Hot News

Besan Methi Chilla: बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी स्नैक, ट्राई करें मेथी चीला

Besan Methi Chilla: सुबह की भागदौड़, ऑफिस और कॉलेज जाने की जल्दी या हल्की भूख में कुछ ऐसा बनाने की चाह होती है जो झटपट बन जाए और हेल्दी भी हो. ऐसे में आप जल्दी से चीला बना सकते हैं. बेसन के सिंपल चीला के बजाय आप मेथी चीला को बनाएं. मेथी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. अक्सर शिशु हरी सब्जियों को खाने से बचते हैं और इस बात से पैरेंट्स परेशान रहते हैं. बेसन और मेथी से बनी ये रेसिपी बच्चों को भी काफी पसंद आएगी. 

मेथी चीला बनाने के लिए सामग्री (Methi Chilla Ingredients)

  • मेथी के पत्ते- आधा कप 
  • बेसन- एक कप 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • पानी
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार 
  • हल्दी पाउडर- एक छोटा चम्मच 
  • तेल 

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला

मेथी चीला बनाने की विधि ( Besan Methi Chilla Recipe)

  • मेथी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसको बारीक काट लें. अब एक बाउल में मेथी के पत्तों को डालें और इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज को भी मिक्स कर दें. 
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नमक और गरम मसाला को मिक्स कर दें. 
  • इस मिश्रण में पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें. बैटर को ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं करें. 
  • अब एक तवे को गर्म करें और इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालें. अब आप एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे के ऊपर डालें और हल्के हाथों से इसे फैला दें. तेल को किनारों पर डालें और एक साइड से पक जाने के बाद इसे पलट दें. दूसरे साइड से भी इसे सुनहरा होने तक पका लें. 

यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट

यह भी पढ़ें- Sooji Chilla Recipe: सब्जियों से भरपूर और स्वाद में लाजवाब, ट्राई करें वेज रवा चीला

The post Besan Methi Chilla: बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी स्नैक, ट्राई करें मेथी चीला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top