Hot News

Bank KYC Update: Axis बैंक का कर्मचारी बनकर फ्रॉड करनेवाला साइबर अपराधी अरेस्ट, UP और बिहार में कर चुका है ठगी

‍Bank KYC Update: धनबाद-धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने बुधवार को कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के पंचमही बरडंगाल निवासी जीतू रविदास को केवाइसी के नाम पर ठगी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से पांच सिम कार्ड और तीन मोबाइल जब्त किया है. जांच के दौरान पता चला कि वह कई लोगों से साइबर ठगी कर चुका है. उक्त जानकारी गुरुवार को साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय में दी. उन्होंने बताया गया कि ठगी के शिकार हुए तीन लोगों की जानकारी पुलिस को मिली है. आगे की जांच के बाद कई अन्य जानकारी भी मिलेगी. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. छापामारी दल में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, विष्णु कुमार गोस्वामी, एएसआइ मेरी प्रफुल्लित लकड़ा आदि शामिल थे.

बरामद नंबर खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज है शिकायत

डीएसपी ने बताया कि जीतू के पास मिले पांच सिम में से तीन नंबरों के खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज है. प्रतिबिंब एप से पता चला कि इसी सिम का प्रयोग कुमारधुबी में हो रहा है. इसी के आधार पर छापेमारी कर जीतू साइबर अपराध करते पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी करता है. उसने यूपी के मुन्नु सिंह से दो बार 50-50 हजार रुपये की ठगी. बिहार के एक व्यक्ति से 38 हजार रुपये की ठगी कर चुका है.

छह हजार में खरीदे पांच सिम कार्ड

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उसी क्षेत्र में रहने वाले आकाश रविदास जीतू को सिम कार्ड उपलब्ध कराता था. कुछ माह पहले ही जीतू ने आकाश से छह हजार में पांच सिम खरीदा और उसी से ठगी कर रहा था. इसके पहले भी आकाश ठगी में इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड उपलब्ध कराता रहा है. पुलिस आकाश की तलाश कर रही है. किसके नाम से सिम खरीदा गया और कहां से लिया गया, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है.

ये भी पढे़ं: Santhal Social Boycott: झारखंड में माझी बाबा का तुगलकी फरमान, 12 गांवों के 118 संताल परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

The post Bank KYC Update: Axis बैंक का कर्मचारी बनकर फ्रॉड करनेवाला साइबर अपराधी अरेस्ट, UP और बिहार में कर चुका है ठगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top