Hot News

Bhagalpur news वास भूमि मिलने तक अतिक्रमण हटाने का विरोध करेंगे भूमिहीन

नारायणपुर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भूमिहीन विस्थापितों ने बैठक कर प्रशासन से बास योग्य भूमि उपलब्ध कराने की मांग की. बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के मो शमशाद, मो भानू, बागेश्वर साह, अशोक ऋषिदेव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था प्रशासन को सुनिश्चित करनी चाहिए. बैठक में मौजमाबाद, चकरामी, नारायणपुर, मधुरापुर और मौजमा गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे. मधुरापुर के विस्थापित मदन पोद्दार ने बताया कि 23 दिसंबर को अतिक्रमण मुक्ति अभियान में जीएन बांध पर रेलवे की जमीन पर बना उनका घर तोड़ दिया गया, जिससे उनका परिवार बेघर हो गया. गंगापुर के अकाली मंडल, कारे मंडल और गुड्डू ने कहा कि उन्हें पर्चा तो मिला है, लेकिन अब तक दखल नहीं मिल सका है. वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया गया है. मौजमा के छोटे लाल और मूसो देवी ने बताया कि प्रशासन से मिले 60 हजार रुपये और अपनी जमा पूंजी से भगवान पेट्रोल पंप के आसपास 10 धूर जमीन खरीदी, लेकिन तीन वर्षों से म्यूटेशन नहीं हो पाया है. चकरामी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के शंकर दास ने कहा कि उन्हें अब तक पर्चा नहीं मिला है, ऐसे में घर टूटने के बाद वह कहां जाएं. चकरामी की सविता देवी ने बताया कि पति बाहर मजदूरी करते हैं और घर टूटने का भय हमेशा बना रहता है. छात्र सोनू, विशाल, भास्कर, प्रिंस और सपना ने कहा कि घर उजड़ने की आशंका से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में परेशानी हो रही है. मो शमशाद ने कहा कि ठंड के मौसम में शिशु, बुजुर्ग और स्त्रीएं कहां जाएंगे, यह प्रशासन को सोचना चाहिए. बैठक में सैकड़ों की संख्या में भूमिहीन विस्थापित स्त्री-पुरुष मौजूद थे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bhagalpur news वास भूमि मिलने तक अतिक्रमण हटाने का विरोध करेंगे भूमिहीन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top