Hot News

Bhagalpur News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तीन दिनों तक चलने वाले आवासी कोस का हुआ शुभारंभ

वरीय संवाददाता, भागलपुर

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, भागलपुर शाखा द्वारा स्थानीय एक होटल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर तीन दिनों तक चलने वाले आवासीय कोर्स का शुभारंभ मंगलवार को हुआ. इस तीन दिवसीय पाठ्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, सीए विवेक कुमार गुप्ता, सीए कमल किशोर, सीए अभिषेक कुमार अग्रवाल, सीए सुमन ढांढनिया एवं दिल्ली से आये वक्ता डॉ सौरव माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.डॉ सौरव माहेश्वरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही है. हमारी जिंदगी का हर क्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की निगरानी में है. हम जो भी करते हैं वह पूर्ण रूपेण कृत्रिम बुद्धिमता की निगरानी में है. उन्होंने कहा कि हर चार्टर्ड अकाउंटेंट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी रहनी चाहिए एवं इस पर आधारित ऑडिट रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए. संस्था के अध्यक्ष सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला ने बिहार एवं झारखंड से आये लगभग 50 चार्टर्ड अकाउंटेंट का स्वागत किया. सीए अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह कोर्स तीन दिनों तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bhagalpur News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तीन दिनों तक चलने वाले आवासी कोस का हुआ शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top