Hot News

Bhagalpur news कैंप लगा रैयतों की बनेगी वंशावली, हर दिन लिये जायेंगे आवेदन

गोड्डा- पीरपैंती और विक्रमशिला-कटोरिया रेल लाइन के भू अर्जन की स्थिति जानने बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी कहलगांव पहुंचे. एसडीओ कार्यालय में डीएम ने कहलगांव व पीरपैंती अंचल में विभिन्न परियोजनाओं के लिए किया जा रहे भू-अर्जन की समीक्षा की. उन्होंने गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन के भू अर्जन को लेकर कहलगांव व पीरपैंती सीओ को निर्देश दिया कि संबंधित रैयतों से प्रतिदिन आवेदन लिये जायें. साथ ही कैंप लगाकर वंशावली बनाने व एलपीसी निर्गत करने की कार्रवाई करें.

डीएम ने कहा कि इस परियोजना के साथ-साथ 500 करोड़ से ज्यादा की सभी परियोजनाओं की प्रधानमंत्री कार्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है. भागलपुर जिला में आठ किलोमीटर में यह रेल लाइन पड़ती है. इसके साथ ही कहलगांव और पीरपैंती में चल रहे थर्मल पावर परियोजना, विक्रमशिला विश्वविद्यालय सहित सभी परियोजनाओं के भू -अर्जन की स्थिति की भी समीक्षा की गयी.

स्थल का किया गया निरीक्षण

डीएम ने कहा कि कहलगांव एसडीओ द्वारा सभी परियोजनाओं के भू -अर्जन की स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग व समीक्षा की जायेगी. समीक्षा के बाद जिलाधिकारी द्वारा विक्रमशिला – कटरिया रेल लाइन के नवादा के समीप माधवरामपुर मौजा थाना नंबर 60 में सर्वे स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां भूमि सर्वे का काम चल रहा है. डीएम वहां की जनता से मुखातिब हुए. वहां के अमीन की रिपोर्ट देखी. सरपंच द्वारा बनाया गया वंशावली मान्य होने की बात कही. इस दौरान रेलवे के अधिकारी भी उपस्थित थे. कहलगांव, रंगरा चौक और गोपालपुर सीओ को उस परियोजना के रैयतों के नाम, जमाबंदी नंबर, खाता, खेसरा, भूमि की किस्म से जिला भू अर्जन पदाधिकारी को शीघ्र अवगत कराने का निर्देश दिया. बैठक में कहलगांव एसडीओ, डीसीएलआर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सीओ व बीडीओ उपस्थित थे.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक में बुधवार की शाम करीब छह – सात बजे हेल्मेट पहना एक बाइक सवार युवक टकरा गया, जिससे घटनास्थल पर ही युवक का मौत हो गयी. भवानीपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले गयी. चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. युवक के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. पहचान खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव के जय किशोर साह का पुत्र सुमित कुमार साह ( 28 ) के रूप में हुई है. युवक बुधवार को पत्नी काजल कुमारी को करूआ मोड़ नवटोलिया ससुराल छोड़ने गया था. तीन-चार साल पहले उसकी शादी खगड़िया जिले के करूआ मोड़ नवटोलिया के स्व नंदकिशोर साह की पुत्री काजल के साथ हुई थी. उसे कोई संतान नहीं थी. थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bhagalpur news कैंप लगा रैयतों की बनेगी वंशावली, हर दिन लिये जायेंगे आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top