Hot News

Bhojpuri Serial Gharwali-Pedwali: भोजपुरी सुपरनैचुरल कॉमेडी ‘घरवाली-पेड़वाली’ में बृज भूषण शुक्ला की धांसू एंट्री, सुरेश के रोल में आएंगे नजर

Bhojpuri Serial Gharwali-Pedwali: नया शो ‘घरवाली-पेड़वाली’ दर्शकों को हंसी, मस्ती और हल्के-फुल्के डर से भरी एक मजेदार यात्रा पर ले जाने वाला है. कॉमेडी और थोड़े से खौफ का यह अनोखा तड़का इस शो को और भी खास बनाता है. अब इस शो में प्रतिभावान अभिनेता बृज भूषण शुक्ला, जो ओटीटी और वेब सीरीज में अपने असरदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. इस शो में वे सुरेश का किरदार निभा रहे हैं.

शो को लेकर उत्साहित हैं बृज भूषण

बृज भूषण कहते हैं, “जब मुझे पता चला कि एंडटीवी पर यह शो हॉरर-कॉमेडी है, तो मैंने तुरंत हां कर दी. टीवी पर यह जॉनर कम देखने को मिलता है, इसलिए कुछ नया और हटकर करने का मौका मेरे लिए बहुत रोमांचक था. मैं लंबे समय से कॉमेडी में लौटना चाहता था, और यह शो बिल्कुल सही मौका लगा. कहानी ताजा है, टीम बढ़िया है और स्क्रिप्ट में एक अलग ही आकर्षण है.”

किरदार की झलक

अपने किरदार के बारे में बताते हुए वो कहते हैं कि “मैं सुरेश का रोल कर रहा हूं, जो दो भाइयों में से एक है और अपनी ही बेफिक्र दुनिया में जीता है. रमेश और सुरेश दोनों ही मजेदार अंदाज में गैर-जिम्मेदार हैं- हमेशा आराम में, हमेशा भटके हुए और जिम्मेदारियों से दूर. लेकिन सुरेश की एक भावुक साइड भी है, जो उसे अपने परिवार से जोड़े रखती है. यही पहलू इस किरदार को निभाने को और दिलचस्प बना देता है. मुझे भरोसा है कि दर्शक उसे सिर्फ हंसोड़ नहीं, बल्कि अपना-सा भी महसूस करेंगे खासकर वे लोग जिन्हें अपने परिवारों में ऐसे चाचा-मामा जरूर मिले होंगे.”

अनोखे टाइटल पर बात

अनोखे टाइटल पर बात करते हुए बृज भूषण बताते हैं कि “‘घरवाली पेड़वाली’ नाम ही इतना हटकर और दिलचस्प है कि जिसे भी मैं सुनाता हूं, वह पहले हंसता है और फिर पूछता है- आखिर है क्या? यही नाम लोगों के बीच बातचीत शुरू कर देता है. इस टाइटल में एक अलग ही आकर्षण है, और शायद यही इस शो की सबसे बड़ी ताकत भी है.”

The post Bhojpuri Serial Gharwali-Pedwali: भोजपुरी सुपरनैचुरल कॉमेडी ‘घरवाली-पेड़वाली’ में बृज भूषण शुक्ला की धांसू एंट्री, सुरेश के रोल में आएंगे नजर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top