Hot News

Bihar Bhumi: बिहार में सोने के भाव में बिकेगी जमीन, इस इलाके में एक कट्ठे का रेट 5 करोड़ तक, जानिए अभी की कीमत

Bihar Bhumi: पटना जिले में शहर और ग्रामीण इलाके में जमीन की कीमतें बढ़ने वाली है. जमीन की प्रशासनी दर की समीक्षा के बाद नयी दर लागू होने पर राजस्व बढ़ेगा. नयी दर लागू होने पर फ्रेजर रोड में एक कट्ठा जमीन कम से कम पांच करोड़ में मिलेगी. दानापुर में जमीन खरीद करने पर लगभग दो करोड़ देना होगा. इसी तरह कंकड़बाग इलाके में जमीन की खरीद के लिए मुख्य सड़कों पर कम से कम तीन करोड़ देने होंगे.

रजिस्ट्री के दौरान लगेगा स्टांप चार्ज

इसके साथ ही पटना सिटी इलाके में भागवत नगर में जमीन की कीमत कम से कम दो करोड़ होगी. बिहटा इलाके में कृषि जमीन की खरीद करने पर कम से कम 70 से 80 हजार लगेंगे. जमीन खरीद करने पर रजिस्ट्री कराने के समय नये रेट के अनुसार स्टांप चार्ज लगेगा. मसलन तीन करोड़ की जमीन खरीदने पर उसका 10 प्रतिशत यानी 30 लाख प्रशासन को देने होंगे. जबकि पांच करोड़ की जमीन खरीद पर 50 लाख का स्टांप चार्ज लगेगा.

रेट में बढ़ोतरी को लेकर न्यूनतम मूल्य दर निर्धारित

पटना जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में जमीन की वर्तमान बाजार दर में बढ़ोतरी को लेकर नयी न्यूनतम मूल्य दर निर्धारित की गयी है. सूत्र ने बताया कि शहरी इलाके में तीन गुना तो पटना से सटे इलाके में चार गुना रेट में बढ़ोतरी की गयी है. जिला मूल्यांकन समिति की ओर से नयी दर से संबंधित रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गयी है. अब निबंधन विभाग की ओर समीक्षा के बाद न्यूनतम मूल्य दर निर्धारित की जायेगी. एमवीआर बढ़ने से राजस्व बढ़ेगा.

सर्किल रेट दोगुना से भी हो सकता है ज्यादा

वर्तमान में फ्रेजर रोड जैसे इलाकों का सर्किल रेट लगभग 1.5 करोड़ का है. जबकि इन इलाकों की बाजार दर पांच करोड़ के लगभग है. ऐसे में यदि सर्किल रेट पांच करोड़ के लगभग होता है, तो बाजार दर आठ से दस करोड़ तक पहुंच जायेगा. ऐसे ही अन्य इलाकों का बाजार रेट भी बढ़ेगा.

वर्तमान में क्या है रेट?

पटना में 19 सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क में शामिल किया गया है. इसके साथ ही नये-नये इलाके विकसित हो रहे हैं. अभी फ्रेजर रोड में प्रधान मुख्य सड़क पर एक कट्ठे जमीन का मिनिमम रेट 1.35 करोड़, दानापुर में सिकंदरपुर मिथिला कॉलोनी में लगभग 70 लाख, कंकड़बाग में 1.10 करोड़, भागवत नगर में लगभग 70 लाख है.

लगभग 10 सालों के बाद होगा बड़ा बदलाव

जमीन-फ्लैट के नये रेट में बढ़ोतरी लगभग 10 सालों के बाद हो सकता है. 2013 के बाद ग्रामीण इलाके में जबकि 2016 के बाद शहरी इलाके में एमवीआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जमीन का मार्केट वैल्यू काफी बढ़ गया है. नयी दर के आधार पर एमवीआर में बढ़ोतरी प्रशासन को निबंधन और स्टांप चार्ज से अधिक राजस्व मिलेगा.

Also Read: Bihar Ayushman Card: बिहार में आयुष्मान का बढ़ा दायरा, इतने करोड़ लोगों को मिला फायदा, इलाज की राशि भी बढ़ी

The post Bihar Bhumi: बिहार में सोने के भाव में बिकेगी जमीन, इस इलाके में एक कट्ठे का रेट 5 करोड़ तक, जानिए अभी की कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top