Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

बिहार

जन सुराज पार्टी द्वारा कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती मिलर स्कूल मैदान में होगी आयोजित

नया विचार पटना। आज जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कल दिनांक 24 जनवरी को हिंदुस्तान रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती पर मिलर स्कूल मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले समारोह की जानकारी दी। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व IAS एन.के. मंडल ने कहा कि जन सुराज कर्पूरी जी के विचारों को लेकर आगे बढ़ रहा है। जन सुराज पार्टी की विचारधारा गांधी जी और कर्पूरी जी के विचारों पर आधारित है। कर्पूरी जयंती समारोह के संयोजक और पूर्व MLC रामबली चंद्रवंशी ने बताया कि कल बिहार के सभी 534 प्रखंडों से हजारों की संख्या में लोग इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव 35 साल से बिहार पर राज कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कर्पूरी जी के अधूरे सपनों को सिर्फ रौंदा है। पटना में सिर्फ जन सुराज पार्टी ही उनकी जयंती का आयोजन कर रही है। उनका मानना है कि जन सुराज ही कर्पूरी जी का असली वारिस हो सकता है। इसके साथ ही पार्टी के उपाध्यक्ष ललन यादव ने बताया कि जन सुराज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर अति पिछड़ा समाज के लोगों को टिकट देगी। जन सुराज के महासचिव और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने भी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज कर्पूरी जी के पूंजी, जमीन और शिक्षा में समानता के सपने को पूरा करने का प्रयास करेगी। आज जो लोग उनके वारिस होने का दावा करते हैं, उनके नाम करोड़ों के घोटाले में शामिल हैं। अंत में उन्होंने आम जनता से प्रशांत किशोर जी के सत्याग्रह से जुड़ने की अपील की।

समस्तीपुर

सरायरंजन के बरूणा पुल चौक पर कार्यकर्ताओं ने बांटे कलेंडर 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बरूणा चौक पर गुरुवार को जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का कलेंडर वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के द्वारा कीए गये कार्यों चर्चा करते हुए नए वर्ष के उपहार स्वरूप कैलेंडर वितरण किया गया ।इस अवसर पर सम्मानित युवाओं ने मंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों को सराहा और उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी दिशा के बारे में अपनी बात रखी। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों और विकासात्मक योजनाओं का प्रतीक है। मौके पर पंचायत अध्यक्ष दिनेश महतो, जिला महासचिव हरेराम सहनी, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, उप मुखिया अजय कुमार राय,मनीष यादव, दिगंबर राय, देवनंदन राय, रंजीत प्रसाद, युवा प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, विनोद सहनी, बुधन कुमार सहनी, संजय राय, वार्ड सदस्य शिवनाथ पंडित, वार्ड सदस्य जेपी पासवान, गुलशन कुमार राय आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

हरिलोचनपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में कर्पूरी जयंती समारोह में चलने का निर्णय 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर गांव में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिला किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव परमानंद मिश्र ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समस्तीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में चलने का आह्वान किया। वहीं लोगों से कहा की समारोह में समय से पहुंचने का प्रयास करें। क्षेत्र में जगह जगह तोड़न द्वार बनाया गया है ।यह तोड़न द्वार एन एच 322 पर बनाया गया है । बताया गया है की इस सड़क पर से पटना से कर्पूरी ग्राम के लिए दर्जनों अधिकारी, वरीय नेता, मंत्री आदि का आना जाना होगा।उन सभी की तिसवारा पाठशाला चौक पर स्वागत करने का भी बैठक में फैसला लिया गया है। बैठक में उमेश चन्द्र झा, रितुरंजन झा, शाही मिश्र, अभय कुमार मिश्र, सचिन कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, प्रशुन कुमार मिश्र,नथुनी कांत मिश्र, सच्चितानंद मिश्र, विधानंद मिश्र आदि मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

जिला शिक्षा अधिकारी निकला करोड़पति, निगरानी की एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

नया विचार – बेतिया में गुरुवार की सुबह निगरानी विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीशकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की. विजिलेंस की टीम सुबह DEO के बेतिया सरिसवा रोड स्थित किराए के मकान पर छापेमारी की है. पश्चिम चम्पारण के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के विरुद्ध उनके तीन ठिकानों पर विजिलेंस की स्पेशल टीम के छापामारी की है. जिला शिक्षा कार्यालय, डीईओ के सरिसवा रोड स्थित आवास और एनएच 727 में यामाहा शो रूम के पास एक निजी ट्रस्ट कार्यालय पर छापेमारी हुई है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिक्षक संगठनों में ने भी इनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे. 1.87 करोड़ों रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला जानकारी के अनुसार बिहार विशेष निगरानी इकाई टीम द्वारा एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है. बिहार विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दराद के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है. जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण बेतिया में पोस्टेड है. इनके घर दरभंगा, मधुबनी, बेतिया और समस्तीपुर और ठिकानों प्रवास कार्यालय विशेष निगरानी इकाई चार टीम छापेमारी कर रही है. प्रारंभिक जाँच लगभग 1.87 करोड़ों रुपए से ज्यादा की आय से अधिक सम्पत्ति का खुलासा हुआ है. जांच दल के अनुसार एक विश्वसनीय स्रोत से विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है कि रजनी कांत प्रवीण, जो वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी, बेतिया (पश्चिम चंपारण) के रूप में तैनात हैं, उन्होंने वर्ष 2005 से अब तक की अवधि के दौरान अवैध रूप से आपराधिक साजिश को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 1,87,23,625/- रुपये की भारी चल और अचल संपत्ति अर्जित की है, जो उनके आय के वैध स्रोत से अधिक है. लगभग तीन करोड़ की संपत्ति होने का आरोप रजनी कांत प्रवीण और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कई जमीन/फ्लैट हैं, जिनकी कीमत लगभग 2,92,92,225/- रुपये है. रजनी कांत प्रवीण और उनकी पत्नी ने अपनी सेवा अवधि के दौरान कानूनी स्रोतों से लगभग 2,52,00,000/- रुपये की कमाई की है. यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त अवधि के दौरान उनके द्वारा किया गया व्यय लगभग 1,46,31,400/- रुपये है. आरोप है कि अभियुक्त के पास लगभग 2,92,92,225/- रुपये की चल-अचल सम्पत्ति है, जो या तो उसके स्वयं के नाम पर है या उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर है, जो भ्रष्ट और अवैध साधनों से अवैध रूप से अर्जित की गई है. 45वें बैच के अधिकारी हैं रंजनीकांत रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अधिकारी हैं. वे वर्ष 2005 में सेवा में आए और दरभंगा, समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में शिक्षा अधिकारी के रूप में काम किया. उनकी सेवा की कुल अवधि लगभग 19-20 वर्ष है. रजनी कांत प्रवीण की पत्नी शुष्मा कुमारी एक संविदा शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वर्तमान में ओपन माइंड बिरला स्कूल, दरभंगा की निदेशक/वास्तविक मालिक के रूप में कार्य कर रही हैं और रजनी कांत प्रवीण के अवैध रूप से अर्जित धन के वित्तीय समर्थन/निवेश से इस संस्थान को चला रही हैं.

घटनाएँ, मौसम

बिहार में 14 लोगों की मौत, कोहरे के कारण गाड़ियों की हुई जबरदस्त टक्कर, 22 लोग जख्मी

नया विचार – बिहार में कोहरे की मार जारी है. खासतौर पर उत्तरी बिहार, दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार के हिस्सों में लगभग पूरे दिन घना कोहरा दिख रहा है. कोहरे के कारण एकतरफ जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है तो वहीं सड़क हादसे भी तेजी से बढ़े हैं. मंगलवार की रात और बुधवार को बिहार में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई जबकि 22 लोग जख्मी हुए हैं. परिवहन विभाग ने लोगों को संभलकर गाड़ी चलाने की सलाह दी है. बिहार में 14 लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाए कटिहार में तीन लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है. गोपालगंज में 2, वैशाली में 2, बक्सर, भागलपुर,मुंगेर, लखीसराय, जमुई, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में एक-एक लोगों की मौत हुई. मुजफ्फरपुर के कांटी में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. कटिहार में एक बाइक बिजली के खंभे से जा टकरायी और दो लोगों की मौत इस हादसे में हो गयी. वाहनों की टक्कर में मौत लगभग पूरा बिहार तीन दिनों से कोहरे की चपेट में है. मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक कई सड़क हादसे हुए. कहीं ट्रक घर में घुस गया तो कहीं गाड़ियां टकरायीं. राज्यभर में 14 लोगों की मौत हुई. मुजफ्फरपुर के अलावे जमुई में भी ट्रक एक घर में जा घुसा. एक स्त्री की इस हादसे में मौत हो गयी. भागलपुर के सन्हौला में एक ट्रैक्टर ने यात्री से भरे ऑटो में टक्कर मार दी जिसमें एक स्त्री की मौत हो गयी. बांका में एक खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी. मुंगेर में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारी जिसमें एक की मौत हो गयी. इन जिलों में भी हुई घटना… लखीसराय में टैंकर लॉरी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. बेटे की मौत हो गयी जबकि पिता जख्मी हैं. पूर्वी चंपारण में दो टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हुई है. सीतामढ़ी में घने कोहरे के कारण बाइक की टक्कर में स्त्री की मौत हो गयी. पूर्णिया से कुंभ स्नान के लिए जा रही कार ट्रक से टकरा गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. गोपालगंज और वैशाली में भी वाहन टकराए हैं और मौत की घटना हुई है.

ताजा ख़बर

बिहार के इस पुस्तकालय में आज भी सुरक्षित है नेताजी का संदेश, जिसे दूर-दूर से पढ़ने आते हैं लोग

नया विचार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत बिहार के मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में आज भी जीवंत है. 26 अगस्त, 1939 को मुजफ्फरपुर में उनकी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान उन्होंने क्रांतिकारी ज्योतिंद्र नारायण दास और शशधर दास की बंका बाजार स्थित कप-प्लेट वाली चाय की दुकान का उद्घाटन किया था. इस दुकान का महत्व इसीलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह कप-प्लेट की पहली चाय दुकान थी. दोनों क्रांतिकारियों ने इस दुकान के बहाने क्रांतिकारियों को एकत्र होने की जगह बनायी थी. उस समय शहर के सोशलिस्ट नेता रैनन राय ने सुभाष चंद्र बोस को यहां बुलाया था. 70 मिनट भाषण देकर क्रांतिकारियों में फूंका था आजादी का जज्बा दुकान के उद्घाटन के बाद सुभाष चंद्र बोस तत्कालीन गवर्नमेंट भूमिहार ब्राह्मण कॉलेज (अब एलएस कॉलेज) पहुंचे थे. जहां उनको सम्मानित किया गया था. नेताजी ने तिलक मैदान की सभा में करीब 70 मिनट भाषण देकर क्रांतिकारियों में आजादी का जज्बा फूंका था. इसके बाद नेताजी ओरिएंट क्लब पहुंचे, जहां बांग्ला भाषी समुदाय की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. पुस्तकालय में आज भी उपलब्ध है सुभाष चंद्र बोस का संदेश स्वतंत्रता संग्राम के लिए देशवासियों को तैयार करने के उद्देश्य से निकले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 6 फरवरी 1940 को चंपारण में प्रवेश किया था. उनका पहला पड़ाव मेहसी में था, जहां वे वीरेश्वर आजाद समेत अन्य क्रांतिकारियों से मिले थे. लौटते समय मेहसी के नागरिक पुस्तकालय के विजिटर बुक में अपना संदेश अंकित किया जो आज भी उपलब्ध है. पुस्तकालय के संरक्षक राजकुमार गुप्ता बताते हैं कि नेताजी के संदेश को सहेज कर रखा गया है. यहां आने वाले लोग नेताजी के संदेशों को बड़े ही चाव से पढ़ते हैं. इस उपलक्ष्य में हर साल उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होता है.

रोजगार, शिक्षा

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के आवेदन आज से

नया विचार – रेलवे की जिस भर्ती का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था, वो निकल गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 32000 से अधिक पदों पर लेवल-1 ग्रुप डी भर्ती 2025 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार हिंदुस्तानीय रेलवे की आधिकारिक indianrailways.gov.in या www.rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन 23 जनवरी से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2025 है। आरआरबी की यह भर्ती निकलने के बीच अभ्यर्थी इसकी योग्यता से जुड़ी जानकारी डिटेल में जानना चाहते हैं। इस आर्टिकल में ग्रुप डी आयुसीमा, शैक्षिक योग्यता समेत पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है। रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी  हिंदुस्तानीय रेलवे इस साल की सबसे बड़ी भर्ती लेकर आ गया है। जयपुर, प्रयागराज, जबलपुर, भुवनेश्वर, बिलासपुर, दिल्ली, कोलकाता, गोरखपुर, मुंबई समेत यह भर्ती अलग-अलग जोन के लिए निकली है। लेवल-1 ग्रुप डी 32438 पदों पर यह वैकेंसी असिस्टेंट, प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट वर्कशॉप, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट पी वे समेत अन्य पदों के लिए हैं। आरआरबी ग्रुप डी के लिए शैक्षिक योग्यता क्या चाहिए? रेलवे ग्रुप डी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अन्य किसी तरह की योग्यता नहीं मांगी गई है। इससे पहले रेलवे ग्रुप डी टेक्निकल डिपार्टमेंट के लिए 10वीं के साथ एनएएसी या आईटीआई डिप्लोमा भी मांगा जाता था। लेकिन इस बार इसे जरूरी योग्यता से हटा दिया गया है। जो अभ्यर्थी अपने 10वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, वो इसमें फॉर्म नहीं भर पाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी के लिए आयुसीमा क्या है? रेलवे ग्रुप डी लेवल -1 की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 36 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इस आयुसीमा के तक के अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन के योग्य होंगे। वहीं आरक्षित वर्गों को ऊपरी एज लिमिट में छूट दी गई है। रेलवे ग्रुप डी ओबीसी के लिए आयुसीमा  ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में 3 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति वर्ग के लिए रेलवे की इस भर्ती में 5 साल की छूट दी गई है। यानी ओबीसी अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1989 और एससी/एसटी अभ्यर्थियों का जन्म 02 जनवरी 1984 से पहले का नहीं होना चाहिए। इसी तरह एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, रेलवे स्टाफ के लिए भी एज लिमिट में छूट का प्रावधान भी किया गया है। रेलवे ग्रुप डी में PET कैसे होता है? रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा। सीबीटी पास करने वाले अभ्यर्थियों को पीईटी टेस्ट भी पास करना होगा। पीईटी टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं स्त्री अभ्यर्थियों को 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर 2 मिनट में चलना होगा। इसके आलाव 1000 मीटर की रनिंग भी करनी होगी। रेलवे की इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

बिहार

फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय के हड़ताल से पार्सल डिलीवरी ठप

नया विचार मुजफ्फरपुर : खबड़ा स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में लूट की वारदात के बाद से फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर नई बुकिंग व ऑर्डर किए गए सामान की डिलीवरी बंद है। अधिकारियों की मानें तो डिलीवरी ब्वॉय की हड़ताल से जिले में 4 दिन में करीब 25 हजार से अधिक ऑर्डर की डिलीवरी नहीं हो पाई है। जिनकी डिलीवरी की तारीख नजदीक है, उन्हें स्टेटस चेक करने पर इनवैलिड दिखा रहा है। डिलीवरी के लिए आए सामान खबड़ा हब सेंटर में पड़े हैं। वहीं, जिले के मुख्य डाकघर के कोड 842001 से लेकर अन्य पोस्टल ऑर्डर के कोड पर फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर करने पर सामान आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहा है। अघोरिया बाजार की प्रिया ने बताया कि उसने मेकअप का सामान फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करने की काफी कोशिश की। लेकिन आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहा था। वहीं, लक्ष्मी चौक के केशव ने ब्रांडेड जूता व परफ्यूम ऑर्डर करने की कोशिश की। लेकिन आउट ऑफ स्टॉक के कारण ऑर्डर नहीं हो पाया। जिले भर में फ्लिपकार्ट से रोजाना 10 हजार से अधिक सामान की डिलीवरी की जाती है। वहीं, 25-30 बुकिंग यहां से दूसरे शहरों में भेजने के लिए होती है। इधर, खबड़ा स्थित कार्यालय सह गोदाम समेत जिले में स्थित फ्लिपकार्ट के 11 सेंटरों पर तालाबंद रहा। इसके कारण फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर किए गए सामान की डिलीवरी नहीं हो सकी। दूसरी तरफ, 100 से अधिक की संख्या में डिलीवरी ब्वॉय ने खबड़ा कार्यालय में पहुंच प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि लूट के दौरान गोली लगने से मृत प्रकाश मिश्रा के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, उनकी पत्नी को पास के हब में परमानेंट नौकरी और बच्ची जब बड़ी हो जाए तो उसकी पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था की जाए।

बिहार

जमीन सर्वे में आपकी खतियान खो गया है तो घबराएं नहीं अंचल खोजेगा आपका खतियान

नया विचार पटना : कीड़ा चाटने या पानी से भींगने से खतियान खराब हो गया तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको खाता नंबर और खेसरा नंबर याद है तो अपने जमीन के सर्वे के लिए आवेदन फॉर्म भरें। सर्वे अधिकारियों द्वारा आपके शपथ पत्र के आधार पर खतियान खोजने की जिम्मेवारी अंचल कार्यालय को दी जाएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रैयत के पास खतियान उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अंचल कार्यालय को दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिनकी जमीन है उनके नाम से ही जमीन का सर्वे होगा। सर्वे में लगे कर्मचारी आपके खतियान को खोजने में मदद करने के साथ समस्या का समाधान करेंगे। जमीन की नापी के दौरान सर्वे अमीन आपके खेत पर जाएंगे। इस दौरान भी चौहद्दी में आने वाले किसानों से आपकी जमीन होने की पुष्टि करेंगे। इसके आधार पर आपके नाम का नया खतियान बनाएंगे। जमीन की जानकारी प्राप्त करना आसान किसान को अपने-अपने जमीन की चौहदी अपने सर्वे फॉर्म में लिखना और बताना है। ऐसे में किसी व्यक्ति के पास जमीन का खतियान किसी कारण गुम हो गया है तो बगल के किसानों के चौहदी में आपका नाम डालने से आपके जमीन होने की पुष्टि होगी। इसके आधार पर भी जमीन का नया खतियान आपके नाम से बनाना सर्वे अमीन के लिए आसान होगा। वंशावली देना अनिवार्य यदि आपके नाम से जमाबंदी कायम है तो वंशावली नहीं देनी है। यदि जमीन पूर्वजों के नाम पर है तो अपने नाम से नया खतियान बनाने यानी रजिस्टर वन में नाम चढ़ाने के लिए वंशावली देने अनिवार्य है। वंशावली के हिसाब से ही नया खतियान में आपका अंश रहेगा। यह संयुक्त खतियान होगा। जिले में 50% लोगों ने दिया आवेदन पटना जिला में रहने वाले परिवारों के आधार पर जमीन सर्वे के लिए 7 लाख आवेदन आना है। अभी तक करीब 3.50 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन जमा किया है। इसकी संख्या करीब 50 प्रतिशत हैं। इसको संख्या बढ़ाने के लिए सर्वे कर्मियों के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से संपर्क किया जा रहा है। पटना के 1300 राजस्व ग्रामों में सर्वे पटना में 1511 राजस्व ग्राम हैं। इनमें 41 राजस्व ग्राम टोपो लैंड का हिस्सा है। 170 राजस्व ग्राम नगर निकाय का हिस्सा है। शेष 1300 राजस्व ग्राम में सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। जो लोग गांव से बाहर रह रहे हैं वे लोग वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/ प्रशासन के नाम पर सर्वे: राज्य के विभिन्न इलाकों में गैरमजरूआ आम, गैर मजरूआ मालिक, कैसरे हिंद, बकाश्त भूमि, भू-दान, भू हदबंदी, बास्गीत पां की भूमि, बंदोबस्ती पचर्चा की भूमि, वक्फ बोर्ड और धार्मिक न्यास की भूमि का सर्वे प्रशासन के नाम पर होगा। इन जमीनों की जानकारी अंचलाधिकारियों से सर्वे कार्यालय के द्वारा मांगी जा रही है ताकि, इन जमीनों का सर्वे प्रशासन के नाम पर हो सके।

विश्लेष्ण

दस लाख तक कमाई हो सकती है टैक्स फ्री, 25% का नया स्लैब संभव

नया विचार नई दिल्ली–  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2025-26 का बजट पेश करेंगी। वे आयकर देने वालों को बड़ी राहत दे सकती हैं। सूत्रों के अनुसार प्रशासन, 20 लाख रु. तक कमाने वाले आयकरदाताओं को आयकरदाताओं टैक्स में छूट मिल सकती है। इसके लिए दो विकल्पों पर विचार हो रहा है। पहला 10 लाख रुपए तक सालाना आय को टैक्स फ्री करना और दूसरा 15 से 20 लाख रु. की आय वालों के लिए 25% का नया टैक्स स्लैब बनाना। यह छूट नए टैक्स रिजीम वालों को ही देने की तैयारी है। फिलहाल, 75,000 रु. के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ, 7.75 लाख रुपए तक आय पर टैक्स नहीं देना पड़ता। 15 लाख रुपए से ऊपर आय वाले 30% टैक्स स्लैब में आते हैं। यदि ये विकल्प लागू होते हैं तो केंद्र को लगभग 50,000 करोड़ से 1 लाख करोड़ रुपए तक राजस्व का नुकसान हो सकता है। वहीं इस विषय पर एक्सपर्ट में कहा कि ऐसे समय में जब, जीडीपी ग्रोथ धीमी है, आयकर छूट में राहत शहरी खपत बढ़ाएगी। इससे पहले 2023 के बजट में आयकर में राहत दी गई थी। तब नए टैक्स रिजीम वालों के लिए धारा 87ए में कर छूट बढ़ाकर 7 लाख रु. तक की गई। ई थी। हालांकि नए टैक्स रिजीम में ज्यादातर छूट का फायदा नहीं मिलता। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के पूर्व सदस्य अखिलेश रंजन का कहना है किप्रशासन को 15 लाख से 20 लाख रु. तक की आय वालों के लिए 25% का टैक्स स्लैब लाना चाहिए। इससे लोगों के पास ज्यादा पैसा रहेगा, जिससे खपत बढ़ेगी। ये वही लोग हैं जो फ्रिज, टीवी जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल खरीदते हैं। इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडीज इन कॉम्प्लेक्स चॉइसेस के प्रो. अनिल सूद भी कहते हैं- 15 लाख रु. से थोड़ी अधिक आय पर 30% का टैक्स रेट सही नहीं है। आम बजट में रेलवे के लिए कई सौगातें हो सकती हैं। अनुमान है कि इससे रेलवे को 3 लाख करोड़ तक का फंड मिल सकता है। इससे रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार और आम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी। गरीब और मध्य वर्ग के यात्रियों के लिए नॉन-एसी ट्रेनें शुरू की जा सकेंगी, बीते साल जून में पेश हुए बजट में खपत बढ़ेगी। ये वही लोग हैं जो रेलवे मंत्रालय को 2.65 लाख करोड़ रुपए का फंड मिला था, जिसमें से 2.52 लाख करोड़ सीधे केंद्र के फंड से आए थे। रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय अगले वित्त वर्ष में भी पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देगा। मंत्रालय ने 5 जनवरी तक 2024- 25 के लिए आवंटित 2.52 लाख करोड़ रुपए का 76% खर्च कर लिया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top