Hot News

Big Accident: होली से पहले सिवान में हाहाकार, सरयू नदी में डूबे तीन लोग

Big Accident: सिवान में नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई है. तीनों युवक सरयू नदी में नहाने गए हुए थे, इसी दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई है. तीनों मृत युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं. मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना दरौली थाना क्षेत्र के सरयू नदी घाट की है. मृतकों की पहचान दरौली के मंगरौली गांव के सूरज, सनी और रितेश कुमार के रूप में हुई है.

एक को बचाने में तीनों डूबे

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगरौली गांव के तीनों दोस्त एक साथ सरयू नदी में नहाने गए हुए थे. तभी अचानक एक दोस्त गहरे पानी में डूबने लगा. इसके बाद दोनों दोस्त उसको बचाने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान गहरे पानी में तीनों दोस्त डूब गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पसरा मातम

पुलिस ने गोताखोर की मदद से तीनों युवक को नदी से बाहर निकाल कर दरौली रेफरल अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने तीनों युवक को मृत घोषित कर दिया. तीनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं.

The post Big Accident: होली से पहले सिवान में हाहाकार, सरयू नदी में डूबे तीन लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top