Hot News

Bihar: 2 साल के बच्चे के पेट में फंसा था दोनों अंडकोष, डॉक्टर ने सर्जरी कर दी नई जिंदगी

Bihar:  शेखपुरा (कामता) का रहने वाला एक 2 साल का बच्चा अनडिसेन्डेड अंडकोष (क्रिप्टोर्चिडिज्म) की समस्या से परेशान था. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दोनों अंडकोष पेट के अंदर होते हैं. शिशु के जन्म के बाद से ही माता-पिता अंडकोष के सही स्थान पर नहीं होने से परेशान थे. कई डॉक्टरों से दिखाने के बाद भी जब शिशु को आराम नहीं मिला तो परिजन शिशु को लेकर पटना स्थित सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल आए. जहां हॉस्पिटल के डायरेक्टर और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन ने शिशु की जांच की. जिसमें पता चला कि शिशु का दाहिना अंडकोष आंत के अंदर फंसा हुआ था. जिसे फर्स्ट स्टेज में दूरबीन की मदद से डिसेक्ट कर नॉर्मल पोजिशन में लाया गया.  इसके बाद 6 महीने बाद दूसरी सर्जरी की गई, जिसमें बिना चीरा के दूसरे अंडकोष को भी सही स्थान (स्क्रोटम) पर लाया गया. सर्जरी के बाद बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Naya Vichar 2 2
डॉ. कुमार राजेश रंजन

इन बिमारियों की वजह बन सकता है अनडिसेन्डेड अंडकोष

ऑपरेशन के बारे में बताते हुए डॉ. कुमार राजेश रंजन ने बताया कि अनडिसेन्डेड अंडकोष का इलाज अगर सही समय से नहीं करवाया गया तो यह बांझपन, वृषण कैंसर और अन्य जटिलताओं का कारण बन सकता है. उन्होंने बताया अन्डिसेंडेड अंडकोष का कारण आनुवंशिक और हार्मोनल हो सकता है. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

किस स्थिती में होती है ऐसी समस्या? 

यह स्थिति तब होती है जब मां के गर्भ में भ्रूण के विकास के दौरान एक या दोनों अंडकोष स्क्रोटम में उतरने में विफल हो जाते हैं. आम तौर पर वह पेट के भीतर विकसित होते हैं. कई बार यह जन्म से पहले या उसके तुरंत बाद धीरे-धीरे अंडकोश में उतर जाते हैं. लेकिन, जब अंडकोष पेट के अंदर ही रह जाते तो इसका तुरंत इलाज करवाना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: विपक्ष के हर मुद्दे की हवा निकाल रहे सीएम नीतीश, चुनाव से पहले तेजस्वी और पीके की बढ़ा रहे मुश्किलें

The post Bihar: 2 साल के शिशु के पेट में फंसा था दोनों अंडकोष, डॉक्टर ने सर्जरी कर दी नई जिंदगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top