Hot News

Bettiah : नीट की परीक्षा में वर्णिका व रिया कुमारी को सफलता

बगहा/ठकराहा.

बगहा बाजार निवासी सुरेश गुप्ता (पूर्व मुखिया) की पोती वर्णिका गुप्ता ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में 3960 रैंक लाकर परिवार के साथ पूरे बगहा का नाम रौशन किया है. वर्णिका के पिता आशीष आनंद गुप्ता जर्मन कंपनी में निदेशक के रूप में दिल्ली में कार्यरत है ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है. वर्णिका ने 12 वीं की बोर्ड में 98.2 प्रतिशत अंक लाकर दिल्ली एनसीआर में है टॉप किया है. नीट परीक्षा में पहले प्रयास में बेहतर अंक से उत्तीर्ण होकर पूरे बगहा का नाम रोशन किया है. वर्णिका गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है.

ठकराहा

प्रखंड की रिया कुमारी ने नीट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर इतिहास रचा है. रिया के पिता ललन पांडेय एक साधारण किसान हैं. उसकी प्रारंभिक शिक्षा ठकराहा में हुई. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और गोरखपुर से हुई. नीट परीक्षा उसे 9502 रैंक मिली है. रिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा हासिल की और घर पर ही तैयारी की. ठकराहा बीडीओ शांभवी श्रीवास्तव, मुखिया शोभा तिवारी, पूर्व मुखिया रमिला देवी, प्रखंड प्रमुख अंजू कुशवाहा ने उसकी सफलता पर बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bettiah : नीट की परीक्षा में वर्णिका व रिया कुमारी को सफलता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top