Hot News

bhagalpur news.कविता में पूर्णेंदु, किस्सागोई में संजय और कहानी लेखन में चंद्रलोक रहे पहले स्थान पर

भागलपुर

सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन एयर थियेटर में गुरुवार को अंगिका महोत्सव का आयोजन किया गया. दूसरे दिन इस महोत्सव में कई प्रसिद्ध कवियों और अंगिका साहित्य के विशेषज्ञों ने भाग लिया. अंगिका भाषा व संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया. इनमें प्रतिभागियों ने अपनी काव्य रचनाओं और भाषणों के माध्यम से अंगिका भाषा की समृद्धि और संरक्षण का संदेश दिया. विजेताओं को मुख्य अतिथि डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने सम्मानित किया.

इन्हें किया गया सम्मानित

अंगिका कविता लेखन में पूर्णेंंदु कुमार चौधरी को प्रथम, आनंद को द्वितीय व चक्रधर को तृतीय पुरस्कार मिला. किस्सागोई के लिए संजय दिरवारी को प्रथम, सूरज कुमार भगत को द्वितीय व अर्पिता चौधरी को तृतीय पुरस्कार मिला. कहानी लेखन के लिए चंद्रलोक हिंदुस्तानी को प्रथम व सार्थक सिंह चिराग को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसी प्रकार प्रेमचंद पांडेय, सच्चिदानंद पाठक, विजेता मुद्गलपुरी, डॉ ब्रह्मदेव कुमार, विकास सिंह गुलटी, डॉ मंजीत सिंह किनवार, अनिरुद्ध प्रभास, नंद किशोर, डॉ मीरा झा, राज कुमार, संजय दिरवारी, अर्पित चौधरी, अजय कुमार राय, राजेश कुमार झा, नृत्यम अकेडमी, स्वेता हिंदुस्तानी को कवि गोष्ठी, कविता गायन व लोक नृत्य के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका व निर्णायक मंडल के रूप में डॉ मंजीत सिंह किनवार, सच्चिदानंद साह, डॉ विजय कुमार मिश्रा व गीतकार राजकुमार को भी सम्मानित किया गया.

—————

एकजुट होने का लिया गया संकल्प

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंगिका भाषा के प्रचार-प्रसार के महत्व को रेखांकित किया. इस भाषा की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. विभिन्न रचनाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सभी ने अंगिका की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post bhagalpur news.कविता में पूर्णेंदु, किस्सागोई में संजय और कहानी लेखन में चंद्रलोक रहे पहले स्थान पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top