Hot News

Bhumi Survey: नीतीश सरकार ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट

Bhumi Survey: बिहार प्रशासन ने लोगों को आ रही परेशानी को कम करने के लिए चल रहे भूमि सर्वे को पूरा करने की डेडलाइन जुलाई 2026 से बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दी है. सूत्रों के मुताबिक बिहार प्रशासन जमीन सर्वे के लिए स्वघोषणा (Self Declaration) और वंशावली जमा करने की तिथि भी बढ़ाने पर विचार कर रही है. फिलहाल प्रशासन ने 31 मार्च तक ये जमा करने की तिथि निर्धारित की है.

मंत्री संजय सरावगी क्या बोले

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से सर्वर में परेशानी थी. काम ठीक से नहीं हो पा रहा था. बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे थे. इस वजह से दिसंबर 2026 तक पूरे प्रदेश में सर्वे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. विधानसभा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का 1956 करोड़ का बजट पेश करते हुए सरावगी ने ये जानकारी साझा की. साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में इस विभाग में 287 राजस्व अधिकारी और 3559 राजस्व कर्मचारी की बहाली होगी.

सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग कोप्रस्ताव भेज दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्ट कर्मचारियों पर प्रशासनी तंत्र की 24 घंटे नजर है. सावधान रहें, अगर गलती करते पकड़े जायेंगे तो सख्त कार्रवाई तय है.

इसे भी पढ़ें: Big Accident: एक को बचाने में डूबे तीन दोस्त, होली से पहले सिवान में हाहाकार

Document
प्रतीकात्मक फोटो

डिजिटल भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे

मंत्री संजय सरावगी ने आगे बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य लोगों को डिजिटल भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराना है, ताकि आने वाले दिनों में विवाद ने हो. उन्होंने सदन में बताया कि प्रशासन को भूमिहीनों और कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भी जमीन की जरुरत है. उन्होंने कहा, “सर्वर में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां थीं. विभाग यह तय करेगा कि स्व-घोषणा दस्तावेज अपलोड करने की 31 मार्च, 2025 की समय सीमा को भी बढ़ाया जाना चाहिए या नहीं.”

इसे भी पढ़ें: Bihar: हुड़दंगियों पर लगाम लगाएगी बिहार पुलिस, होली और जुम्मा पर प्रशासन अलर्ट, 600 जगहों पर तैनात रहेंगे 5000 जवान

The post Bhumi Survey: नीतीश प्रशासन ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top