Baba Dham: महादेव का प्रिय श्रावण माह 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. बाबा की नगरी देवघर में अभी से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. बाबा की स्पर्श पूजा करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. मालूम हो पूरे श्रावण माह स्पर्श पूजा पर रोक रहेगी. भक्त अरघा से ही बाबा को जलार्पण करेंगे. ऐसे में अब स्पर्श पूजा करने के लिए केवल एक दिन ही बचा है. कल 10 जुलाई तक ही श्रद्धालु को स्पर्श पूजा कर सकेंगे. इसके बाद 11 जुलाई से अरघा लग जायेगा.
कूपनधारी भक्तों की बढ़ी संख्या
कल मंगलवार को बाबा मंदिर में आम कतार से जलार्पण करने वालों की संख्या घटी रही. लेकिन वहीं कूपन व्यवस्था से बाबा दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कतारें लगातार बनी रहीं. सुबह से ही आम कतार के लिए बने ओवरब्रिज पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही. दूसरी ओर, प्रशासनिक भवन स्थित होल्डिंग प्वाइंट में स्पाइरल कतार पूरी तरह भरी रही. कूपनधारी भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे.
झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें
एक घंटे में जल चढ़ाने का मिल रहा मौका
प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार, आम कतार से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं को संस्कार मंडप के दो मंजिला हॉल में स्पाइरल कतार से होकर गुजरना पड़ रहा है. इससे गर्भगृह तक पहुंचने में समय अधिक लग रहा है. हालांकि, दोनों कतारों आम और कूपन कतार में भक्तों को एक घंटे में बाबा पर जल चढ़ाने का मौका मिल रहा था. मंगलवार को बाबा मंदिर का पट शाम 6:50 बजे बंद कर दिया गया. इस दौरान जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या करीब 30 हजार रही. वहीं कूपन सुविधा का लाभ लेने वालों की संख्या भी अच्छी रही. काउंटर बंद होने तक कुल 3652 भक्तों ने कूपन लेकर दर्शन-पूजन किया.
इसे भी पढ़ें
Jamshedpur News: सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार
हवाई यात्रा हुई महंगी, झारखंड से इन शहरों में जाने के लिए अब लगेगा अधिक किराया
Bokaro News: चापाकल के बोरिंग हॉल से अचानक उठने लगी आग की लपटें, मची अफरा-तफरी
The post Baba Dham: पूरे श्रावण अरघा से होगा जलार्पण, अगर करनी है स्पर्श पूजा तो तुरंत करें ये काम appeared first on Naya Vichar.
