Hot News

Bihar: मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेगा बिहार का ये नेता! चुनाव हारने के बाद भी NDA ने बनाया सांसद

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार करने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह कैबिनेट विस्तार जून के आखिरी हफ्ते में हो सकता है. पार्टी कैबिनेट विस्तार में उन राज्यों के नेताओं को जगह देने के मूड में है, जहां अगले कुछ महिनों के दौरान विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में बताया जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में बिहार से आने वाले नेताओं को भी जगह मिल सकती है. इनमें सबसे आगे नाम राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का है. भाजपा राज्य में जातीय समीकरण को दुरुस्त करने में   लगी हुई है.  

उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा

लोकसभा चुनाव में हार गए थे उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में काराकट लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार थे. लेकिन यहां से बीजेपी के बागी पवन सिंह के चुनाव लड़ने से वह हार गए. इतना ही नहीं पिछले  चुनाव में शाहाबाद की चारो लोकसभा सीटें महागठबंधन के पास चली गई. बता दें कि शाहाबाद में कुशवाहा वोटर निर्णायक भूमिका में हैं. ऐसे में बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा को मंत्री बनाकर अपने छिटक रहे जनाधार पर फिर से मजबूत पकड़ बनाना चाहती है. इतना ही नहीं बीजेपी कुशवाहा वोट पर दावेदारी के लिए सम्राट चौधरी को पहले ही उप मुख्यमंत्री का पद सौंप चुकी है.  

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी मोदी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं कुशवाहा

अगर उपेंद्र कुशवाहा मोदी कैबिनेट में मंत्री बनते हैं तो यह ऐसा पहली बार नहीं होगा. इससे पहले वह 26 मई 2014 से 10 दिसंबर 2018 तक पीएम मोदी की पहली कैबिनेट में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रह चुके हैं. 2017 में एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी के बाद उन्होंने एनडीए का साथ छोड़ दिया था और राजद नीत महागठबंधन में शामिल हो गए थे. लेकिन वह वहां भी ज्यादा दिन तक नहीं रह पाए और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने एनडीए में वापसी कर ली. 

इसे भी पढ़ें: Patna: नकाब पहनने के दौरान गले से अंदर गई पिन, डॉक्टर ने ब्रॉकोस्कोपी विधि से बचाई बच्ची की जान

The post Bihar: मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेगा बिहार का ये नेता! चुनाव हारने के बाद भी NDA ने बनाया सांसद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top