Hot News

Bihar: सर्वमंगला देवी मंदिर में 166 लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ, स्थानीय लोगों ने सराहा

Bihar: फोर्ड हॉस्पिटल की मदद से शिविर का आयोजन स्वरूप सेवांजलि फाउंडेशन ने किया. लोगों को चिकित्सकीय परामर्श और जांच फोर्ड हॉस्पिटल, पटना की ओर से मुहैया कराया गया. जानकारी के मुताबिक शिविर में 166 लोगों का हेल्थ चेक अप हुआ. इसमें सबसे ज्यादा मरीज हड्डी और हृदय रोग के मिले. इन्हें एडवांस इलाज कराने का परामर्श दिया गया.

WhatsApp Image 2025 03 31 at 5.42.07 PM
Bihar: सर्वमंगला देवी मंदिर में 166 लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ, स्थानीय लोगों ने सराहा 2

इन बिमारियों की हुई जांच

शिविर में हृदय रोग, सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ईसीजी, आरबीएस, पल्स, ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर जैसी नि:शुल्क जांच की गई. इस अवसर पर स्वरूप सेवांजलि फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश बल्लभ, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार और सचिव आकाश कुमार उपस्थित रहे.

आगे भी होंगे ऐसे आयोजन

चिकित्सकीय टीम में इंटरनल मेडिसिन के डॉ जयेश प्रसाद, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सरोज प्रसाद और फोर्ड हॉस्पिटल के मेडिकल अधीक्षक डॉ संजीव कुमार थे. इनलोगों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर उनके लिए बहुत फायदेमंद रहा.

The post Bihar: सर्वमंगला देवी मंदिर में 166 लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ, स्थानीय लोगों ने सराहा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top