Hot News

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 12: हिट या फ्लॉप? ‘भूल चुक माफ’ की 12 दिन की कमाई से खुला राज, जानें टोटल कलेक्शन

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 12: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चुक माफ की स्पीड अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे और फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर स्लो रही थी. हालांकि इसके बाद मूवी ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और अब तक इसने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. आइए आपको 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

भूल चुक माफ की रफ्तार हुई धीमी

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म भूल चुक माफ राजकुमार राव की तीसर सबसे बड़ी कमाई करने वाली मूवी बन गई है. वामिका गब्बी की पिछली रिलीज हुई फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. ऐसे में उनकी ये हालिया रिलीज मूवी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसने बेबी जॉन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 12वें दिन मूवी ने अबतक 0.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. अब तक टोटल कमाई मूवी ने 61.28 करोड़ रुपये कर लिया है.

भूल चुक माफ का कलेक्शन

Bhool Chuk Maaf Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 9- 5.15 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 10- 6.47करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 11- 2.3 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 11- 0.03 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 61.28 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

The post Bhool Chuk Maaf Box Office Day 12: हिट या फ्लॉप? ‘भूल चुक माफ’ की 12 दिन की कमाई से खुला राज, जानें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top