Hot News

Best Online Courses After 12th: कम समय में देनी है करियर को उड़ान तो 12वीं के बाद करें ये ऑनलाइन कोर्स

Best Online Courses After 12th: आज के समय में अगर आप 12वीं के बाद जल्दी करियर शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. कम समय में करियर को उड़ान देने वाले कोर्स में डिजिटल मार्केटिंग और ग्राॅफिक डिजाइनिंग टाॅप ऑप्शन माने जाते हैं. 3 से 6 महीने के ये कोर्स कंप्लीट करने के बाद आप अच्छे पैकेज पर जाॅब शुरू कर सकते हैं. सबस अहम बात यह है कि ये कोर्स घर बैठे किए जा सकते हैं और अच्छी सैलरी वाली नौकरियों के लिए रास्ता खोलते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही बेस्ट ऑनलाइन कोर्स (Best Online Courses After 12th) के बारे में.

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स (Digital Marketing)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 3 से 6 महीने
  • संभावित सैलरी: 25,000 से 1,00,000 प्रति माह
  • क्या सीखेंगे: SEO, Social Media Marketing, Google Ads, Email Marketing
  • क्यों करें: आज हर कंपनी ऑनलाइन है और उन्हें अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत है.

ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designing)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 4 से 6 महीने
  • संभावित सैलरी: 20,000 से 80,000 प्रति माह
  • क्या सीखेंगे: Photoshop, Illustrator, Logo Design, UI/UX
  • क्यों करें: इस क्रिएटिव फील्ड में फ्रीलांसिंग और फुल-टाइम दोनों के जबरदस्त मौके हैं.

मोबाइल ऐप डेवलपमेंट (Mobile App Development)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 6 महीने से 1 साल
  • संभावित सैलरी: 30,000 से 1.5 लाख प्रति माह
  • क्या सीखेंगे: Android, iOS App Development, Java/Kotlin/Swift
  • क्यों करें: ऐप्स की दुनिया तेजी से बढ़ रही है और इसकी डिमांड हर सेक्टर में है.

डेटा एनालिटिक्स (Data Analytics)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 6 महीने
  • संभावित सैलरी: 40,000 से 2 लाख प्रति माह
  • क्या सीखेंगे: Excel, SQL, Power BI, Python Basics
  • क्यों करें: कंपनियों को निर्णय लेने के लिए डेटा एनालिस्ट की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें- Best BTech College 2025: Google-Apple जैसी कंपनियां दे रहीं प्लेसमेंट, इस काॅलेज में मिला Admission तो लाइफ सेट

Animation & VFX (Best Online Courses After 12th)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 6 महीने से 1 साल
  • संभावित सैलरी: 25,000 से 1.2 लाख प्रति माह
  • क्या सीखेंगे: 2D/3D Animation, Maya, After Effects
  • क्यों करें: फिल्मों, वेब सीरीज और एडवर्टाइजमेंट इंडस्ट्री में इसकी काफी डिमांड है.

नोट- Best Online Courses After 12th की जानकारी रिसर्च और रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है. कोर्स, एडमिशन और फीस से अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें.

The post Best Online Courses After 12th: कम समय में देनी है करियर को उड़ान तो 12वीं के बाद करें ये ऑनलाइन कोर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top