Hot News

Bettiah : गंडक नदी में डूबे बच्चों के परिजनों को दी सांत्वना

भितहा. सांसद सुनील कुमार और पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने धनहा थाना क्षेत्र के कठार पंचायत के खालवा पट्टी पहुंचकर बीते दिन गंडक नदी में डूबने से मृत पांच बच्चों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. कहा कि आपके हर दुख सुख में हम साथ खड़े हैं. सांसद कुमार ने भितहा अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला और मधुबनी अंचलाधिकारी नन्दलाल राम से दूरभाष पर बात अविलंब प्रशासनी सहायता दिलवाने की बात कही. सांसद ने कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है. इसे पूरा जिला हिल गया है. इस परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. इसमें बिना किसी देर किए ही प्रशासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि अविलंब मुहैया करने का प्रयास किया जाएगा. सांसद के साथ जिला पार्षद सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता,प्रखंड अध्यक्ष मधुबनी जदयू दूधनाथ कुशवाहा, डॉ.बीपी सिंह यादव,प्रदीप सिंह,रामप्रित सिंह,अनिल दास,राकेश सिंह,सहित जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bettiah : गंडक नदी में डूबे बच्चों के परिजनों को दी सांत्वना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top