Hot News

Bank Holiday on Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर 14 या 15 जनवरी, कब रहेगी बैंकों की छुट्टी? कंफ्यूजन हुआ दूर

Bank Holiday on Makar Sankranti: बुधवार यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti), पोंगल (Pongal) और उत्तरायण (Uttarayan) का पर्व मनाया जाएगा. त्योहारों के इस सीजन में बैंक ग्राहकों के मन में एक ही सवाल है, “क्या कल बैंक खुले रहेंगे या छुट्टी होगी?” चूंकि, इस बार संक्रांति की तारीख को लेकर थोड़ा असमंजस था (14 या 15 जनवरी), इसलिए छुट्टियों को लेकर भी कंफ्यूजन बना हुआ है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर स्थिति साफ कर दी है.

14 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को देश के कई प्रमुख राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और सिक्किम जैसे राज्यों में 14 जनवरी को बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

15 जनवरी को कहां रहेगी छुट्टी?

कुछ राज्यों में मकर संक्रांति या माघ बिहू (Magh Bihu) का पर्व 15 जनवरी को भी मनाया जा रहा है. इसलिए असम, तमिलनाडु (तिरुवल्लुवर दिवस) और हैदराबाद जैसे कुछ सर्किलों में 15 जनवरी (गुरुवार) को भी बैंक बंद रह सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मकर संक्रांति धमाका, ग्राहकों को मिल रही 111 से 10,000 तक की छूट

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

अगर आपके राज्य में कल बैंक बंद भी हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप Google Pay, PhonePe, Paytm और UPI का इस्तेमाल 24×7 कर सकते हैं. फंड ट्रांसफर (IMPS, NEFT) और अन्य बैंकिंग सेवाएं मोबाइल ऐप के जरिए सुचारू रूप से काम करेंगी. कैश निकालने के लिए एटीएम भी खुले रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: खुशसमाचारी! बजट से पहले प्रशासन का तोहफा, इन लोगों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, लिस्ट में अपना नाम चेक करें

The post Bank Holiday on Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर 14 या 15 जनवरी, कब रहेगी बैंकों की छुट्टी? कंफ्यूजन हुआ दूर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top