Hot News

Bihar: हरियाणा से बिहार आया था मजदूर, नदी में बहता ईंट-पत्थर से कुचला शव मिला

Bihar: नवादा. बिहार के नवादा जिले में बिंद थाना क्षेत्र के सकरी नदी से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव निवासी शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में की गई है. युवक की हत्या ईंट और पत्थर से कुचल कर की गई है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई.

घर से बुलाकर ले गये थे लोग

सूचना पाकर बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. राजू की मां छठिया देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम कुछ लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. उन्होंने आशंका जताई कि पहले से साजिश के तहत उसे बुलाकर उसकी हत्या की गई है.

10 दिन पहले लौटा था गांव

राजू हरियाणा के एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और करीब 10 दिन पहले ही वह गांव लौटा था. मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी. थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पत्नी के लौटने के बाद उसके बयान के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

The post Bihar: हरियाणा से बिहार आया था मजदूर, नदी में बहता ईंट-पत्थर से कुचला शव मिला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top