गोराडीह के गंगा करहरिया गांव में विलास मंडल के 20 वर्षीय पुत्र विक्रांत कुमार की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गयी है. पिता विलास मंडल ने बताया कि सोमवार को विक्रांत सुबह नौ बजे गोराडीह बाजार गया था. वह 12 बजे घर आया और अपनी मां के पास जा कर उल्टी करने लगा. उससे पूछा कि क्या हुआ, वह कुछ नहीं बोल सका. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. शाम छह बजे इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने विक्रांत को मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को बरारी थाना पुलिस ने विक्रांत के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पिता ने बताया कि विक्रांत ने क्या खाया, उसे कुछ नहीं पता लेकिन उसके मुंह से काफी दुर्गंध आ रही थी. पिता ने यह भी बताया कि विक्रांत लुधियाना में रह कर कमाई करता था. डेढ़ माह पहले घर आया था. यह भी बताया कि जब से वह लुधियाना गया तब से शराब का आदि हो गया था. वह घर से बाइक ले कर अकेले निकलता था और शराब पी कर चला आता था. विक्रांत घर का बड़ा लड़का था. उसकी असामयिक मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है. पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जतायी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Bhagalpur News. गंगा करहरिया गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

