Hot News

Bihar Bijli: बिजली बिल है बकाया तो हो जाएं सावधान, NBPDCL ने शुरू किया विशेष अभियान

Bihar Bijli: उत्तर बिहार में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व संग्रहण बढ़ाने के उद्देश्य से 06 मार्च से 09 मार्च 2025 तक विशेष बिल संग्रहण एवं विच्छेदन अभियान चलाने का ऐलान किया है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम महीने में बकाया राजस्व की वसूली को तेज करना और एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल लॉस को कम करना है.

5000 से ज्यादा बिल बकाया वालों को पहले किया जाएगा चिह्नित

NBPDCL के इस अभियान के तहत खासकर उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिल का भुगतान कर दिया था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक एक भी बिल जमा नहीं किया है. जो पिछले तीन महीने से लगातार बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं और जिनका बिजली बिल पांच हजार रुपये से अधिक बकाया है. ऐसे उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया जाएगा और इनसे बकाया भुगतान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.

बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को अपने बकाया का शत-प्रतिशत भुगतान करना अनिवार्य होगा, अन्यथा बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, जिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति महीनों से बाधित है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है या रिचार्ज नहीं कराया है, उनके परिसरों का निरीक्षण किया जाएगा. यदि वे चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए गए, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी सख्ती

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने इसके लिए सभी अधिकारियों को सख्त मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है. प्रत्येक क्षेत्र में विशेष बिल वसूली शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा. प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिल का भुगतान तुरंत करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो. उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाई जाएगी और अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘यहां डिलीवरी हुआ तो शिशु की जान को खतरा’, सिविल सर्जन की जांच में आशा पर हुआ बड़ा खुलासा

The post Bihar Bijli: बिजली बिल है बकाया तो हो जाएं सावधान, NBPDCL ने शुरू किया विशेष अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top