Hot News

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का म्यूटेशन अटकाने में विजय सिन्हा का गृह जिला शामिल, ये 10 जिले हैं आगे

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को निपटाने को लेकर उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा काफी एक्टिव हैं. ऐसे में जमीनों के म्यूटेशन को लेकर बड़ी समाचार है. जमीन मालिकों को कई बार जमीन के म्यूटेशन से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती है. ऐसे में 10 उन जिलों के नाम सामने आए हैं, जो कि जमीन के म्यूटेशन अटकाने में आगे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इन जिलों की लिस्ट में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का गृह जिला भी शामिल है.

इन 10 जिलों के नाम हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक, जिन 10 जिलों में म्यूटेशन का काम अटका है, उनमें पटना, भोजपुर, मधेपुरा, अररिया, लखीसराय, रोहतास, भागलपुर, वैशाली, सहरसा और मुंगेर शामिल है. बताया जा रहा है कि यह खुलासा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जांच में हुआ है. लखीसराय उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का गृह जिला है.

इन 5 जिलों में हो रहा तेजी से निपटारा

दरअसल, विभाग की तरफ से अधिकारियों को कई तरह के आदेश देने और हरकाने के बाद इस समस्या में कमी आई है. लेकिन ये ऐसे 10 जिले हैं जहां म्यूटेशन के मामले अब भी ज्यादा अटके हुए हैं. इस वजह से जमीन मालिकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसके अलावा जिन जिलों में म्यूटेशन को लेकर निपटारा सही तरीके से हो रहा, उनमें मधुबनी, औरंगाबाद, शेखपुरा, गोपालगंज और नालंदा शामिल है. यह भी बताया गया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल ऐसे मामलों में कमी आई है.

जमीन मालिकों के लिये क्यों जरूरी है म्यूटेशन?

जमीन मालिकों के लिये म्यूटेशन क्यों जरूरी है, इसे लेकर बताया गया कि राजस्व विभाग के लिए म्यूटेशन स्वामित्व जानने का आधिकारिक प्रमाण होता है. भविष्य में अगर किसी भी तरह की विवाद की स्थिति होती है तो उस वक्त मालिकाना हक साबित करने में यह बेहद जरूरी होता है. जमीन का म्यूटेशन करवाने के लिये आवेदन अंचल कार्यालय में जाकर देना होता है. इसके बाद सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच अधिकारी की तरफ से की जाती है. सब कुछ सही पाये जाने पर जमीन का म्यूटेशन कर दिया जाता है.

Also Read: Bihar News: बिहार के जमुई में 2 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, घने कोहरे में पार कर रहे थे रेलवे ट्रैक

The post Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का म्यूटेशन अटकाने में विजय सिन्हा का गृह जिला शामिल, ये 10 जिले हैं आगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top