Bihar Band Live: पटना. बिहार में इंडिया गठबंधन ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में बंद बुलाया है. पटना, खगड़िया, जहानाबाद और हाजीपुर में बंद समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर टायर जलाए हैं, सड़क जाम की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है. प्रदर्शन के कारण कई जगहों पर आवागमन ठप हो चुका है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनाती बढ़ा दी है.
हाजीपुर पटना मार्ग बंदहाजीपुर में इंडिया गठबंधन के बंद का…
हाजीपुर पटना मार्ग बंदहाजीपुर में इंडिया गठबंधन के बंद का असर सुबह से ही दिख रहा. राजद विधायक मुकेश रौशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामाशीष चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी, जिससे हाजीपुर-पटना मार्ग पर आवागमन ठप हो गया. मुकेश रौशन ने बताया कि तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह चक्का जाम किया गया है, जिसमें एम्बुलेंस और बच्चों की गाड़ियों को छोड़कर सभी वाहनों का परिचालन रोका गया. प्रदर्शनकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की है.
Published on: 2025-07-09T09:13:56+05:30
जहानाबाद में पटना गया पैसेंजर रोकी गयीजहानाबाद में राजद समर्थकों…
जहानाबाद में पटना गया पैसेंजर रोकी गयीजहानाबाद में राजद समर्थकों ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोकने की कोशिश की. कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और काको मोड़ को पूरी तरह जाम कर दिया है. सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित रहा. राजद समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया.
Published on: 2025-07-09T09:11:12+05:30
खगड़िया में सड़क पर उतरे समर्थकखगड़िया के राजेंद्र चौक पर…
खगड़िया में सड़क पर उतरे समर्थकखगड़िया के राजेंद्र चौक पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं, खासकर राजद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी है. बंद समर्थकों ने केंद्र और बिहार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है. राजद समर्थकों का आरोप है कि मतदाता सूची से करोड़ों लोगों के नाम हटाने की कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है. नीरज कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगा. पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी है और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही.
Published on: 2025-07-09T09:09:27+05:30
The post Bihar Band Live: बंद का असर दिखना शुरू, कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं सड़क जाम, जगह जगह हो रही आगजनी appeared first on Naya Vichar.