Hot News

Bhojpuri Song: एक और इमोशनल सॉन्ग! भगवान करस के बाद इस गाने में भी छलका पवन सिंह का दर्द, गली-गली घूम प्रमिका को ढूंढते दिखे एक्टर

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने दर्दभरे गानों के लिए खूब जाने जाते हैं. अब उन्होंने अपना नया सैड सॉन्ग ‘कौन ठगवा नगरियां लूटल हो’ रिलीज कर दिया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. पवन सिंह के इस नए गाने को 7 जुलाई को आशी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. उन्होंने इस गाने को अपनी आवाज में गाकर और शानदार बना दिया है. 

प्रेमिका को ढूंढते दिखे पवन सिंह 

इस गाने में पवन सिंह अपनी प्रेमिका को ढूंढते नजर आ रहे हैं. वो गली-गली घूमते हैं और अपने खोए हुए प्यार को ढूंढने की कोशिश करते हैं. इस गाने के बोल इतने दर्दभरे हैं कि सुनकर किसी का भी दिल भर आएगा. गाने के बोल प्रफुल तिवारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है. गाने में पवन सिंह के इमोशनल एक्सप्रेशन और उनके अभिनय ने गाने को और भी खास बना दिया है. गाना रिलीज होते ही लोगों ने इसे बहुत पसंद किया और कुछ घंटों में ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं.

पिछला सैड सॉन्ग भी हुआ सुपरहिट 

इससे पहले भी पवन सिंह का एक सैड सॉन्ग ‘भगवान करस’ रिलीज हुआ था, जिसे 12 जून को मीरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. उस गाने को भी पवन सिंह ने ही गाया था और इसके बोल रोहित सिंह ने लिखे थे. उस गाने को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पवन सिंह के फैंस को उनके रोमांटिक और पार्टी सॉन्ग तो पसंद आते ही हैं, लेकिन उनके दर्दभरे गानों की बात ही कुछ और है. इस नए गाने को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: सावन में हो रही भोजपुरी गीतों की बारिश! ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ में माही श्रीवास्तव ने महादेव से मांगा सपनों जैसा वर

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: पहले रानी और अब आम्रपाली! फिल्म के सेट पर ये सब करती है भोजपुरी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

The post Bhojpuri Song: एक और इमोशनल सॉन्ग! भगवान करस के बाद इस गाने में भी छलका पवन सिंह का दर्द, गली-गली घूम प्रमिका को ढूंढते दिखे एक्टर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top