्होंने गायब चालक की सकुशल बरामदगी की मांग की है. क्या कहा एसडीपीओ एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है. उन्होंने कहा कि मोबाइल का सीडीआर निकालने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लापता चालक व ट्रैक्टर का अब तक नहीं मिला सुराग, appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिक्चर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

20-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में रेलवे लाइन निर्माण कार्य में सिकटी प्रखंड के ढेंगरी में निर्माण कार्य के दौरान मिक्चर मशीन चला रहा एक मजदूर मशीन की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मजदूरों ने वाहन से पीएचसी कुर्साकांटा लाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक रोहतास जिले के दारा रोहतास निवासी सतबीर कुमार (26) पिता प्रभु शर्मा है. युवक विगत तीन माह से अधिक समय से रेलवे निर्माण कार्य में मिक्चर मशीन चलाता था. इधर मृतक के साथ आए मजदूरों ने बताया कि घटना की जानकारी रेलवे ठेकेदार के साथ मृतक के परिजनों को दी गई है. वहीं घटना की जानकारी कुर्साकांटा पुलिस को दी गई. लेकिन घटना स्थल बरदाहा थाना क्षेत्र का होने के कारण बरदाहा थानाध्यक्ष को दी गई. इधर सूचना मिलते ही बरदाहा थानाध्यक्ष पीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिक्चर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टिकट नहीं मिलने पर भाजपा व जदयू को छोड़ किसी पार्टी के टिकट पर लड़ सकते है चुनाव – तौसीफ

किशनगंज.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नेतृत्व में उठा पटक का दौर शुरु हो चुका है. बिहार विधानसभा चुनाव 2019 में सीमांचल की पांच सीटों पर अपनी तगड़ी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सांसद असद्दुदीन औवेसी की पार्टी में चार बार के कांग्रेस विधायक सहित कई पार्टी के नेता चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हो सकते है. आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी को सीमांचल में बड़ा झटका लग सकता है. जिले के बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. गुरुवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर बहादुरगंज से उन्हें टिकट नहीं देती तो भी वो चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा और जेडीयू को छोड़ कर वो किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ सकते है. जिसका निर्णय क्षेत्र की जनता करेगी. पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि पार्टी उनके लिए कोई मायने नही रखता जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि वो एआईएमआईएम पार्टी में शामिल हो सकते है. गौरतलब हो को तौसीफ आलम बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे है. बीते विधान सभा चुनाव में उन्हें एआईएमआईएम प्रत्याशी अंजार नईमी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में अंजार नईमी राजद में शामिल हो गए. बताते चले कि बिहार में राजद और कांग्रेस में गठबंधन है जिस कारण तौसीफ आलम को कांग्रेस से टिकट मिलने की संभावना कम है. यही वजह है कि तौसीफ आलम अभी से दूसरा ठिकाना तलाश रहे है. इस दौरान उन्होंने विधायक अंजार नईमी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे एआईएमआई के टिकट से चुनाव जीते थे लेकिन बाद में उन्होंने खुद को राजद के हाथों बेच दिया. पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमसे है न कि में कांग्रेस पार्टी से. पूर्व विधायक श्री आलम ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे कुछ नहीं दिया है बल्कि मैने दिया है. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को हरा कर कांग्रेस में गया था. पूर्व विधायक ने कहा कि वो चुनाव लड़ेंगे और जनता जहां चाहेगी वो उस पार्टी में शामिल हो जाएंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टिकट नहीं मिलने पर भाजपा व जदयू को छोड़ किसी पार्टी के टिकट पर लड़ सकते है चुनाव – तौसीफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : सरस्वती पूजा में हुड़दंग मचाने वालों को खानी पड़ सकती है जेल की हवा

मारगोमुंडा . थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर बीडीओ शशि संदीप सोरेन व थाना प्रभारी नागेंद्र राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना क्षेत्र में शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर थाना प्रभारी नागेंद्र राम ने कहा कि सरस्वती पूजा को शांति से मनायें. शांति पूर्वक ढंग से पूजा अर्चना करें. सरस्वती पूजा में किसी तरह की हुड़दंग नहीं करें. पूजा के दौरान किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. अगर कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने और तमाशा करने वालों की खैर नहीं है. शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है. मौके पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में तय समय सीमा के अंदर मूर्ति का विसर्जन करें. उन्होंने कहा कि पूजा के दिन पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगा. जरूरत के हिसाब से पुलिस जवानों की तैनाती की जायेगी. मौके पर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, डुगू टुडू, मुखिया सुधीर मंडल, राशिद खान, पंसस सावित्री किस्कू, विहुलाल हांसदा, शशि शरण, मुखिया सुधीर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, शमसुल अंसारी, सजाद खां, गंगाधर मंडल,सहुद अंसारी, सबीर मियां आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : सरस्वती पूजा में हुड़दंग मचाने वालों को खानी पड़ सकती है जेल की हवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranji trophy jharkhand vs tamilnaidu : उत्कर्ष की फिरकी में फंसी तमिलनाडु की टीम, झारखंड को बढ़त

जमशेदपुर. झारखंड की टीम ने कीनन स्टेडियम में स्पोर्ट्से जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी के चार दिवसीय मैच में तमिलनाडु के खिलाफ पहली पारी में 84 रन की बढ़त हासिल कर ली है. मैच के पहले दिन ही कुल 20 विकेट गिरे. झारखंड के कप्तान इशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. झारखंड की टीम ने पहली पारी में 185 रन बनाए. शरणदीप ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने पांचवें मैच में भी अर्धशतक जमाया. उन्होंने 52 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. शरणदीप का यह पांच मैचों की आठ पारियों में छठा अर्धशतक है. वहीं, अनुकूल राय ने 46, विराट सिंह 40 रन बनाकर आउठ हुए. इशान किशन एक बार फिर फ्लॉप रहे. वह मात्र आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे. तमिलनाडू की ओर से साइ किशोर व अजित राम ने तीन-तीन विकेट लिये. झारखंड की पहली पारी 185 रन के जवाब में तमिलनाडु की टीम पहली पारी में नौ विकेट पर 106 रन ही बना सकी. तमिलनाडु के बाबा इंद्रजीत (2) रिटायर्ड हर्ट हुए. झारखंड के लिए ऑफ स्पिनर उत्कर्ष सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखायी. मनीषी को दो विकेट मिले. तमिलनाडु के लिए पहली पारी में मो अली ने सर्वाधिक 37 रन बनाए. विजय शंकर 17 व एन जगदीशन ने 16 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. पहले दिन का स्पोर्ट्स खत्म होने तक झारखंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर पांच रन बना लिये है. शरणदीप (0) व नाइट वॉचमैन मनीषी (5) क्रिज पर जमे हुए हैं. कुमार सूरज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इस मैच से झारखंड के लिए तेज गेंदबाज बाल कृष्णा ने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया. मैच के पहले दिन ही कुल 20 विकेट गिरे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranji trophy jharkhand vs tamilnaidu : उत्कर्ष की फिरकी में फंसी तमिलनाडु की टीम, झारखंड को बढ़त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Crime News: घर से बाहर खेलने गयी 4 साल की बच्ची का शव अरहर के खेत से बरामद, सड़क पर उतरे ग्रामीण

गिरिडीह : गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित घाघरा की एक मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. साजिद अख्तर की चार वर्षीय बेटी सायरा परवीन उर्फ खुशी बुधवार को स्पोर्ट्सने के दौरान घर के बाहर से लापता थी. गुरुवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर अरहर के खेत से बच्ची का शव बरामद किया गया. हत्या के बाद शव को घास-फूस से ढंक दिया गया था. शव से कुछ दूरी पर बच्ची का चप्पल भी फेंका हुआ मिला. परिजनों ने दी पुलिस को सूचना परिजन शव को उठाकर अपने घर के पास ले आये और गिरिडीह के गावां थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर गावां थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे व घटना के बाबत लोगों से जानकारी ली. घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग मृत बच्ची के घर के पास पहुंचे और उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया. इस दौरान लोगों ने सड़क जाम किया, बाद में समझाने पर मुख्य पथ से अवरोध को हटाया गया. लेकिन शव को घेरकर लोग विरोध प्रदर्शन करते रहे. हत्या में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : एसडीपीओ बाद में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे व आक्रोशित लोगों से बात की. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बच्ची की निर्मम हत्या में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए व शव को ले जाने दिया. बच्ची को लिया था गोद बता दें कि मृत बच्ची की मां सलमा खातून को एक बेटा था. कई सालों से दूसरी संतान नहीं हो रही थी. उसने अपनी गोतनी नजमा खातून पिता मो माजिद सरवर की बच्ची को गोद लिया था. पिछले चार वर्षों से वह बच्ची का लालन-पालन कर रही थी. सलमा खातून ने कहा कि वह अपने पति के साथ रांची में रह रही थी. 10 दिन पहले ही वह घाघरा आयी थी. बच्ची की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है. कुछ संदिग्ध गावां पुलिस की हिरासत में, पूछताछ जारी इधर, गावां थाना पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. घटना का उद्भेदन व दोषियों को सजा देने की मांग घटना की सूचना पर पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मरगुब आलम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, मो शब्दर अली आदि मौके पर पहुंचकर घटना पर शोक व्यक्त किया. कहा कि घटना अत्यंत दुखद है. पुलिस को घटना की शीघ्र निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. Also Read: Sarkari Naukri: झारखंड में 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री सोरेन ने की बड़ी घोषणा  The post Jharkhand Crime News: घर से बाहर स्पोर्ट्सने गयी 4 साल की बच्ची का शव अरहर के खेत से बरामद, सड़क पर उतरे ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top