Hot News

bhagalpur news. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से बिना मंजूूरी हुई खिलाड़ियों की नीलामी, भागलपुर क्रिकेट लीग पर रोक

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में शनिवार को आइपीएल के तर्ज पर भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन चार का दो रोमांचक मैच स्पोर्ट्सा गया था. दूसरे ही दिन रविवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने फरमान जारी कर बीसीए लीग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी. बताया जा रहा है कि बीसीए से बिना मंजूरी के खिलाड़ियों की नीलामी की गयी. बीसीएल लीग को लेकर मानक को पूरा नहीं किया गया. भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) सूत्रों के अनुसार बीसीए के वरीय अधिकारी ने मेल से पत्र भेजकर बीसीएल लीग के बारे में मान्यता संबंधित जानकारी मांगी. बीडीसीए ने मेल से भेजे जवाब में कहा कि बीसीएल को किसी प्रकार की मान्यता बीडीसीएल से नहीं दी गयी है. मामला प्रकाश में आने के बाद बीसीएल लीग के आयोजन पर रोक लगा दी गयी है. बीसीए के सूत्रों के अनुसार बिना अनुमति के आयोजन कराने पर नियम संगत कार्रवाई हो सकती है. कुछ बीसीएल लीग में स्पोर्ट्स रहे क्रिकेटरों पर भी गाज गिर सकती है. बीसीए मामले में पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहा है. दूसरी तरफ बीसीएल लीग के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मौसम खराब रहने के कारण मैच रोका गया है. किसी प्रकार का कोई मामला नहीं है. दो से तीन दिन में मैच शुरू होगा.

बीसीसीआइ से लिखित शिकायत की

बताया जा रहा है कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के एक जिम्मेदार ने सैंडिस में चल रहे बीसीएल लीग मामले में बीसीसीआइ से शिकायत की है कि बिना मंजूरी के आयोजन किया जा रहा है. बीसीए से बिना मंजूरी के ही खिलाड़ियों की नीलामी की गयी. इसके अलावा कई और गंभीर आरोप लगाया है. इस बाबत बीसीसीआइ ने बीसीए के जिम्मेदार को पत्र भेज कर मामले में जानकारी मांगी है. कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस बाबत बीसीए के जिम्मेदार ने भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को मेल से पत्र भेजकर जानकारी मांगी. इसे लेकर जिला एसोसिएशन ने रविवार को भेजे जवाब में कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गयी. साथ ही पत्र में मामले में अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई के लिए बीसीए से मार्गदर्शन मांगी है.

मैच देखने आये दर्शक लौटे

रविवार की छुट्टी में दर्शक बड़ी संख्या में सैंडिस स्टेडियम बीसीएल लीग देखने पहुंचे थे, लेकिन निराश होकर स्टेडियम से निकल गये. हालांकि, बीसीएल लीग से जुड़े लोगों ने दर्शकों को बताया कि मौसम खराब होने के कारण पिच पर नमी है. इस वजह से मैच नहीं हो पा रही है. पिच के पीछे क्या स्पोर्ट्स चल रहा है, इसे बताने से हर कोई बच रहा था. प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी भी किनारे-किनारे थे. कुछ खिलाड़ी बीसीए की कार्रवाई के डर से मैदान में नहीं दिखे.

दूसरे राज्य व अलग-अलग जिला के खिलाड़ी भी हैं शामिल

सूत्रों के अनुसार भागलपुर के अलावा दूसरे राज्य व सूबे के विभिन्न जिला के नामचीन खिलाडी भी बीसीएल लीग के लिए नीलामी हुए हैं. उन खिलाड़ी की बोली सबसे ज्यादा लगी थी. बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में रणजी, विजय हजारे, मुन्ना मुश्ताक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले चुके खिलाड़ी भी स्पोर्ट्स रहे थे. उन खिलाड़ियों ने बीसीए से स्पोर्ट्सने के लिए अनुमति तक नहीं ली थी. ऐसे में भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों पर सवाल उठने लगा है.

आइपीएल की तर्ज पर आयोजन

मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा था

चौका-छक्का लगने पर चीयरलीडर की व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर चारू शर्मा ने नीलामी कार्यक्रम का किया था संचालन

आठ टीम के कुल 136 खिलाड़ियों की हुई थी नीलामी

प्रतियोगिता के आरंभ होने से एक दिन पहले सैंडिस स्टेडियम में हुआ था समारोह

बीसीसीआइ का फरमान

जिला से लेकर राज्य स्तर पर होने वाले क्रिकेट लीग के आयोजन पर रोक

खिलाड़ियों की नीलामी नहीं कर सकते

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति

दूसरे फॉर्मेट पर प्रतियोगिता का आयोजन संभाव

बीसीसीआइ या बीसीए से मान्यता प्राप्त खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लेना होगा एनओसी

मैच के आयोजन को लेकर विकल्प पर जोर

बीसीए से प्रतियोगिता शुरू करने के लिए लेनी होगी अनुमति

सबसे पहले बीसीएल लीग को करना पड़ सकता है स्थगित

प्रतियोगिता का नाम बदल कर हो सकता है मैच शुरू

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी बीसीए के अधिकारी से संपर्क कर मैच शुरू करने को लेकर अनुरोध किया

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post bhagalpur news. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से बिना मंजूूरी हुई खिलाड़ियों की नीलामी, भागलपुर क्रिकेट लीग पर रोक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top