Hot News

Bhojpuri: भोलेनाथ के भक्तों के लिए रितेश पांडे का तोहफा, ‘चिलम के दम पर’ गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर रितेश पांडे एक बार फिर सावन में धमाल मचाने आ गए हैं. रितेश का नया सावन स्पेशल गाना ‘चिलम के दम पर’ रिलीज हो चुका है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. हर साल सावन आते ही रितेश महादेव के भक्तों के लिए नया गाना लेकर आते हैं और इस बार भी उन्होंने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है. यह गान रिलीज होते ही शिव भक्तों और रितेश के फैंस के बीच वायरल हो गया है.  

चिलम पकड़े शिव की भक्ति में लीन है रितेश 

सावन का महीना भगवान शिव के लिए होता है. इस समय उनके भक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और भक्ति में लीन रहते हैं. भोजपुरी सिंगर्स भी इस खास महीने में भोलेनाथ के लिए नए-नए गाने बनाते हैं. रितेश ने इस गाने का पोस्टर एक दिन पहले शेयर किया था जिसमें वह हाथ में चिलम पकड़े दिख रहे हैं. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि जल्दी ही गाना आएगा. गाने में उनके साथ गौरी सुब्बा भी लीड रोल में दिख रही हैं. गाने का टीजर भी पहले शेयर किया गया था, जिसके बाद फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए थे. 

पिछला गाना भी हुआ था हिट 

‘चिलम के दम पर’ गाने को रितेश पांडे और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है. इस गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने तैयार किया है और इसके बोल मुन्ना मोहित ने लिखे हैं. यह गाना मार्स मेलॉडी भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रितेश पांडे का पिछला गाना ‘गोरी लंदन के’ भी खूब हिट रहा था. यह गाना उनकी फिल्म सनम मेरे हमराज का था. उस गाने को रितेश और खुशबू तिवारी ने गाया था. इसके बोल सत्या सावरकर ने लिखे थे और इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया था. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: प्रधान की पत्नी बन पति की तारीफ करती दिखी अक्षरा सिंह, कॉमेडियन सतीश रे संग जमकर लगाए ठुमके

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म ‘जलवा’ का दमदार ट्रेलर हुआ जारी, डबल रोल में दो हीरोइन संग करेंगे रोमांस

The post Bhojpuri: भोलेनाथ के भक्तों के लिए रितेश पांडे का तोहफा, ‘चिलम के दम पर’ गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top