Hot News

Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से लोगों की जरूरतों और राजस्व हित को देखते हुए खास राहत दी गई है. फरवरी 2026 में राज्य के सभी रजिस्ट्री ऑफिस रविवार के दिन भी खुले रहेंगे. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव ने लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन समय पर कराएं.

सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन बंद रहेगा ऑफिस

विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के छुट्टी को छोड़कर फरवरी महीने के सभी रविवार को रजिस्ट्री ऑफिस नॉर्मल वर्किंग डे की तरह ही काम करेंगे. अब आम लोग अपनी सुविधा के अनुसार रविवार को भी संबंधित रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर जमीन, मकान समेत बाकी के डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

इन लोगों को मिलेगी खास राहत

विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें सप्ताह के अन्य दिनों में समय निकालने में परेशानी होती है. प्रशासन का मानना है कि रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहने से न केवल लोगों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि रजिस्ट्रेशन का काम भी सुचारू रूप से संपादित किया जा सकेगा. साथ ही इससे रिवेन्यू कलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद है.

एक्शन मोड में मंत्री विजय सिन्हा

बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा खुद ही अलग-अलग जिलों में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान वे किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर अधिकारियों की फटकार भी लगा रहे हैं. ऐसे में अब रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहने का आदेश जारी किया गया है.

Also Read: मुंबई के NCPA में गूंजेगा बिहार का लोकसुर, हिंदुस्तानीय लोकसंगीत संवाद में चंदन तिवारी करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

The post Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top