Bihar Bhumi: बिहार प्रशासन लगातार डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने में लगी है. इसी प्रयास के तहत अब जमीन से जुड़ी कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है. लेकिन कई बार तकनीकी दिक्कतों या जानकारी अधूरी रहने के कारण आवेदकों को समय पर नक्शा नहीं मिल पाता. इसलिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक सरल प्रक्रिया जारी की है जिसके जरिए लोग आसानी से अपनी आवेदन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
राजस्व नक्शा आवेदन की स्थिति जानने के लिए कमेंट करें या इनबॉक्स में मैसेज करें अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर और टोकन नंबर।@NitishKumar @VijayKrSinhaBih @IPRDBihar #Maps#Comment#Update#BiharBhumi#BiharRevenueAndLandReformsDept pic.twitter.com/FsSHqmcq2Y
— Revenue and Land Reforms Department (@BiharRevenue) November 29, 2025
सोशल मीडिया पर विभाग ने दी जानकारी
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑफिसियल X हैंडल पर शनिवार को एक पोस्ट किया. इसमें बताया कि यदि आपने राजस्व नक्शा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और अभी तक आपको नक्शा नहीं मिला है, तो आपको बस अपनी कुछ जानकारी विभाग को देना होगा. विभाग ने कहा है कि आवेदक अपनी जानकारी कमेंट बॉक्स या इनबॉक्स मैसेज के माध्यम से भेज सकते हैं. इससे अधिकारी आपकी समस्या को जल्दी समझकर उसका समाधान कर पाएंगे.
नीचे दी गई जानकारी भेजनी होगी-
- पूरा नाम
- मोबाइल नंबर
- टोकन संख्या / आवेदन ID (Application ID)
इन तीन जानकारियों के आधार पर विभाग आपके आवेदन की स्थिति की जांच कर आपको सही जानकारी देगा. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो कई दिनों से अपने नक्शे का इंतजार कर रहे हैं. विभाग ने यह भी बताया है कि यदि किसी आवेदक को प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी की जरूरत हो, तो वे विभाग के टोल-फ्री नंबर 18003456215 पर कॉल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: 1 से 5 दिसंबर तक पटना के कई इलाकों में रहेगी धारा 163 लागू, बढ़ाई जाएगी पुलिस की तैनाती, क्या है वजह
The post Bihar Bhumi: जमीन का नक्शा नहीं मिल रहा? बस एक मैसेज करें और पाएं अपना लैंड मैप, जानिए पूरी प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

