Hot News

Bhagalpur news विद्यालय शिफ्ट करने से अभिभावकों में रोष

मवि जगदीशपुर में शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई. अभिभावकों ने मवि जगदीशपुर का लोकनाथ में शिफ्ट होने पर आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय का अस्तित्व बनाये रखने को लेकर वह हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं. अभिभावकों ने विरोध में अधिकारियों का घेराव की बात भी कही. संगोष्ठी में पाठ्य पुस्तक, डायरी, पोशाक आदि योजनाओं की चर्चा की गयी. अभिभावकों ने आइसीटी लैब, साफ-सफाई, स्मार्ट क्लास आदि सुविधाओं का अवलोकन किया. संगोष्ठी में शिक्षक नवल किशोर पंजियारा, प्रतिमा मिश्रा, बीबी नाहिदा, नीरज कुमार, मुरली कुमार मंडल, पुष्पलता कुमारी, अभिभावक यशोदा देवी, खुशबू देवी, मीना देवी, सुलोचना देवी, दीपा देवी, मंजु देवी, गुड़िया देवी, पूजा देवी सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे.

डायन के आरोप में स्त्री से मारपीट, सात लोगों पर केस

शाहकुंड बेलथू गांव की स्त्री ललिता देवी को पड़ोसियों ने डायन के आरोप में बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जख्मी स्त्री का इलाज शाहकुंड सीएचसी में हुआ. जख्मी स्त्री ने दर्ज केस में कहा है कि घर में खाना बनाने के क्रम में अकेली थी. पड़ोस के सात आऱोपितों ने हाथ-पैर बांध डायन के आरोप में पिटाई की. आरोपितों की पिटाई से स्त्री अर्धनग्न हो गयी. आरोपितों ने केस दर्ज कराने पर स्त्री का अर्धनग्न वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. आरोपितों के इस हरकत की गुहार स्त्री ने पंचायत में लगायी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. डरी सहमी स्त्री ने गांव के गुंजा देवी, मिथुन महतो, श्रवण महतो, दिवाकर कुमार, सारथी देवी, सुलोचना देवी, विलाचन महतो पर केस दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी.

जदयू जिलाध्यक्ष ने महादलित परिवार की समस्याओं को सुना

शाहकुंड कसवा खेरही पंचायत के गोरगम्मा गांव में महादलित परिवार की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर विवाद उत्पन्न कर दिया है. जदयू के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष महेश दास गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को सुलझाया. महादलित परिवार के लोगों ने जदयू नेता महेश दास को बताया कि शिवरामपुर मौजा में बिहार प्रशासन ने हमलोगों को जमीन मुहैयी है, लेकिन गांव के दबंग लोग हमलोगों की जमीन पर जबरन कर रहे हैं. महादलित परिवार की इस समस्या को सुन जदयू के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर मामले को समझा बुझाकर शांत कराया. महेश दास ने बताया कि वार्ता को नहीं मान महादलित परिवार को नाहक परेशान करने पर अंचल कार्यालय से न्याय की गुहार लगायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bhagalpur news विद्यालय शिफ्ट करने से अभिभावकों में रोष appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top