Hot News

Bigg Boss Friendship: अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे की दोस्ती में फिर आई दरार, एक दूसरे को किया अनफॉलो

Bigg Boss Friendship: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 से निकलकर पॉपुलर हुए अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. शो के दौरान दोनों की दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया था. घर के अंदर दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते थे और उनकी बॉन्डिंग सोशल मीडिया तक छाई रही.

बिग बॉस हाउस में भी हुई थी खटपट

लेकिन अभिषेक के एलिमिनेशन के बाद उनकी दोस्ती में पहली बार दरार दिखी थी. हालांकि, बिग बॉस 19 खत्म होते-होते दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता दिखा और फैंस को लगा कि पुरानी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं. मगर अब एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

दोनों ने एक दूसरे को किया अनफॉलो

दरअसल, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ये वही दोस्त हैं, जो कुछ ही दिन पहले दुबई ट्रिप पर साथ नजर आए थे. रिजवान साजन की पार्टी से लेकर कई इवेंट्स तक दोनों साथ दिखे थे. बिग बॉस 19 की पॉजिटिव गैंग के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. लेकिन अचानक अनफॉलो करने की समाचार ने फैंस को हैरान कर दिया है. लोग अब यही कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच फिर से कुछ ठीक नहीं चल रहा. फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो अभिषेक और न ही प्रणित की तरफ से कोई बयान सामने आया है.

ये था पुराना झगड़ा

अगर पुराने झगड़े की बात करें, तो इसकी शुरुआत बिग बॉस 19 के एक अहम एपिसोड से हुई थी. उस दौरान प्रणित मोरे को तीन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को सेफ करने का मौका मिला था. नॉमिनेशन में अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और नीलम गिरी थे. प्रणित ने अशनूर को सुरक्षित कर दिया, जिससे अभिषेक और नीलम शो से बाहर हो गए.

यह भी पढे़ं: Arijit Singh: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की वजह ग्रह-नक्षत्र तो नहीं? ज्योतिष का दावा- सिंगर पर चल रही साढ़े साती

The post Bigg Boss Friendship: अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे की दोस्ती में फिर आई दरार, एक दूसरे को किया अनफॉलो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top