Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज आएंगे समस्तीपुर , कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

नया विचार – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को ‘हिंदुस्तान रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर बिहार के समस्तीपुर में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। गत वर्ष कर्पूरी ठाकुर को ‘हिंदुस्तान रत्न’ से सम्मानित किया गया था। बयान में कहा गया है, ‘‘उपराष्ट्रपति हिंदुस्तान रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर बिहार के समस्तीपुर में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।” बयान में यह भी कहा गया कि अपने एक दिवसीय दौरे पर धनखड़ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में भी सम्मिलित होंगे। इस साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश अपना 76वां स्थापना दिवस मनाएगा। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की पहल तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने की थी और यह कार्यक्रम वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष तीन दिनों तक मनाया जाता है।

ताजा ख़बर, मौसम

बिहार में 48 घंटे बाद गिर सकता है तापमान, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

नया विचार पटना– बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं. आइएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि राज्य के अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि होने की संभावना है. जहां तक न्यूनतम तापमान का सवाल है, उसमें अगले दो दिन कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद इसमें से से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की आशंका है. आइएमडी के बुलेटिन के अनुसार बिहार के कुछ इलाको में घने कोहरे की भी संभावना बन रही है. हालांकि वह हवा की गति और दिशा पर निर्भर करेगी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में धूप निकलने की वजह से अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है. ठंड के कारण स्कूल बंद बिहार में ठंड का सितम जारी है. मौसम ने बताया कि बीते 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया, जिसका सीधा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों के हेल्थ पर पड़ सकता है. इसलिए बिहार के अधिकतर जिलाधिकारी ने अपने जिले में वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल 25 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं और कक्षा 8 से ऊपर की क्लास का संचालन सुबह 9 बजे के बाद किया जाएगा. इन 11 जिलों के लिए अलर्ट आइएमडी पटना ने गुरुवार को जारी किये पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के लिए भविष्यवाणी की है. इसमें बताया गया है कि बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अररिया, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर जिले में घने कुहासे का दौर जारी रहेगा. ऐसे में सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहें. 27 जनवरी को हो सकती है बूंदाबूंदी आइएमडी पटना ने बताया कि राज्य में 27 जनवरी को हल्की बूंदाबूंदी हो सकती है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बढ़ी ठंड ने राज्य के में नमी बढ़ा दी है, इस वजह से घना कोहरा छाया रह रहा है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा जिला रोहतास रहा. यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे गर्म जिला गोपालगंज रहा, यहां अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

समस्तीपुर

ए एन सी जांच शिविर 

नया विचार मोरवा । प्रखंड के एच डब्ल्यू सी धर्म पुर बांदे एवं पिरामल फाउंडेशन के द्वारा पी एच सी में ए एन सी जांच शिविर का आयोजन किया गया।दो दर्जन से अधिक गर्भवती स्त्रीओं की सभी प्रकार की निःशुल्क जांच के साथ सुरक्षित प्रसव का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य वर्धक दवाएं दी गई।सी एच ओ राहुल शर्मा,ए एन एम बेबी कुमारी, रेखा कुमारी, भगवान ढाकारगे, रेणु कुमारी, शीला कुमारी, पुनीता देवी, सुनीता देवी कुमुदिनी देवी आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

समस्तीपुर

पंचायत सचिव की बैठक 

नया विचार मोरवा। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति के सभागार में बीडीओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक हुई। जिसमें जीपीडीपी व पंचायत से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई । मौके पर पंचायत राज पदाधिकारी संजीव कुमार, उमाशंकर राय,राम उद्देश्य साह,सुधीर कुमार राम,आमोद कुमार, नाजिर विजय कुमार, कृष्ण कुमार, गोपाल कुमार,धीरज समेत अधिकांश पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

निधन पर जताया शोक 

नया विचार  सरायरंजन : प्रखंड के मेयारी निवासी वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता शिवचंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक जताया है। शोक जताने वालों में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर झा,सत्येंद्र कुमार समदर्शी, मणिकांत झा, संतोष राय, सुबोध झा, गिरमल पासवान, नीरज कुमार झा, विनय कुमार झा, मो. अयूब, प्रमिला गुप्ता, सुशीला देवी आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

प्राथमिकी के आठ दिनों बाद भी गिरफ्तारी नहीं 

नया विचार सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर अरमौली गांव में कतिपय लोगों द्वारा एक विवाहिता को अर्धनग्न कर पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर घटहो थाना कांड सं. 5/25 के तहत विगत 18 जनवरी को एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पर प्राथमिकी के आठ दिनों बाद भी इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। विवश होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में संतोष गिरि की पत्नी रंजू देवी (40 )ने कहा है कि 17 जनवरी 2025 की शाम वह अपने घर का काम कर रही थी। उसी समय परोस के कतिपय लोग उनके दरवाजे पर आ धमके और उन्हें भद्दी– भद्दी गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उन्हें घर से घसीटते हुए बाहर ले गए । फिर उन्हें अर्धनग्न कर उन्हें पीटने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने उनके गले एवं कान से 60 हजार मूल्य के जेबरात लूट लिये। घटना का कारण यह है कि हमलावरों को आशंका है कि उनकी दो जवान बेटियों को भगाने में इसका हाथ है,जो निराधार है। आरोपित लोगों में शिवधारी गिरि,गोरख गिरि, रेणु देवी, रानी देवी, मुस्कान देवी, लाखो कुमारी सहित कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

समस्तीपुर

समाजवादी नेता रामानंद झा की 19 वीं पुण्यतिथि मनी 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के झखड़ा स्थित दिवंगत समाजवादी नेता रामानंद झा के स्मारक स्थल पर गुरुवार को उनकी 19 वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने समाजवादी नेता रामानंद झा के समाज एवं नेतृत्व में योगदान का स्मरण कराया। वहीं भाजपा दक्षिणी जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि दिवंगत समाजवादी नेता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर एवं समाजवादी नेता राम विलास मिश्र के सच्चे अनुयायी थे। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता प्रो .विनोद बिहारी वाजपेयी ने की। मौके पर भाजपा नेता राम सागर सिंह कुशवाहा,राजद प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव पासवान, मोहन झा, शिव कुमार झा, देवेंद्र पासवान, राम विनोद चौधरी, सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन दिवंगत समाजवादी नेता के पुत्र धीरेंद्र कुमार किशोरीजी ने किया।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में चोरी के फल के साथ चोर गिरफ्तार

 नया विचार  सरायरंजन : मुसरीघरारी चौक से चोरी के फल के साथ पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती वार्ड 04 निवासी लड्डू लाल साह के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया है। प्राथमिकी में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग वार्ड 14 निवासी मो. गफ्फार ने कहा है कि वह मुसरीघरारी चौक स्थित फुटपाथ पर फल की दुकान चलाते हैं। शाम में सभी फलों को प्लास्टिक के पन्नी से ढंक कर घर चले जाते हैं। बुधवार की सुबह जब वह अपनी बाइक से दुकान के सामने से गुजर रहे थे तो देखा कि एक लड़का उनकी दुकान में कुछ कर रहा है। जब वह बाइक से उतर कर देखने लगा तो उक्त लड़का भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। बाद में देखा कि उक्त लड़का उनकी दुकान से 85 किलो सेब दो बोरे में भरकर रख लिया था और उसे ले जाने की फिराक में था। उक्त लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

शिक्षा, समस्तीपुर

इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम टेक विजनरी ने विज्ञान मेले में चमकाया नाम

नया विचार सरायरंजन : राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के तहत आयोजित विज्ञान मेले में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, समस्तीपुर की टीम टेक विजनरी को उनके अभिनव प्रोजेक्ट “एंटी-स्लीप ग्लासेस और ऑटो ब्रेक सिस्टम” के लिए सहभागिता प्रमाण पत्र से कलेक्ट्रेट समस्तीपुर में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और ड्राइविंग के दौरान नींद की समस्या से निपटना था। टीम ने इस प्रोजेक्ट को पेश करते हुए उसे अत्यंत प्रभावी और पेशेवर तरीके से प्रस्तुत किया। उनके विचारशील दृष्टिकोण और तकनीकी नवाचार ने जजों और दर्शकों से सराहना प्राप्त की। इस प्रोजेक्ट में एक विशेष प्रणाली का उपयोग किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ .आर एम तुगनायत ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी और उनकी रचनात्मकता, समर्पण और मेहनत की सराहना की। इस सफलता ने न केवल जीइसी समस्तीपुर की प्रतिष्ठा को बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र में युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए एक प्रेरणा का कार्य किया।

समस्तीपुर

बथुआ बुजुर्ग में पाइप लाइन के फूट जाने से फैला नल का जल

  नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित वार्ड 15 में गुरुवार की दोपहर पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान अचानक फूट गया, जिससे जल का प्रवाह अनवरत जारी है। जल का यह प्रवाह बाढ़ का दृश्य उपस्थित कर रहा है। गुरुवार की देर रात तक इस पाइप लाइन से जल का प्रवाह जारी था। ग्रामीणों की मानें तो इस जल प्रवाह को रोकने का कोई उपाय नहीं है।जब तक जल मीनार का पूरा जल समाप्त नहीं हो जाएगा, तब तक जल का बहाव जारी रहेगा।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top