Hot News

Beautiful Baby Names: नन्ही परी और छोटे राजकुमार के लिए यहां देखें सुंदर नामों की लिस्ट 

Beautiful Baby Names: हर घर के बड़े चाहते हैं कि उनके प्यारे शिशु का नाम सुंदर अर्थ वाले और सबसे खास हो. नाम बच्चों के लिए सिर्फ पहचान नहीं होता, बल्कि ये उनके वर्तमान और भविष्य से भी जुड़ा होता है. आज हम आपके लिए लेकर है कुछ ब्यूटीफुल बेबी गर्ल और बॉय के नाम जिनके साथ उनके हिन्दी अर्थ भी दिए गए है. ये नाम सुनने में प्यारे हैं और अर्थ में भी बहुत अच्छे हैं. 

ब्यूटीफुल बेबी गर्ल नेम और उनके हिन्दी अर्थ (Beautiful Baby Girl Names)

  • पायल (Payal) – इस नाम का अर्थ होता है पैरों में पहनने वाला आभूषण.
  • प्रिया (Priya) – इस नाम का अर्थ होता है प्रिय और प्यारी.
  • तन्वी (Tanvi) – इस नाम का अर्थ होता है कोमल और सुंदर.
  • आरोही (Arohi) – इस नाम का अर्थ होता है संगीत की स्वर-सीढ़ी पर चढ़ने वाली.
  • परी (Pari) – इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग की अप्सरा.
  • आराध्या (Aaradhya) – इस नाम का अर्थ होता है पूजनीय और आराधना के योग्य.
  • सोनम (Sonam) – इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ण जैसी सुंदर.
  • तारा (Tara) – इस नाम का अर्थ होता है सितारा.
  • नेहा (Neha) – इस नाम का अर्थ होता है स्नेह और प्रेम.
  • पूजा (Pooja) – इस नाम का अर्थ होता है आराधना और उपासना.
  • अंजली (Anjali) – इस नाम का अर्थ होता है श्रद्धा से भरा अभिवादन.
  • कृति (Kriti) – इस नाम का अर्थ होता है रचना या सृजन.

ब्यूटीफुल बेबी बॉय नेम और उनके हिन्दी अर्थ (Beautiful Baby Boy Names)

  • वरुण (Varun) -इस नाम का अर्थ होता है जल के देवता.
  • नितिन (Nitin) – इस नाम का अर्थ होता है नियम और नीति का पालन करने वाला.
  • मोहित (Mohit) – इस नाम का अर्थ होता है आकर्षित और मोहित करने वाला.
  • अनिकेत (Aniket) – इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई निश्चित घर न हो, भगवान शिव.
  • शुभम (Shubham) – इस नाम का अर्थ होता है मंगल और शुभ.
  • देव (Dev) – इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर या भगवान.
  • हेमंत (Hemant) – इस नाम का अर्थ होता है शीत ऋतु का मौसम.
  • रोहन (Rohan) – इस नाम का अर्थ होता है ऊंचाई पर चढ़ने वाला, विकास करने वाला. 
  • अमन (Aman) – इस नाम का अर्थ होता है शांति और सुकून.
  • राजवीर (Rajveer) – इस नाम का अर्थ होता है राजा जैसा वीर.
  • अक्षय (Akshay) – इस नाम का अर्थ होता है जो कभी नष्ट न हो.
  • गौरव (Gaurav) – इस नाम का अर्थ होता है सम्मान और प्रतिष्ठा.

यह भी पढ़ें- Beautiful Hindu Baby Boy Names: अपने हीरो के लिए चुनें खास नाम, यहां देखें ब्यूटीफुल हिंदू बेबी बॉय के लिए नामों की लिस्ट 

यह भी पढ़ें- Baby Boy Names Inspired By Lord Ganesha: भगवान गणेश से प्रेरित देखें बेबी बॉय के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट 

The post Beautiful Baby Names: नन्ही परी और छोटे राजकुमार के लिए यहां देखें सुंदर नामों की लिस्ट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top