Hot News

Bihar: फर्जी दस्तावेज के सहारे दाखिल-खारिज और परिमार्जन कराने वाले की अब खैर नहीं, डिप्टी सीएम ने अफसरों को दिया खास आदेश

Bihar: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन को लेकर बड़ा आदेश दिया है. बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपने कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  दाखिल–खारिज और परिमार्जन प्रक्रियाओं में देरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इन सेवाओं में देरी आम जनता की सबसे बड़ी शिकायत है, और इसे खत्म करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.   

फील्ड स्तर के अधिकारियों को दिया गया आदेश 

उन्होंने कहा कि दाखिल–खारिज एवं परिमार्जन प्लस पोर्टल पर आने वाले सभी आवेदनों का तय समय सीमा में निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा बिना कारण आवेदनों को खारिज करने या आगे भेजे जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.

फर्जी दस्तावेज बनाने वालों की अब खैर नहीं: डिप्टी सीएम  

उन्होंने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रक्रिया में बाधा डालने की शिकायतों की जांच के लिए राज्य स्तरीय विशेष टीम गठित की गई है, जो फर्जी   कागजात बनाकर प्रक्रिया में अड़ंगा डालने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की उपयुक्त धाराओं में कार्रवाई की तैयारी करेगी. लंबित परिमार्जन तथा अनावश्यक लंबित दाखिल–खारिज आवेदनों की जांच करेगी.  

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पटना से होगी भूमि सुधार जनकल्याण संवाद की शुरुआत

भूमि सुधार से संबंधित जनसमस्याओं के समाधान के लिए ‘भूमि सुधार जनकल्याण संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत 12 दिसंबर को पटना से होगी, जबकि 15 दिसंबर को इसका आयोजन लखीसराय में किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे. 

इसे भी पढ़ें: Bihar: प्रगति यात्रा के वादों को नहीं भूले नीतीश कुमार, 50 हजार करोड़ की लागत से संवरेगा बिहार

The post Bihar: फर्जी दस्तावेज के सहारे दाखिल-खारिज और परिमार्जन कराने वाले की अब खैर नहीं, डिप्टी सीएम ने अफसरों को दिया खास आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top