Hot News

Bhojpuri: मंदिर के सामने गंदे कपड़े और जमीन पर बैठे मिले पवन सिंह, जानें क्या है पूरा मामला

Bhojpuri: भोजपुरी सिमेना में सबसे ज्यादा हैंडसम और स्टाइलिश पवन सिंह लगते है. पवन सिंह का अंदाज और उनके रहने का तरीका सब कुछ बहुत ही शानदार लगता है, इसीलिए उन्हें सलमान खान भी लोग कहते है. हाल ही में उनका नया गाना ‘जवार हो या जिला’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसे 813 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसी बीच उनके नए गाने का एक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें वह लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी और गंदे कुर्ते पजामे में मंदिर के सीढ़ियों पर मजनू की हालत में दिखाई दे रहे है. 

जल्द रिलीज होगा पवन सिंह का गाना 

पवन सिंह के इस वीडियो से पहले एक तस्वीर भी शेयर हुई थी, जिसे देखने के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई थी और सभी परेशान हो गए थे. लेकिन अब सब कुछ क्लियर हो गया है कि ये एक म्यूजिक एल्बम का विडियो है और यह जल्द ही रिलीज हो जायेगी. प्रियांशु सिंह ने इंस्टाग्राम पर 2 फोटोज को शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था कि ‘जल्द आ रहा है, दिल की भावनाओं के साथ, पवन सिंह भईया जी के साथ’. इस कैप्शन के साथ एक हार्टब्रोकेन इमोजी भी था. 

‘अकेलेपन की भी एक…’

इसके बाद पवन सिंह ने भी एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अकेलेपन की भी एक खूबसूरती है, ये आपको आपकी हकीकत से मिलवाती है. जल्द आ रहा है.’ इसके बाद कई यूजर्स पवन सिंह के पोस्ट पर कमेंट कर रहे है, जिसमें एक फैन ने लिखा, ‘ये क्या हुआ भईया?’ तो दूसरे फैन ने उसे रिप्लाई कर बताया कि ‘पवन भईया को कुछ नहीं हुआ ये गाने का फर्स्ट लुक वीडियो है.’ इसी तरह कई लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं और पवन सिंह को प्यार दे रहे है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू ने RCB की जीत पर बना दिया नया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

ये भी पढ़ें: Movies Release in July: तारीख नोट कर लें, रोमांटिक से लेकर कॉमेडी तक, इन फिल्मों से जुलाई में थिएटर में लगेगा मेला

The post Bhojpuri: मंदिर के सामने गंदे कपड़े और जमीन पर बैठे मिले पवन सिंह, जानें क्या है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top