Hot News

bhagalpur news. सुलतानगंज में पक्का घर अभियान तेज

शुभंकर, सुलतानगंज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सुलतानगंज प्रखंड में पक्का घर पाने की उम्मीद लगाए हजारों परिवारों के लिए राहत की समाचार है. प्रखंड की 18 पंचायतों में आवास प्लस सूची में शामिल 18,568 परिवारों का सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है. सत्यापन के बाद ग्रामसभा से प्राथमिकता तय कर लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाएगा. वहीं, राशि लेकर भी आवास निर्माण पूरा नहीं करने वाले लाभुकों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. बताया कि सुलतानगंज के 18 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सूची में 18,568 जरूरतमंद परिवारों का नाम शामिल किए जाने के बाद प्रशासन ने सत्यापन अभियान को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. तीन स्तरों पर पारदर्शी सत्यापन व्यवस्था योजना के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन पंचायत, प्रखंड और जिला तीन स्तरों पर किया जा रहा है. ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक मो कादिर आलम ने बताया कि पंचायत स्तर पर सर्वेक्षित परिवारों का सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है, जबकि प्रखंड स्तर पर कार्य तेज गति से जारी है. जिला स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा. ग्रामसभा तय करेगी प्राथमिकता सत्यापन के बाद प्रत्येक पंचायत में ग्रामसभा आयोजित की जाएगी, जहां वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की प्राथमिकता तय की जाएगी. इसी प्राथमिकता सूची के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर स्वीकृत किया जाएगा, ताकि योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे. अपूर्ण आवासों पर प्रशासन सख्त बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि जिन लाभुकों ने आवास निर्माण के लिए राशि प्राप्त की और घर पूरा नहीं किया है, उन्हें अविलंब निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित लाभुकों के खिलाफ कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. पुराने वर्षों के अधूरे आवास चुनौती वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच स्वीकृत 62 आवास अब तक पूर्ण नहीं हो सके हैं. इनमें से 6 लाभुकों से प्रशासनी राशि की रिकवरी की जा चुकी है, जबकि शेष लाभुकों के विरुद्ध नीलाम पत्रवाद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान कुल 3,589 लाभुकों को प्रथम किस्त प्रदान की गई. वहीं 2,708 लाभुकों को द्वितीय किस्त और 1,235 लाभुकों को तृतीय किस्त दी गई है. बावजूद द्वितीय किस्त के बाद 265 आवास और तृतीय किस्त के बाद 416 आवास अब तक अधूरे पाए गए हैं. इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. राशि की कमी से भुगतान रुका आवास पर्यवेक्षक ने बताया कि जून 2025 से राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण कई लाभुकों को भुगतान नहीं मिल पाया है. प्रथम किस्त लेने के बाद 616 आवास ऐसे हैं, जिनका निर्माण द्वितीय किस्त के स्तर तक पूरा हो चुका है, लेकिन भुगतान लंबित है. इसके अलावा 1,057 लाभुकों ने ढलाई का कार्य पूरा कर लिया है, पर राशि नहीं मिल पाने से आगे का निर्माण प्रभावित हुआ है. हजारों परिवारों का सपना होगा साकार सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया पूरी होते ही सुलतानगंज प्रखंड में हजारों कच्चे घर पक्के आशियानों में तब्दील होंगे. इससे न केवल गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा. सुलतानगंज में पीएम आवास योजना ग्रामीण की अब तक की स्थिति किस्तों की स्थिति (2024-25 व 2025-26) प्रथम किस्त प्राप्त लाभुक : 3,589 द्वितीय किस्त प्राप्त लाभुक : 2,708 तृतीय किस्त प्राप्त लाभुक : 1,235 -अब तक अधूरे आवास द्वितीय किस्त के बाद अपूर्ण आवास : 265 तृतीय किस्त के बाद अपूर्ण आवास : 416 सभी को नोटिस जारी, फिर भी निर्माण अधूरा -पुराने वर्षों की स्थिति (2016-17 से 2021-22) अब भी अपूर्ण आवास : 62 राशि रिकवरी की गई : 6 लाभुक शेष पर नीलाम पत्रवाद की प्रक्रिया जारी.

The post bhagalpur news. सुलतानगंज में पक्का घर अभियान तेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top