Hot News

Bengal News: कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में घर की छत गिरी, एक बुजुर्ग की मौत, कई लोग घायल

मुख्य बातें

Bengal News: कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में एक मकान की छत गिरने से एक बुजुर्ग स्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान राबिया खातून के रूप में हुई है. यह हादसा सोमवार तड़के पार्क सर्कस के लोहापूल मोहल्ले में हुआ. छत गिरने से एक शिशु समेत कई अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने दुर्घटनास्थल के आसपास के इलाके को बैरिकेड लगाकर घेर लिया है.

हादसे के वक्त सो रहे थे लोग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुआ. लोहपूल इलाके में स्थित तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर एक परिवार किराए पर रहता था. बताया जा रहा है कि पहली मंजिल की छत का एक हिस्सा गिर गया. उस समय घर में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. सोते समय ही छत उन पर गिर गई. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि राबिया की मौके पर ही मौत हो गई.

चार लोगों को मलबे से निकाला गया

हादसे के बाद, स्थानीय निवासियों ने परिवार को बचाने का काम शुरू किया. बुजुर्ग स्त्री सहित चार लोगों को घर के अंदर से बचाया गया और अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राबिया को मृत घोषित कर दिया. घायलों में दो शिशु भी शामिल थे. प्राथमिक उपचार के बाद एक शिशु को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. एक शिशु समेत दो अन्य घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

लंबे समय से घर की नहीं हुई थी मरम्मत

स्थानीय लोगों को मीडिया को बताया कि लोहपूल स्थित घर की रखरखाव ठीक नहीं थी. स्थानीय लोगों का दावा है कि घर की मरम्मत का काम लंबे समय से नहीं हुआ है. घर के मालिक से मरम्मत करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है. कई लोगों का मानना ​​है कि यही दुर्घटना का कारण हो सकता है. हालांकि, अब तक स्थानीय पुलिस स्टेशन में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिलहाल, पुलिस ने घर से सटी गली के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया है.

घर की मरम्मत को लेकर किरायेदार थे चिंतित

एक स्थानीय निवासी ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि यह बहुत पुराना घर है. छत का एक हिस्सा गिरने से हादसा हो गया, लेकिन घर का मालिक कहां है. अगर कोई संपत्ति का मालिक है, तो उसकी जिम्मेदारी बनती है. किसी की जान से खिलवाड़ करना सही नहीं है. किरायेदारों ने बार-बार मरम्मत की मांग की है.

Also Read: Bengal News: लक्ष्मी भंडार योजना पर भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी, भड़की टीएमसी

The post Bengal News: कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में घर की छत गिरी, एक बुजुर्ग की मौत, कई लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top