Bade Achhe Lagte Hain Phir Se: साल 2011 में साक्षी तंवर और राम कपूर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं शो में नजर आए थे. शो दर्शकों को काफी पसंद आया था और दर्शकों ने इसे काफी सराहा था. जिसके बाद साल 2021 में बड़े अच्छे लगते हैं 2 शो आया, जिसमें नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. अब मेकर्स इसके तीसरे पार्ट की तैयारी कर रहे हैं. अब तीसरे सीजन में कौन होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है. कहा जा रहा है कि इसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी होंगे. इसे लेकर क्या अपडेट आया है, आपको बताते हैं.
बड़े अच्छे लगते हैं फिर से में नजर आएंगी ये पॉपुलर जोड़ी?
मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा बहारें नाम के शो में साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. कहा जा रहा है कि इस शो का नाम बड़े अच्छे लगते हैं फिर से रखा गया है. गॉसिप्स टीवी के मुताबिक, शिवांगी और हर्षद को शो के लिए कास्ट किया गया है. प्रोमो जल्द ही शूट होगा और ये आईपीएल के बाद प्रीमियर होगा. हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का तीसरा पार्ट है या नहीं. मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है और ना ही शिवांगी और हर्षद ने इसपर रिएक्ट किया है. फिलहाल जो भी है, दर्शकों को फाइनल अनाउसमेंट का इंतजार है.
EXCLUSIVE : #HarshadChopda and #ShivangiJoshi starrer next titled as “Bade Acche Lagte Hain Phir Se”; Promo Shoot soon! Set to premiere post IPL!! @GossipsTv #BadeAccheLagteHain pic.twitter.com/MvjUYPXXPo
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) March 6, 2025
नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
क्या झनक में दिखेंगी शिवांगी जोशी?
वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी एक्टर मोहसिन खान के साथ शो झनक में दिखेंगी. इसपर भी मेकर्स की ओर से कुछ नहीं कहा गया है. शिवांगी दोनों शोज में से किस शो का हिस्सा है, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं.
The post Bade Achhe Lagte Hain Phir Se: साक्षी तंवर-राम कपूर नहीं, टीवी के ये दो सबसे पॉपुलर जोड़ी होंगे शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ में appeared first on Naya Vichar.