Hot News

Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड का नाम गांधी मैदान करने की मांग

वरीय संवाददाता, भागलपुर

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी. गांधी हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति डॉ मनोज कुमार द्वारा तैयार पांडुलिपि “बिहार में बापू ” पर चर्चा की गयी. यह माना गया कि भागलपुर में गांधी के विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता है. इसलिए सर्व सम्मति से बिहार प्रशासन और भागलपुर प्रशासन से मांग की गयी कि महात्मा गांधी जिन-जिन जगहों पर गये हैं उस स्थल को संरक्षित किया जाये. यह बिहार प्रशासन के घोषणा में भी शामिल है. साथ ही मांग की गयी कि सैंडिस कंपाउंड का नाम गांधी मैदान किया जाये. गांधी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर स्मारक स्थल विकसित किया जाये.

भागलपुर में बापू से जुड़े लोगों की बनेगी सूची

सैंडिस कंपाउंड में अवस्थित जयप्रकाश उद्यान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थापित की जाये. आगामी कार्यक्रम के रूप में तय किया गया कि 12 मई को बुद्ध जयंती के अवसर पर “महात्मा बुद्ध का संदेश और वर्तमान संदर्भ, “विषय पर संगोष्ठी का आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में किया जायेगा. 10 मई को गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर में “बिहार में बापू ” विषय पर सेमिनार आयोजित किया जायेगा. बिहार में बापू विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा रखी जायेगी. यह भी तय किया गया कि भागलपुर में गांधी से जुड़े लोगों की एक सूची बनायी जायेगी. बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ मनोज कुमार, डॉ योगेंद्र, उदय, मनोज मीता, महबूब आलम, वासुदेव भाई, संजय कुमार, सुभाष कुमार प्रसाद, दिव्या गुप्ता, अनीता शर्मा, प्यारी देवी व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड का नाम गांधी मैदान करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top