Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा की सरकार अपनी नीतियों से लोकतंत्र, भाईचारा, सामाजिक न्याय कर रहा बर्बाद: डॉ चंदन यादव

खगड़िया. चौथम प्रखंड के हरदिया गांव में युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ द्वारा जय बापू, जय भीम, जय संविधान पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देश के महापुरुषों के कट आउट लगाकर भ्रमण किया, जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव ने किया. मां कात्यायनी धाम में पूजा कर पदयात्रा की शुरुआत की गयी. पदयात्रा हरदिया गांव से निकलकर ब्रह्मा, मालपा, धूतौली,जवाहर नगर भरपुरा, नवादा होते हुए करुआमोड़ चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी. आजादी बाद जवाहरलाल नेहरू की प्रशासन बनी, तो कांग्रेस ने डॉ भीमराव आंबेडकर को देश का संविधान तैयार करने के लिए आमंत्रित किया. जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि देशवासियों को भी जाति, धर्म, संप्रदाय, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव का शिकार नहीं होने देंगे. साथ ही सबको बराबर मौका देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे, लेकिन हिंदुस्तानीय जनता पार्टी की प्रशासन और आरएसएस अपनी नीतियों से लोकतंत्र, भाईचारा, सामाजिक न्याय व गरीब समर्थक आर्थिक नीतियों को बर्बाद करने पर तुली है. इसलिए जिला युवा कांग्रेस, प्रखंड एनएसयूआई हर गांव हर टोले में पहुंचकर पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करेगी. मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार, चौथम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, गोगरी के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नितिन पटेल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सनी कुमार , पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश पटेल, कांग्रेस नेता देवकरण शाह, प्रशांत सुमन, सनी चौरसिया, अंकित सिंह, छोटू यादव, रितिक सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री राजकिरण ठाकुर, अजय ठाकुर, विराट कुमार, पप्पू शाह, रूपेश शाह, शंकर चौरसिया, फूलचंद यादव, मो.अजमेर, मिथुन पंडित, सुभाष रत्न महतो, अमृत मालाकार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाजपा की प्रशासन अपनी नीतियों से लोकतंत्र, भाईचारा, सामाजिक न्याय कर रहा बर्बाद: डॉ चंदन यादव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहली व दूसरी कक्षा का ई-शिक्षा कोष पर होगा प्रश्न पत्र

गोगरी. अनुमंडल के सभी प्रशासनी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक मूल्यांकन की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी. इस परीक्षा में हजारों छात्र शामिल होंगे. शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि इस बार कक्षा 1 और 2 के छात्रों के प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पर उपलब्ध कराए जायेंगे. इससे शिक्षकों को आसानी होगी, और प्रश्न पत्रों की गोपनीयता भी बनी रहेगी. इन दोनों कक्षाओं के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच उनके मूल विद्याल में ही होगी. इससे शिक्षकों को अपने ही स्कूल के छात्रो के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का अवसर मिले जिससे बच्चों की प्रगति का सही आकलन किया जा सकेगा. कक्षा 3 से 8 के बच्चों का मूल्यांकन सीआरसी में होगा समग्र शिक्षा के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) में की जायेगी. इससे मूल्यांकन की गुणवत्ता और निष्पक्षता बनी रहेगी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस प्रक्रिया से बच्चों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति का पता चलेगा और शिक्षकों को भी आगे की पढ़ाई के लिए उचित दिशा-निर्देश मिलेंगे. मूल्यांकन की तैयारी जोरों पर वार्षिक मूल्यांकन को लेकर स्कूलों में तैयारी जोरों पर है. शिक्षक परीक्षा सामग्री को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, और छात्रों को भी परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने पर ध्यान दिया जा रहा है. अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजा और उनकी पढ़ाई में सहायता करें. शिक्षा विभाग का मानना है कि इस मूल्यांकन से न केवल बच्चों की शैक्षिक प्रगति की सही जानकारी मिलेगी, बल्कि आगे की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी. अनुमंडल सहित जिले में इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो और बच्चों के विकास में योगदान दिया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पहली व दूसरी कक्षा का ई-शिक्षा कोष पर होगा प्रश्न पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत बैसा पंचायत के बिठला गांव में रविवार को गोलीबारी के घटना में विनय गोस्वामी घायल हो गये थे. परिजन ने इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देकर बताया कि मोहन गोस्वामी, विभूति गोस्वामी ने मेरे भाई को रात में गांव के शादी में डीजे पर डांस करने के लिए घर से बुलाकर ले गया. वहीं गोली मारकर घायल कर दिया. घायल का इलाज मायगंज भागलपुर में चल रहा है. थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि परिजन के आवेदन के आलोक में तीन व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रमजान के मुबारक माह में मस्जिदों में इबादत को जुटी भीड़

गोगरी. पाक महीने रमजान की शुरुआत के साथ ही इबादत और रोजे का सिलसिला जारी है. मंगलवार को अकीदतमंदों ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ तीसरा रोजा रखा. मस्जिदों में नमाज और तरावीह के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही रोजेदार इबादत में मशगूल रहे और दिनभर संयम व सब्र के साथ रोजा रखा. बाजार में खजूर, फल, और मेवा की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी. लोग इफ्तार के लिए विशेष सामग्री खरीदते नजर आये. होटल वालों ने भी इफ्तार के लिए खास पकवान तैयार किये. शरबत, पकौड़े, समोसे और अन्य व्यंजनों की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें दिखीं. अनुमंडल के कई जगहों पर कई जगहों पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. जहां सभी धर्मों के लोग भाईचारे के संदेश के साथ शामिल हुए. विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की. मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान को नेकी और इबादत का महीना मानते हैं. इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी बढ़ जाती है. मस्जिदों में कुरान की तिलावत और इबादत का सिलसिला जारी है. लोग रमजान के इस मुकद्दस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत कर रहे हैं और अल्लाह से रहमत की दुआ मांग रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रमजान के मुबारक माह में मस्जिदों में इबादत को जुटी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को मिली दो वर्ष 10 माह की सजा

सुपौल. कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ाये त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी आशीष कुमार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुदीप पांडेय की अदालत ने दो साल 10 महीने का कारावास की सजा सुनायी. जेल में बितायी गयी अवधि सजा के अवधि में समायोजन किया जायेगा. अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन पदाधिकारी सुमित मिश्रा और बचाव पक्ष की ओर से जोहर मंडल ने बहस में भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को मिली दो वर्ष 10 माह की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वास्थ्य के संविदा कर्मियों में खुशी की लहर

सरायगढ़. बिहार विधान मंडल में सोमवार को राज्य प्रशासन द्वारा पारित 2025-26 के बजट में लोक स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ग के सृजन की घोषणा उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपने बजट भाषण के दौरान करने को लेकर राज्य प्रशासन की इस निर्णय पर बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ की जिला इकाई ने खुशी का इजहार किया है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अफरोज अनवर व सचिव ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है. संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में संविदा कर्मी साल 2005 से ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दे रहे हैं. इस बीच लोक स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ग के सृजन की मांग लंबे समय से उठती रही है. 14 फरवरी 2014 को ही राज्य प्रशासन द्वारा इसको लेकर संकल्प पत्र जारी किया गया था, लेकिन आगे इस पर कोई कार्य नहीं बढ़ सका. अब 11 वर्षों के प्रतीक्षा के बाद जब भाषण में संवर्ग सृजन की घोषणा हुई है तो स्वास्थ्य संविदा कर्मियों एवं उनके परिजनों के बेहतरी की आशा जगी है. संवर्ग के सृजन से स्वास्थ्य संविदा कर्मियों को वेतन वृद्धि, आवास भत्ता, चिकित्सा भत्ता सहित प्रकार के लाभ मिलने की उम्मीद है. संघ के संयोजक सुभाष सिंह ने कहा है कि प्रशासन का यह निर्णय स्वागत योग है. खुशी जाहिर करने वालों में जिलाध्यक्ष हरिवंश सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघन कुमार कारक, आदिव अहमद, नोमान अहमद, लीलानंद सिंह, प्रफुल्ल कुमार प्रियदर्शी, दिगंबर सिंह, अभिलाष वर्मा, ओमप्रकाश, तपेश कुमार मंडल, अभिनव आनंद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वास्थ्य के संविदा कर्मियों में खुशी की लहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : लालगंज के शारदा सदन पुस्तकालय में दो बार आये थे राष्ट्रपिता

लालगंज. जीवन में पुस्तक और पुस्तकालयों की अहमियत हमेशा से रही है और लालगंज स्थित शारदा सदन पुस्तकालय इस दिशा में एक मिसाल है. 27 जून, 1914 को स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ प्रसाद साहू द्वारा स्थापित यह पुस्तकालय आज एक विशाल ज्ञानकोष बन चुका है. इसकी 85 हजार से अधिक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह और 1200 से अधिक पंजीकृत पाठकों की सदस्यता इसे खास बनाती है. इसके समृद्ध पुस्तक भंडार ने देश-विदेश के अनेक विद्वानों को आकर्षित किया है, जिन्होंने यहां आकर अध्ययन और शोध कार्य किया. सुबह-शाम यहां स्थानीय पाठकों की चहल-पहल रहती है. कई नेता भी यहां आते रहे हैं, जिससे यह पुस्तकालय हमेशा चर्चा में बना रहा है. 1934 के भूकंप में हो गया था क्षतिग्रस्त हिंदुस्तान के स्वतंत्रता संग्राम में इस पुस्तकालय की विशेष भूमिका रही है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वयं दो बार यहां आये थे, जो उनके इस पुस्तकालय से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है. गांधीजी पहली बार 1917 में चंपारण सत्याग्रह के दौरान यहां आये थे. उस समय यह पुस्तकालय स्वतंत्रता सेनानियों के लिए गुप्त मंत्रणा केंद्र हुआ करता था. उसी वर्ष, उनके सम्मान में यहां गांधी वाचनालय की नींव रखी गयी, जो आज भी रोज खुलता है. इसमें बैठकर पाठक 40 से अधिक पत्र-पत्रिकाएं पढ़ते हैं. गांधीजी दूसरी बार 1934 में बिहार में आये विनाशकारी भूकंप के बाद यहां आये. उस समय भूकंप में पुस्तकालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था. अपने दौरे के दौरान गांधीजी ने पुस्तकालय की विजिटर बुक में लिखा था- ””मकान तो गिरा, लेकिन विद्या का नाश नहीं हो सकता. इसलिए पुस्तकालय से विद्या धन प्राप्त करें”” इसके बाद उन्होंने पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद से आग्रह कर रिलीफ फंड से 400 रुपये स्वीकृत करवाये थे. स्वतंत्रता संग्राम से रहा है गहरा संबंध शारदा सदन पुस्तकालय ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. वर्ष 1925-26 के दौरान यह स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख केंद्रों में से एक था. अंग्रेजी हुकूमत को इसकी गतिविधियां खटकती थीं, इसलिए इसे कई बार बंद कराने के प्रयास किये गये, लेकिन वे नाकाम रहे. सन् 1942 के हिंदुस्तान छोड़ो आंदोलन में भी इस पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उस दौरान पुस्तकालय के संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद साहू और इससे जुड़े कई लोग जेल गये थे. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से यह पुस्तकालय निरंतर ज्ञान और सेवा का केंद्र बना हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : लालगंज के शारदा सदन पुस्तकालय में दो बार आये थे राष्ट्रपिता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीसी को आवेदन

गढ़वा. गढ़वा जिले के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव के जिला शिक्षा प्रतिनिधि कमलेश्वर पांडेय ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात की. इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए तीन सूत्री मांगों को लेकर डीसी को आवेदन दिया गया. आवेदन में 2015 एवं 2016 बैच के प्रारंभिक शिक्षकों की शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र सत्यापन होने के बावजूद भी जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय गढ़वा में सेवा संपुष्टि का काम लंबित रहने, श्याम कुमार पाल सहायक शिक्षक मवि सगमा का हृदय का आपरेशन हुआ है, आपरेशन के बाद वह विद्यालय में कार्य कर रहे हैं. श्री पांडेय ने गृह प्रखंड से विद्यालय की अधिक दूरी रहने के कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसलिए स्वास्थ्य में सुधार होने तक मवि जंगीपुर नगरउंटारी में उनका प्रतिनियोजन करने एवं कृष्ण मुरारी पांडेय स्नातक विज्ञान शिक्षक मवि बाना मेराल को वेतन संरक्षण का लाभ दिलाने संबंधी मांग भी की गयी है. श्री पांडेय ने बताया कि इस पर उपायुक्त गढ़वा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए दूरभाष पर जिला शिक्षा अधीक्षक, गढ़वा को निर्देश दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीसी को आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीडीएस का खाद्यान्न होने के शक पर पुलिस ने पकड़ा पिकअप

प्रतिनिधि,सीवान/बड़हरिया. सोमवार की देर रात को पुलिस ने शक के आधार पर थाना क्षेत्र के रानीपुर व करबला के बीच सड़क पर खाद्यान्न से लदे पिकअप को चालक सहित अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि कुछ लोगों ने पिकअप का पीछा करते हुए रानीपुर व करबला बाजार के पास पिकअप पर संदिग्ध खाद्यान्न होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के सदरपुर से करबला बाजार जाने वाली पक्की सड़क पर रानीपुर के समीप अनाज व खाद्यान्न से भरे पिकअप को पकड़ लिया. इतना ही नहीं, पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को अपने कब्जे में लिया. चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि पिकअप के ऊपर प्लास्टिक के बोरों में धान रखा है व उसके नीचे प्लास्टिक के बोरे में चावल व गेहूं रखा हुआ है. पिकअप पर लदा हुआ खाद्यान्न कैसा है किस डीलर से खरीदा हुआ है या लाभुक से खरीदा हुआ है ये तमाम बातें जांच के बाद पता चल पायेंगी. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने एमओ तब्बू खातून को इसकी सूचना दी गयी . सूचना पाकर एमओ तब्बू खातून खुद थाने पहुंचकर पिकअप में लदे खाद्यान्न की जांच में जुट गयी हैं. जांच प्रक्रिया पर एमओ ने बताया कि खाद्यान्न की बारीकी से जांच की जा रही है. इसके विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. एक डीलर के यहां खाद्यान्न की मिलान की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक एमओ ने प्राथमिकी दर्ज करने या किसी प्रकार की कार्रवाई करने का कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीडीएस का खाद्यान्न होने के शक पर पुलिस ने पकड़ा पिकअप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू : प्रो रॉब लिनरोथे ने प्राचीन इतिहास विभाग का किया भ्रमण

संवाददाता, पटना अमेरिका के नॉर्थ वेस्टर्न विश्वविद्यालय के कला इतिहास के प्रसिद्ध विद्वान प्रो रॉब लिनरोथे ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास व पुरातत्व विभाग का भ्रमण किया. इस अवसर पर प्रो लिनरोथे ने विभाग में स्थित बीपी सिन्हा लाइब्रेरी का भ्रमण करते हुए वहां रखी दुर्लभ पांडुलिपियों, प्राचीन ग्रंथों व ऐतिहासिक शोध सामग्री के समृद्ध संग्रह को देखते हुए इसकी उपयोगिता की सराहना की. इस पुस्तकालय में हिंदुस्तानीय इतिहास, पुरातत्व, कला, स्थापत्य व संस्कृति पर केंद्रित अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों का संग्रह है, जो शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है. इसके बाद उन्होंने विभागीय संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां विभाग द्वारा उत्खनित विभिन्न पुरास्थलों से प्राप्त अत्यंत महत्वपूर्ण पुरावशेष संग्रहित हैं. उन्होंने अन्तिचक (विक्रमशिला), चम्पा, कुम्हरार और चिरांद जैसे पुरास्थलों से प्राप्त ऐतिहासिक धरोहरों का गहन निरीक्षण किया. प्रो लिनरोथे ने अन्तिचक (विक्रमशिला) से प्राप्त 10वीं-11वीं शताब्दी ई की भूमिस्पर्श मुद्रा में बुद्ध की दुर्लभ पाषाण प्रतिमा की उत्कृष्टता की सराहना की. उन्होंने इसे पालकालीन मूर्तिकला का एक अद्भुत उदाहरण बताया, जो तत्कालीन कलात्मक परंपराओं और धार्मिक अभिव्यक्तियों को दर्शाता है. इसके साथ ही उन्होंने चम्पा से प्राप्त पांचवीं- छठी शताब्दी ईसा पूर्व की हाथी दांत से निर्मित नर्तकी की दुर्लभ प्रतिमा को अत्यंत सुंदर व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया. प्रो लिनरोथे ने विभाग द्वारा हिंदुस्तानीय इतिहास, पुरातत्व एवं कला के क्षेत्र में किये गये प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय का यह विभाग हिंदुस्तानीय पुरातत्व और सांस्कृतिक अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां कई दुर्लभ पुरावशेषों का संकलन है. उन्होंने विभागीय शिक्षकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों को भविष्य के अनुसंधान कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं. मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ मो सईद आलम, प्रो नवीन कुमार, प्रो बदर आरा, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ मंदीप, डॉ अरुण, डॉ अशेष, डॉ राहुल कांत, दारोगा प्रसाद यादव, मदन पांडेय सहित विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी व कर्मचारियों ने प्रो लिनरोथे का गर्मजोशी से स्वागत किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू : प्रो रॉब लिनरोथे ने प्राचीन इतिहास विभाग का किया भ्रमण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top