Hot News

Bihar Bhumi: जमीन सर्वेक्षण के लिए ETS मशीन से सीमा सत्यापन का काम शुरू, पूरा होकर रहेगा सर्वे का काम

Bihar Bhumi: भोजपुर के तरारी प्रखंड के तीन मौजा में भूमि सर्वे के अधिकारियों और कर्मियों ने इटीएस मशीन से सीमा का सत्यापन का काम शुरू कर दिया है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रूपक कुमार, कानूनगो अभिनंदन कुमार की मौजूदगी में तरारी अंचल के गोपालपुर, बगसंडा और डीपनडीह मौजा में सीमाना सत्यापन इटीएस मशीन से किया गया.

रोज चलेगा यह काम

बिहार प्रशासन के द्वारा भूमि सर्वे के लिए नियुक्त अमीन आशीष कुमार, गजेंद्र कुमार और राजमोहन के द्वारा भूमि सत्यापन के काम शुरू करने से अब लोगों में उम्मीद जाग चुकी है. कानूनगो ने बतलाया कि आज से अंचल में भूमि सर्वे के लिए भूमि सत्यापन का काम शुरू हो गया है, जो प्रतिदिन चलेगा. इस कार्य में लगे अधिकारी और कर्मी अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे.

सभी मौजा के लिए अमीन नियुक्त

प्रखंड की 19 पंचायतों में 115 राजस्व ग्राम में कुल 144159 खेसरा हैं. इन सभी राजस्व ग्रामों से लोगों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन 95970 आवेदन भूमि सर्वे कार्यालय में जमा किये गये हैं. विशेष सर्वेक्षण अधिनियम 2011 और नियमावली 2012 के तहत द्वितीय चरण में जिले के तरारी अंचल में भूमि सर्वे का काम शुरू किया गया है. सभी मौजा के लिए अमीन नियुक्त किये गये हैं.

बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

दोनों तरीके से चल रहा काम

भूमि सर्वे के लिए प्रखंड के कई लोगों द्वारा कागजात तो जमा कर दिया गया है, पर कई लोग अभी भी अपना कागजात जमा नहीं कर पाये हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से भूमि सर्वे के लिए कागजात जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. वैसे लोगों के मन में कई भ्रम चल रहे थे की भूमि सर्वे का काम होगा कि नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: ‘बिना गलती से सजा दी गई, इस पर…’, परिवार और पार्टी से बेदखल होने के सवाल पर भावुक हुए तेज प्रताप

The post Bihar Bhumi: जमीन सर्वेक्षण के लिए ETS मशीन से सीमा सत्यापन का काम शुरू, पूरा होकर रहेगा सर्वे का काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top