Hot News

Bihar: लहंगा न मिला तो जान दे दी, बहन की शादी से पहले किशोरी ने खा ली सल्फास

Bihar: बिहार के सहरसा जिले में एक ऐसी घटना घटी जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है. बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव की रहने वाली आरती कुमारी (16) ने केवल इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसे बहन की शादी में नया लहंगा नहीं दिलाया गया. आरती ने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सपना था शादी में खास दिखने का

आरती अपनी बहन की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थी. कोचिंग की छात्रा आरती चाहती थी कि वह इस मौके पर कुछ खास पहने. उसने परिजनों से नया लहंगा खरीदने की जिद की, लेकिन जब डांट फटकार मिली, तो उसने जहर खा लिया.

मौत के बाद आई असल वजह सामने

शुरुआत में परिवार ने आरती की मौत को मानसिक तनाव और फीस की परेशानी से जोड़ दिया. लेकिन कोचिंग में पढ़ने वाली उसकी सहेलियों ने खुलासा किया कि आरती लहंगे को लेकर पिछले कई दिनों से उत्साहित थी और बार-बार इस बारे में बातें करती थी.

अस्पताल में मौत, पुलिस जांच में जुटी

आरती को गंभीर हालत में सूर्या अस्पताल लाया गया, लेकिन रात 8:30 बजे उसने दम तोड़ दिया. सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है.

Also Read: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना स्टेशन पर हाई अलर्ट, यात्रियों की हो रही सख्ती से जांच

एक छोटी ख्वाहिश का इतना बड़ा अंजाम

यह घटना केवल एक आत्महत्या नहीं है यह उन तमाम छोटी-छोटी ख्वाहिशों की अनदेखी की कीमत है, जो किशोर मन में गहराई से बैठ जाती हैं. यह समाज और परिवार के लिए एक चेतावनी है—हर भावना, हर उम्मीद मायने रखती है.

The post Bihar: लहंगा न मिला तो जान दे दी, बहन की शादी से पहले किशोरी ने खा ली सल्फास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top